By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

प्रगतिशील शिक्षा के हिमायती इनमें से किस कथन से सहमत होंगे ?

  1. (1) बचपन एक अलग जीवन-चरण है जिसमें ‘बच्चे के रूप में वे क्या हैं’ के बजाय ‘वे वयस्कों के रूप में क्या बनेंगे’ ज़्यादा महत्व रखता है।
  2. (2) बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘अच्छे’ होते हैं और समाज उन्हें भ्रष्ट करता है।
  3. (3) बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘असभ्य’ होते हैं और उन्हें नैतिक मानव बनाने के लिए समाजीकरण आवश्यक है।
  4. (4) बच्चे एक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक संदर्भ में पैदा होते हैं और यह पृष्ठभूमि उनके विकास को प्रभावित करती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

विकास के __________ आयाम के तहत भावनाओं, आत्म-धारणा तथा परिवारों, साथियों और दोस्तों के साथ पारस्परिक संबंधों में परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है।

  1. (1) मनो-सामाजिक
  2. (2) भौतिक
  3. (3) संज्ञानात्मक
  4. (4) भाषाई
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

व्यवहार, रुचियाँ, दृष्टिकोण, कौशल और व्यक्तित्व लक्षण जिन्हें एक संस्कृति विशिष्ट जेंडर के लिए उपयुक्त मानती है, उन्हें __________ के रूप में संदर्भित किया जाता है और यह __________ होते हैं।

  1. (1) जेंडर पहचान; आनुवंशिक रूप से निर्धारित
  2. (2) जेंडर भूमिकाएँ; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
  3. (3) जेंडर भूमिकाएँ; आनुवंशिक रूप से निर्धारित
  4. (4) जेंडर पहचान; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में, सभी पाठ्यचर्या अनुकूलन के शैक्षिक मानकों को ‘विशेष बच्चों’ के लिए निम्नस्तर करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।
कारण (R) : ‘विशेष बच्चों’ की मुख्यधारा की कक्षा में सीखने की कोई संभावना नहीं है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार :

  1. (1) पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
  2. (2) परिपक्वता जैसे जैविक कारक संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
  3. (3) सीखने के अनुभव बच्चों के संज्ञानात्मक क्रियाओं के वर्तमान स्तर पर निर्भर करते हैं।
  4. (4) अनुभवों के माध्यम से सीखने के बजाए याद करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

लेव वायगोत्स्की संज्ञानात्मक विकास को किस रूप में देखते हैं ?

  1. (1) पर्यावरण को प्रभावी रूप से अपनाने की प्रक्रिया
  2. (2) एक सहयोगात्मक प्रक्रिया
  3. (3) एक व्यक्तिगत क्रिया
  4. (4) एक एकीकृत प्रक्रिया
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

भाषा और सोच प्रक्रिया के बीच संबंध का प्रस्ताव रखते हुए, लेव वायगोत्स्की ने निम्नलिखित में से किस रूप में भाषा को अवधारणाबद्ध किया ?

  1. (1) भाषा का एक स्वतंत्र क्षेत्र है जोकि संज्ञान से संबंधित नहीं है।
  2. (2) भाषा एक सांस्कृतिक उपकरण है जो संज्ञान को कई तरीकों से सुगम बनाती है।
  3. (3) भाषा आत्मकेंद्रित भाषा का एक रूप है जिसका प्रयोग केवल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
  4. (4) भाषा संज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास में बाधा डालती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

निम्न में से कौन सा प्रदर्शन लक्ष्य अभिविन्यास का एक उदाहरण है ?

  1. (1) एक छात्र अपनी समझ को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
  2. (2) एक छात्र किसी विषय की गहरी समझ हासिल करने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
  3. (3) एक छात्र अच्छा ग्रेड पाने और दूसरों से बेहतर होने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
  4. (4) एक छात्र शिक्षक से अधिक से अधिक सीखने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत का पालन करते हुए, एक शिक्षक को :

  1. (1) अपने विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक अध्यापन का पालन करना चाहिए।
  2. (2) विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक उपकरणों के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
  3. (3) विद्यार्थियों द्वारा कंठस्थ किए जाने वाले ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।
  4. (4) विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

नई अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावी रणनीतियाँ हैं ?
(i) उदाहरण प्रस्तुत करना
(ii) गैर-उदाहरण प्रस्तुत करना
(iii) अवधारणाओं के बीच संबंधों के बारे में सोच को बढ़ावा देना।
(iv) एक परिभाषा देना और छात्रों को इसे याद करने के लिए प्रोत्साहित करना।

  1. (1) (iii), (iv), (i)
  2. (2) (i), (ii)
  3. (3) (i), (iii)
  4. (4) (i), (ii), (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

निम्नलिखित में से किस विधि में शिक्षक और विद्यार्थी अपनी भूमिकाओं का विनिमय करते हैं ?

