By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 86

विषय: हमारा शरीर और स्वास्थ्य

प्रश्न 86

दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए।
अभिकथन (A) : एक कोशिका में केंद्र में स्थित विशिष्ट गोलाकार संरचना केंद्रक कहलाती है।
कारण (R) : केंद्रक जैली जैसी संरचना से घिरा होता है, जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

  1. (1) दोनों (A) एवं (R) सही हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।सही उत्तर
  2. (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
  4. (4) दोनों (A) एवं (R) सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  1. (A) सही है: कोशिका के बीच में स्थित गोलाकार संरचना केंद्रक कहलाती है।
  2. (R) सही है: केंद्रक के चारों ओर, कोशिका झिल्ली के भीतर, जैली जैसा कोशिका द्रव्य होता है।
  3. पर केंद्रक के चारों ओर कोशिका द्रव्य होना यह नहीं बताता कि उस संरचना को केंद्रक क्यों कहते हैं।

सावधानी: (4) दोनों तथ्य केंद्रक से जुड़े हैं, पर एक दूसरे का कारण नहीं है।