विज्ञान कक्षा में, सुमित कुछ सामग्री लाया। वह थी एक पानी की बोतल, एक गिलास और मोटे कागज़ की शीट। वह गिलास में पानी डालता है तथा उस पर मोटे कागज़ की शीट को रख देता है। धीरे से और सावधानीपूर्वक, वह गिलास को व्युत्क्रमित अवस्था में रखता है तथा अपना हाथ हटा लेता है। विद्यार्थी चकित थे कि कागज़ गिलास से चिपक गया है और पानी बाहर नहीं आ रहा है।
कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि कागज़ के भीतर गोंद थी जबकि अन्य ने कहा कि बोतल के अंदर पानी होने के कारण वह चिपक गया है।
आपके अनुसार यह कार्य करने का उद्देश्य क्या था?
(A) विद्यार्थियों की यह समझने में मदद करना कि प्रयोग ही वैज्ञानिक ज्ञान के लिए मुख्य मार्ग होते हैं।
(B) विद्यार्थियों को उनके अवलोकन (प्रेक्षण) पर आधारित स्पष्टीकरण (व्याख्या) की संरचना हेतु प्रोत्साहित करना।
(C) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना।
- (1) (A) और (B)
- (2) (B) और (C)
- (3) (C) और (A)
- (4) (A), (B) और (C)