  1. (1) पारस्परिक अध्यापन
  2. (2) अनुकूलित अधिगम
  3. (3) ग्रहणशील अधिगम
  4. (4) वर्णनात्मक अध्यापन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

फ़िज़ा ने विश्लेषण किया कि उसे विषय Z सीखने की तुलना में विषय X सीखने में अधिक समस्याएँ हैं क्योंकि वह विषय Z में रुचि रखती है और उस पर ध्यान केंद्रित कर रही है। निम्नलिखित में से कौनसी संरचना फ़िज़ा की सोच का विश्लेषण करने की क्षमता का वर्णन करता है ?

  1. (1) संज्ञानात्मक संघर्ष
  2. (2) अधिसंज्ञान
  3. (3) स्मृति
  4. (4) संज्ञान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत का प्रस्ताव है कि :

  1. (1) बुद्धिमत्ता अकादमिक सफलता का सफलतापूर्वक अनुमान लगा सकती है।
  2. (2) बुद्धि समय के साथ बदलती है।
  3. (3) बुद्धि मुख्य रूप से आनुवनशिक विरासत में मिलती है।
  4. (4) बुद्धि को सटीक रूप से मापा जा सकता है और सटीक रूप से विधेय किया जा सकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

हालाँकि अंतर-समूह व्यक्तिगत भिन्नताओं की संभावना मौजूद है, फिर भी स्वलीनता वाले अधिकांश विद्यार्थी :

  1. (1) कल्पनाशील खेल के उच्चतर कौशलों का प्रदर्शन करते हैं।
  2. (2) उन्नत सामाजिक-भावनात्मक पारस्परिकता की उपलब्धि प्राप्त करते हैं।
  3. (3) उन्नत संवाद के कौशल प्रदर्शित करते हैं।
  4. (4) दिनचर्या या चरणों का सख्ती से पालन करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

अभिकथन (A) : भय और तनाव का वातावरण बनाना छात्रों को सचेत और हरदम तैयार रखता है और सार्थक सीखने को सुसाधित करता है।
कारण (R) : अधिगम केवल बाहरी कारकों द्वारा नियंत्रित होता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

‘वर्ग समावेशन’ का एक उदाहरण :
अभिकथन (A) : लोकेश को एक संकल्पना (दिल्ली) को दूसरी संकल्पना (भारत) के उप-समूह के रूप में वर्गीकृत करने में परेशानी होती है।
कारण (R) : यह समझना कि भावनाएँ स्मृति और सीखने को कैसे प्रभावित करती हैं, स्व-विनियमित सीखने को संसाधित कर सकता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नैदानिक आकलन के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है ?

  1. (1) उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।
  2. (2) विद्यार्थियों को अपने सहकर्मियों के काम का समालोचनात्मक आकलन करने का अवसर प्रदान करना।
  3. (3) विद्यार्थियों के अभिवृत्ति स्वरूप की पहचान करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम तैयार करना।
  4. (4) शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के बारे में प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

दस साल की काकुली गणित के एक कठिन सवाल से जूझ रही है। उसके समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए उसकी शिक्षिका क्या कर सकती है ?

  1. (1) कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो
  2. (2) उसे समस्या का समाधान दें
  3. (3) उसे समस्या को छोड़ने और अगले एक पर जाने के लिए कहें
  4. (4) कोशिश करते रहने के लिए उसे प्रोत्साहित करें और जरूरत पड़ने पर आलम्बन प्रदान करें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

जीन पियाजे __________ को __________ मानता है। लेव वायगोत्स्की __________ को __________ मानता है।

  1. (1) निजी वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी; आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
  2. (2) आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; निजी वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी
  3. (3) आत्मकेन्द्रित वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी; निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
  4. (4) निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; आत्मकेन्द्रित वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प में क्या शामिल नहीं है ?

