By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 46

विषय: आँकड़ों का प्रबंधन

प्रश्न 46

एक कक्षा में अध्यापक ने निम्न तालिका बनाई जो 40 विद्यार्थियों की आँखों के रंग को दर्शाती है :

नीली आँखें भूरी आँखें काली आँखें
लड़के 5 4 11
लड़कियाँ 7 3 10

अध्यापक ने चार विद्यार्थियों को कहा कि वे इस तालिका के बारे में एक-एक कथन श्यामपट्ट पर लिखें। उन्होंने लिखा :
(a) लड़कों और लड़कियों की संख्याएँ समान हैं।
(b) अधिकतर विद्यार्थियों की आँखें काले रंग की हैं।
(c) नीली आँखों वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या विषम है।
(d) भूरी आँखों वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या विषम है।
सही विकल्प को चुनिए :

  1. (1) (a), (b) सही हैं परन्तु (c) और (d) गलत हैं।
  2. (2) (a), (b) और (d) सही हैं परन्तु (c) गलत है।सही उत्तर
  3. (3) (b) और (c) सही हैं परन्तु (a) और (d) गलत हैं।
  4. (4) (a), (b), (c) सही हैं परन्तु (d) गलत है।

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) (a), (b) और (d) सही हैं परन्तु (c) गलत है

  1. लड़के =5+4+11=20= 5+4+11 = 20, लड़कियाँ =7+3+10=20= 7+3+10 = 20: (a) सही।
  2. काली आँखें =11+10=21= 11+10 = 21, जो 40 के आधे से अधिक है: (b) सही।
  3. नीली आँखें =5+7=12= 5+7 = 12, सम संख्या: (c) गलत।
  4. भूरी आँखें =4+3=7= 4+3 = 7, विषम संख्या: (d) सही।