By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 67

विषय: विज्ञान शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 67

निम्नलिखित उद्धरण को पढ़िए तथा प्रश्न का उत्तर दें :
फ्राँसीसी वैज्ञानिक हेनरी बेकरेल स्फुरदीप्त सामग्री पर काम कर रहा था जो प्रकाश के संपर्क में आने के पश्चात अंधेरे में उद्दीप्त होता है। उसे विश्वास था कि सूर्य के प्रकाश के कारण ही क्रिस्टल फोटो प्लेट पर अपने बिम्ब को जलाएगी। 1896 में एक तूफानी दिन, उसने निर्णय लिया कि प्लेट को कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ देगा और बाद में वह अपना प्रयोग पुनः आरंभ करेगा। कुछ दिनों बाद, उसने अपनी क्रिस्टल को अंधेरे वाली दराज से निकाला। उसने यह ध्यान दिया कि प्लेट पर जला हुआ बिम्ब ‘धूमिल’ था जिसका अर्थ यह था कि क्रिस्टल ने सूर्य के प्रकाश का अभाव होने पर भी किरणें उत्सर्जित की थीं।
उपरोक्त उद्धरण विज्ञान के बारे में क्या चित्रित करता है?

  1. (1) प्रत्येक वैज्ञानिक अन्वेषण (खोज) संयोगवश हो सकती है।सही उत्तर
  2. (2) विज्ञान अकेले की जानी वाली गतिविधि है।
  3. (3) वैज्ञानिक ज्ञान अस्थायी है।
  4. (4) विज्ञान रचनात्मक (सृजनात्मक) से अधिक कार्यविधिक है।

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) वैज्ञानिक खोज संयोगवश हो सकती है।

  1. बेकरेल ने बादल वाले दिन के कारण ही क्रिस्टल को दराज़ में रखा था।
  2. बिना धूप के प्लेट पर धुंधली छवि मिलना अनियोजित, संयोग से हुई खोज थी, जिससे रेडियोधर्मिता का पता चला।
  3. संयोग से हुई महत्त्वपूर्ण खोज को सौभाग्यपूर्ण संयोग कहते हैं।

सावधानी: (3) अस्थायित्व विचारों के बदलने की बात है, जिस पर अनुच्छेद ज़ोर नहीं देता।