  1. (1) शिक्षार्थियों के नामीकरण और वर्गीकरण के विभिन्न रूपों को लागू करना।
  2. (2) सभी शिक्षार्थियों को सूचना और ज्ञान प्राप्त करने के विभिन्न तरीके देना।
  3. (3) शिक्षार्थी जो जानते हैं उसे प्रदर्शित करने के लिए सभी शिक्षार्थियों को विकल्प प्रदान करना।
  4. (4) सभी शिक्षार्थियों के हितों में कार्य करना और तदनुसार चुनौतियों की पेशकश करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

  1. (1) यह नैतिक तर्क पर संस्कृति और जेंडर के प्रभाव को ध्यान में रखता है।
  2. (2) यह बच्चों में नैतिक विकास की प्रगति के सटीक अवस्थाओं को निर्दिष्ट नहीं करता है।
  3. (3) यह प्रायोगिक विधियों द्वारा किए गए अध्ययन पर आधारित है।
  4. (4) यह बच्चों को दुविधात्मक स्थितियाँ प्रस्तुत करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

अभिकथन (A) : प्रत्येक बच्चे को खेलने, प्रयोग करने और अपनी दुनिया की खोज करने के अवसर मिलते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सार्वभौमिक निर्माण है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

निम्न में से कौन सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जो विवेचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है ?

  1. (1) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का नेता कौन था ?
  2. (2) द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष समाप्त हुआ था ?
  3. (3) द्वितीय विश्व युद्ध में कौन से देश प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे ?
  4. (4) द्वितीय विश्व युद्ध के फैलने में किन कारकों का योगदान था ?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

उन बच्चों को जिन्हें दृष्टि-बाधिता है उन्हें शामिल करते समय, शिक्षकों को __________ का उपयोग करना चाहिए जो __________ ।

  1. (1) आवृत्ति संग्राहक संचरण उपकरण; श्रवण तंत्र हैं।
  2. (2) ब्रेल; एक स्पर्श प्रणाली है।
  3. (3) ब्रेल; एक श्रवण प्रणाली है।
  4. (4) आवृत्ति संग्राहक संचरण उपकरण; स्पर्श तंत्र हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को आलोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति इस प्रकार की चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है ?

  1. (1) विषय पर व्याख्यान देना और छात्रों को विस्तृत नोट्स प्रदान करना।
  2. (2) एक परियोजना सौंपना जिसमें छात्रों को किसी विषय पर जानकारी को याद रखना और प्रस्तुत करना हो।
  3. (3) छात्रों को उनके अपने समाधान खोजने के लिए खुले सिरे वाले प्रश्न प्रदान करना।
  4. (4) छात्रों को उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए बहुविकल्पी परीक्षण देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

निम्न में से कौन विद्यार्थियों में सीखने के लिए आकलन का एक उदाहरण है ?

  1. (1) एक परियोजना की शुरुआत में छात्रों को दिया गया रूब्रिक, यह रेखांकित करते हुए कि उन्हें एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।
  2. (2) एक अंतिम परीक्षा जिसमें पूरे सत्र में सीखी गई सभी सामग्री शामिल होती है।
  3. (3) पूर्व ज्ञान की जाँच के लिए कक्षा की शुरुआत में एक प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन।
  4. (4) देश भर के छात्रों की तुलना करने के लिए एक मानकीकृत परीक्षण।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

अभिकथन (A) : लड़कों की तुलना में लड़कियों में सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों से अधिक प्रभावित होने की जन्मजात प्रवृत्ति होती है।
कारण (R) : लड़कियाँ आनुवंशिक रूप से लड़कों की तुलना में अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं, जिसके कारण उनकी सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप होने की संभावना अधिक हो जाती है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

अभिकथन (A) : 12 साल की अमाना हर बार डर जाती है जब शिक्षिका उसे ब्लैकबोर्ड पर गणित की समस्या का जवाब देने या हल करने के लिए कहती है क्योंकि उसे डर है कि शिक्षिका उसे डाँटेंगी और वह शर्मिंदा होगी।
कारण (R) : जब छात्र असुरक्षित और चिंतित महसूस करते हैं तो उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

एक शिक्षिका छात्रों को उनके पूर्व ज्ञान को नई संकल्पनाओं से जोड़ने के अवसर प्रदान करके अपनी कक्षा में सार्थक सीखने व विवेचनात्मक सोच को सक्षम बनाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण रणनीति सबसे प्रभावी होगी ?

  1. (1) छात्रों को नई सामग्री से संबंधित कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान करना।
  2. (2) नई सामग्री पर व्याख्यान देना और छात्रों को याद करने के लिए महत्वपूर्ण शब्दों की सूची प्रदान करना।
  3. (3) विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अध्याय को पढ़ने और अंत में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहना।
  4. (4) छात्रों से नई सामग्री से संबंधित अपने स्वयं के अनुभव साझा करने के लिए कहना और फिर उन्हें विषय से जोड़ना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

एक समावेशी कक्षा में शिक्षक :

  1. (1) प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करता है।
  2. (2) बच्चों में ‘कमियों’ की पहचान करता है और उनका सही ढंग से नामीकरण करता है।
  3. (3) अलग-अलग शैक्षणिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों को अलग करता है।
  4. (4) बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यचर्या और शैक्षणिक रणनीतियों को संशोधित करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कदंब मयूरशर्मण ने स्थापित किया था?

  1. (1) मध्य प्रदेश
  2. (2) कर्नाटक
  3. (3) राजस्थान
  4. (4) गुजरात
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

ग्रहों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
(A) वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।
(B) वे केवल चट्टानों से बने होते हैं।
(C) सभी ग्रहों के अपने चाँद होते हैं।
विकल्प :

  1. (1) (A), (B) तथा (C) सभी
  2. (2) केवल (A)
  3. (3) केवल (A) तथा (B)
  4. (4) केवल (B) तथा (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

पृथ्वी पर जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है, वह महत्त्वपूर्ण कारक है :

  1. (1) भीड़ वाले ऊँचे भवन
  2. (2) आतपन अथवा सूर्य से आने वाली विकरण
  3. (3) ऋतुएँ
  4. (4) अस्फाल्ट से बनी सड़कें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

गैर-ब्राह्मण आंदोलन पर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और वैध विकल्प चुनिए :
(a) यह आंदोलन गैर-ब्राह्मण जातियों से आया जिन्होंने शिक्षा तक पहुँच प्राप्त कर ली थी।
(b) आंदोलन ने तर्क दिया कि आर्य लोग मूल लोग थे।
(c) आंदोलन उन गैर-ब्राह्मण जातियों से आया जिनके पास धन एवं प्रभुत्व था।
विकल्प :

  1. (1) केवल (b) वैध है।
  2. (2) केवल (a) और (c) वैध हैं।
  3. (3) केवल (b) और (c) वैध हैं।
  4. (4) केवल (c) वैध है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

निम्नलिखित में से किसने मध्य भारत में चमड़े का काम करने वालों के साथ काम किया तथा सतनामी आंदोलन की शुरुआत भी की ?

  1. (1) यू.बी. फडके
  2. (2) ज्योतिराव फुले
  3. (3) घासीदास
  4. (4) हरीदास ठाकुर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

किस प्रकार की पवनें, स्थल एवं समुद्री समीर होती हैं?

  1. (1) स्थायी पवनें
  2. (2) चक्रवात
  3. (3) स्थानीय पवनें
  4. (4) मौसमी पवनें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

सामाजिक विज्ञान पढ़ाते हुए कक्षा में एक छात्र आपसे पूछता है – ‘विषुवत रेखा पर हम सभी देशांतरों के बीच की दूरी का मापन कैसे कर सकते हैं?’ इस मापन हेतु कौनसा उत्तर सही होगा?

  1. (1) विषुवत रेखा की दुगुनी लम्बाई को 90 से विभाजित करना।
  2. (2) विषुवत रेखा की लम्बाई को 180 से विभाजित करना।
  3. (3) विषुवत रेखा की लम्बाई को 360 से विभाजित करना।
  4. (4) विषुवत रेखा की आधी लम्बाई को 360 से विभाजित करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

निम्नलिखित में से शैल चक्र का सही क्रम क्या है?

  1. (1) आग्नेय शैल, मैग्मा, कायांतरित शैल
  2. (2) अवसादी शैल, कायांतरित शैल, मैग्मा
  3. (3) आग्नेय शैल, कायांतरित शैल, अवसादी शैल
  4. (4) मैग्मा, कायांतरित शैल, अवसादी शैल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

A B
(a) आहत सिक्के (i) मुहर लगे चमकदार बर्तन
(b) उत्तरी काले चमकीले पात्र (ii) लंबा दोहरे हत्थे वाला पात्र
(c) एंफोरा (iii) मिट्टी के बहुत ही पतले और सुंदर बर्तन
(d) एरेटिन वेयर (iv) डाई के प्रयोग से चिन्हों की मुहर लगे हुए
  1. (1) (a) - (iv), (b) - (i), (c) - (iii), (d) - (ii)
  2. (2) (a) - (iv), (b) - (i), (c) - (ii), (d) - (iii)
  3. (3) (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i)
  4. (4) (a) - (iv), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

कथनों (A) तथा (R) को ध्यान से पढ़ें तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) : संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(R) : संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सतत्पोषणीय विकास कहलाता है।
विकल्प :

  1. (1) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
  2. (2) दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
  3. (3) दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

  1. (1) 1870 और 1880 के दशकों में ब्रिटिश शासन के प्रति असंतोष और ज्यादा गहरा हुआ।
  2. (2) 1878 में आर्म्स एक्ट पारित किया गया जिसके जरिए भारतीयों द्वारा अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया।
  3. (3) सरकार का समर्थन करने के लिए 1880 में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित किया गया था।
  4. (4) 1883 में सरकार ने इल्बर्ट बिल लागू करने का प्रयास किया जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

घास के मैदानों के बारे में दिए गए निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) घास के मैदानों के निर्माण में जलवायु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(B) प्रेयरीज् में वार्षिक वर्षा मध्यम स्तर की होती है जबकि वेल्ड्स में सर्दियों के महीने में सूखा पड़ सकता है।
(C) वेल्ड्स में वनस्पति आवरण विरल है।
(D) वेल्ड्स उत्तरी गोलार्द्ध में पाया जाता है जबकि प्रेयरीज् दक्षिणी गोलार्द्ध में।
विकल्प :

  1. (1) (A), (B) (C) तथा (D) सभी सही हैं।
  2. (2) केवल (A), (B) तथा (C) सही हैं।
  3. (3) केवल (B), (C) तथा (D) सही हैं।
  4. (4) केवल (A), (C) तथा (D) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

उत्तरमेरूर अभिलेख के अनुसार सभा का सदस्य कौन हो सकता था?
(A) ऐसी भूमि का स्वामी जहाँ से भूराजस्व वसूला जाता था।
(B) उनकी उम्र 25 और 70 के बीच होनी चाहिए।
(C) उनके पास अपना घर होना चाहिए।
(D) उन्हें वेदों का ज्ञान होना चाहिए।
विकल्प :

  1. (1) केवल (A), (C) और (D)
  2. (2) केवल (A)
  3. (3) केवल (A) और (B)
  4. (4) केवल (A) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

_______ एक स्थिति का संदर्भ देती है जहाँ किसी व्यक्ति के पास वे संसाधन और अवसर नहीं होते जो अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध हैं।

  1. (1) बेदखली
  2. (2) सोपानिकी
  3. (3) विविधीकरण
  4. (4) असमानता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

निम्न में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

कृषि पद्धति वर्णन
(A) निर्वाह कृषि - कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाती है।
(B) गहन निर्वाह कृषि - सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में प्रचलित होती है।
(C) स्थानांतरी कृषि - व्यक्ति और पशु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

  1. (1) (A), (B) और (C) सभी
  2. (2) (A) तथा (B)
  3. (3) (B) तथा (C)
  4. (4) (A) तथा (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

दिए गए कथनों (A) और (R) को पढें और उपयुक्त विकल्प चुनें :
(A) : राजा राममोहन रॉय ने कलकत्ता में ब्रह्मों सभा के नाम से एक सुधारवादी संगठन बनाया था।
(R) : वह मानते थे कि समाज में परिवर्तन लाना और अन्यायपूर्ण तौर-तरीकों से छुटकारा पाना जरूरी है।
विकल्प :

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

निम्नलिखित का मिलान कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प चुनें :

A B
(a) गृहपति (i) भूमिहीन मजदूर
(b) श्रेणी (ii) स्वतंत्र कृषक
(c) अदिमई (iii) तटीय निवास
(d) अरिकामेडु (iv) शिल्पकार
  1. (1) (a) - (ii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (iii)
  2. (2) (a) - (iv), (b) - (i), (c) - (iii), (d) - (ii)
  3. (3) (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iv), (d) - (iii)
  4. (4) (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?

  1. (1) 5 अगस्त
  2. (2) 5 मई
  3. (3) 5 जून
  4. (4) 5 जुलाई
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

साझी संपत्ति संसाधनों के बारे में निम्न में से क्या सही है?
(A) इन पर सरकार का स्वामित्व होता है।
(B) इन पर निजी कम्पनियों का स्वामित्व होता है।
(C) इन पर समुदायों का स्वामित्व होता है।
विकल्प :

  1. (1) केवल (A) व (C)
  2. (2) केवल (A) व (B)
  3. (3) केवल (B)
  4. (4) केवल (B) व (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

मानचित्र का सही इस्तेमाल निम्न में से किस लिए हो सकता है?

  1. (1) इतिहास में अलग-अलग समय में रहने वाले लोगों के स्थानों को चिन्हित करने हेतु
  2. (2) इतिहास में घटनाओं को क्रमबद्ध करने हेतु
  3. (3) इतिहास में सबसे जरूरी घटना को विस्तृत करने हेतु
  4. (4) अलग समय पर रहने वाले लोगों के जीवन को तर्कसंगत तरीके से पढ़ने हेतु
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

अठारहवीं शताब्दी के अंत में और उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में भारतीय उपनिवेश में विकसित सूती कपड़ा उद्योगों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) भारतीय कपड़ा उद्योग को यूरोपीय और अमेरिकी बाज़ारों में ब्रिटिश कपड़ा उद्योगों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी।
(b) भारतीय कपड़ों के लिए अब ब्रिटिश बाज़ार उपलब्ध था।
(c) कपड़े की वस्तुओं को इंग्लैंड तक निर्यात करना लगातार कठिन होता गया।
(d) बंगाल के बुनकरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि अंग्रेजी और यूरोपीय कंपनियों ने भारतीय कपड़ा खरीदना बंद कर दिया।
विकल्प :

  1. (1) केवल (c) और (d)
  2. (2) केवल (a), (c) और (d)
  3. (3) केवल (b), (c) और (d)
  4. (4) केवल (a) और (b)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) : प्रेयरीज् को ‘दुनिया का अन्न भंडार’ के रूप में भी जाना जाता है।
(R) : खेती के वैज्ञानिक तरीकों और ट्रैक्टर व कंबाईन मशीनों के उपयोग ने दक्षिण अफ्रीका को अधिशेष खाद्य उत्पादक देश बना दिया है।
विकल्प :

  1. (1) दोनों (A) तथा (R) गलत हैं।
  2. (2) दोनों (A) तथा (R) सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  3. (3) दोनों (A) तथा (R) सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  4. (4) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

विविधता कुछ नया और अलग लेकर आती है –

  1. (1) सजातीय जनसंख्या के कारण
  2. (2) संस्कृतियों के परस्पर मिश्रण के कारण
  3. (3) आनुवंशिक रचना के कारण
  4. (4) समानताओं और समान लक्षणों के कारण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

भारतीय संविधान द्वारा विधायिका में सीटों तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया :
(A) निम्न श्रेणी तथा स्कूल एवं महाविद्यालयी परीक्षाओं में कम अंकों की क्षतिपूर्ति हेतु, क्योंकि इस कारण से लोग प्रतिस्पर्धा करने योग्य नहीं थे।
(B) वर्षों के ऐतिहासिक दमन तथा शैक्षणिक वंचिता के क्षतिपूर्ति हेतु।
(C) वोट बैंक के रूप में राजनीतिक समर्थन तथा रैली के लिए लोगों को तुष्ट करने हेतु।
विकल्प :

  1. (1) (B) और (C) दोनों
  2. (2) केवल (A)
  3. (3) केवल (B)
  4. (4) (A) और (C) दोनों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

औपनिवेशिक भारत में विभिन्न कला रूपों के संदर्भ में कथन (A) एवं (R) को पढ़ें :
अभिकथन (A) : औपनिवेशिक शासन में कई तरह के नए कला रूपों, शैलियों और तकनीकों का सूत्रपात हुआ।
कारण (R) : इन्हें भारतीय कलाकारों ने अपने स्थानीय ग्राहकों और बाज़ार के हिसाब से अपनाकर नई शक्ल दी।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

निम्नलिखित में से किन कारणों से नवपाषाण युगीनस्थल पुरापाषाण युगीनस्थलों से भिन्न हैं :
(i) ओखली और मूसल का प्रयोग अनाज को पीसने के लिए किया जाता था।
(ii) बर्तनों का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता था।
(iii) विभिन्न प्रकार की चीजों से कपड़े बुने जाते थे।
(iv) पत्थर के औज़ारों का प्रयोग आरंभ हो गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (i), (ii) और (iv)
  2. (2) केवल (i) और (ii)
  3. (3) केवल (i), (ii) और (iii)
  4. (4) केवल (i) और (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

दिए गए अभिकथन (A) एवं कारण (R) को पढ़ें और उपयुक्त विकल्प चुनिए :
अभिकथन (A) : उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक लोहे के प्रगलन की कला का पतन हो गया और अधिकांश गाँवों में भट्टियाँ अनुपयोगित हो गईं।
कारण (R) : लोहा प्रगालक को जंगल विभाग को एक उच्च कर का भुगतान करना पड़ता था जिसने उनकी आय कम कर दी।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

निम्नलिखित में से कौन स्थानीय शासन का चुना हुआ सदस्य होता है?
(A) वार्ड पंच
(B) सरपंच
(C) सचिव
(D) वार्ड पार्षद
विकल्प :

  1. (1) केवल (A), (B) और (D)
  2. (2) केवल (A) और (B)
  3. (3) केवल (A) और (D)
  4. (4) केवल (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्नलिखित में से किस तारीख को गाँधीजी ने भारतीय लोगों को ‘रॉलट एक्ट’ के अहिंसक विरोध का दिन मनाने को कहा था?

  1. (1) 6 दिसम्बर 1919
  2. (2) 6 अप्रैल 1919
  3. (3) 13 अप्रैल 1919
  4. (4) 15 दिसम्बर 1919
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

जब ग्रीनविच पर 1:00 अपराह्न का समय होगा तब ग्रीनविच के 60° पश्चिम तथा 60° पूर्व में क्रमशः क्या समय होगा?

  1. (1) 9:00 अपराह्न तथा 5:00 पूर्वाह्न
  2. (2) 5:00 अपराह्न तथा 9:00 पूर्वाह्न
  3. (3) 9:00 पूर्वाह्न तथा 5:00 अपराह्न
  4. (4) 5:00 पूर्वाह्न तथा 9:00 अपराह्न
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : योगात्मक आँकलन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के शुरू से अंत तक विद्यार्थी की प्रगति का निरीक्षण करता है।
कथन (B) : रचनात्मक आँकलन पाठ्यक्रम के अंत में होता है।

  1. (1) (A) गलत है परन्तु (B) सही है।
  2. (2) (A) और (B) दोनों सही हैं।
  3. (3) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
  4. (4) (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देते हैं?
(A) वे विभिन्न तरीके क्या हैं जिनके द्वारा सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
(B) अमेजन की तुलना में गंगा नदी में प्रदूषण मानव जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करेगा। कथन की जाँच कीजिए :
(C) ब्राज़ील एवं भारत की भू-आकृति के बीच भेद कीजिए।
(D) हिमालय की महत्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(E) मुगल प्रशासन में जमींदार की भूमिका क्या थी?
विकल्प :

  1. (1) केवल (B), (C), (D) और (E)
  2. (2) केवल (A) और (B)
  3. (3) केवल (B) और (C)
  4. (4) केवल (A), (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

खेतिहर मजदूरों को दी जाने वाली कम मजदूरी के कारण का चुनाव करें।

  1. (1) वे बाजार में मिल रही मजदूरी से संतुष्ट हैं।
  2. (2) वे कुशल नहीं होते हैं।
  3. (3) वे एक नियमित काम के लिए भूमि मालिकों पर निर्भर होते हैं।
  4. (4) उनमें से अधिकांश लोगों के पास अपनी जमीन नहीं होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के गतिविधियों को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है :

  1. (1) व्याख्यान के पक्ष में आलोचनात्मक सोच और चर्चा को कम करने से।
  2. (2) प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया संसाधनों को शामिल करने से।
  3. (3) केवल सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं और आँकड़ों पर ध्यान केंद्रित करने से।
  4. (4) तथ्यों और आँकड़ों को याद करने पर जोर देने से।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्न का मिलान करे और सही विकल्प का चुनाव करें -

A B
(A) विवरण चार्ट (i) एक प्रक्रिया के चरण
(B) संबंध चार्ट (ii) तालिका के रूप में डेटा
(C) फ्लो चार्ट (iii) ऐतिहासिक विकास
(D) सारणीकरण चार्ट (iv) कार्य-कारण संबंधों को दर्शाता है
  1. (1) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
  2. (2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
  3. (3) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iii)
  4. (4) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

न्यायपालिका की स्वतंत्रता दर्शाती है :

  1. (1) अगर आवश्यकता हो तो न्यायपालिका, विधायिका के दबाव में काम कर सकती है।
  2. (2) विधायिका और कार्यपालिका, न्यायपालिका के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं।
  3. (3) न्यायपालिका, विधायिका को उपयुक्त कानून का ढाँचा तैयार करने का निर्देश दे सकती है।
  4. (4) न्यायपालिका, कार्यपालिका को सही रूप से कानूनों को कार्यान्वित करने का निर्देश दे सकती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

सामाजिक विज्ञान विषय की प्रकृति के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(A) सामाजिक विज्ञान एक गत्यात्मक विषय है जो वाद-विवाद और परिचर्चा को उत्पन्न करता है।
(B) सामाजिक विज्ञान में केवल व्यक्तिगत मानवीय संबंधों पर विचार किया जाता है न कि व्यक्तिगत कार्यों के लेखे जोखे पर विचार किया जाता है।
(C) सामाजिक विज्ञान मुख्य रूप से अन्तर्विषयी है जिसका केंद्र बिन्दु खोज और प्रयोग है।
(D) सामाजिक विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही संकुचित है इसलिए यह केवल प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने के योग्य है।
विकल्प :

  1. (1) केवल (A) और (B)
  2. (2) केवल (A) और (C)
  3. (3) केवल (C) और (D)
  4. (4) केवल (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

शिक्षक द्वारा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में 60% भार खुली राय वाले प्रश्नों को दिया जाता है। इस नीति के माध्यम से शिक्षक छात्रों के किस कौशल को जाँचना चाहता है?
(A) केवल लेखन कौशल
(B) अंतर्वैयक्तिक कौशल
(C) तार्किक चिंतन एवं सृजनात्मक कौशल
(D) अनुप्रयोगात्मक एवं प्रस्तुती कौशल
विकल्प :

  1. (1) केवल (B), (C) और (D)
  2. (2) केवल (A) और (B)
  3. (3) केवल (C) और (D)
  4. (4) केवल (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से किस पक्ष पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में मूल्यांकन कार्य विधियों के भाग के रूप में विचार किया गया है?
(A) भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों का अनुमोदन करना
(B) परीक्षा में मुख्यतः योगात्मक आँकलन को सम्मिलित किया जाना चाहिए
(C) विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमताओं का पूर्ण सीमा तक विकास
(D) परीक्षाएँ स्कूल परिसर में ही होती हैं
विकल्प :

  1. (1) केवल (A) और (C)
  2. (2) केवल (A), (B) और (C)
  3. (3) केवल (A), (C) और (D)
  4. (4) केवल (A) और (B)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

कथन (A) और (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : लोकतांत्रिक समाज के सिद्धांतों की समकालीन चुनौतियाँ हैं जैसे कि व्यक्तिगत अधिकार और सामाजिक उत्तरदायित्वों के बीच विवाद।
कथन (B) : सामाजिक विज्ञान कक्षा के भीतर, लोकतंत्र की समस्याओं के अध्ययन में विद्यार्थियों को संलग्न रखने के लिए विवाद समाधान उपागम का प्रयोग किया जा सकता है।

  1. (1) (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
  2. (2) (A) और (B) दोनों सही हैं।
  3. (3) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

भारतीय संविधान निर्धारित करता है -

  1. (1) सामाजिक आंदोलनों में उन लोगों जो सरकार को चुनौती देना चाहते हैं, की भागीदारी के लिए नियम।
  2. (2) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा
  3. (3) बुनियादी कानून या नियम जिनका पालन सभी को करना होता है।
  4. (4) धार्मिक संस्थानों की संरचना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

भारत में पंचायती राज संस्थानों की स्थापना करने का उद्देश्य __________ उपार्जित करना था।
(A) सहभागिता द्वारा शासन
(B) सांस्कृतिक एकरूपता (समांगता)
(C) लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण
(D) धार्मिक विविधता
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (C)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) (B) और (C)
  4. (4) (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

निम्नलिखित में से कौन से विषय मिडिल स्कूल विद्यार्थियों के लिए अति उपयुक्त हैं?
(A) इतिहास में महात्मा गांधी का योगदान
(B) भारत का आर्थिक विकास
(C) वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति
(D) जनसंख्या वृद्धि के कारण
विकल्प :

  1. (1) केवल (A), (C) और (D)
  2. (2) केवल (A) और (C)
  3. (3) केवल (A) और (D)
  4. (4) केवल (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों में किस प्रकार सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?
(i) अनुशासन के भाव का विकास करके
(ii) स्कूल/कक्षा में उपयुक्त रूप से व्यवहार करके
(iii) विद्यार्थियों को व्यावसायिक फिल्म देखने के लिए कहना
(iv) कक्षा/स्कूल परिवेश में उपयुक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करके
सही विकल्प का चुनाव करें।

  1. (1) केवल (iii) और (iv)
  2. (2) केवल (i) और (iii)
  3. (3) केवल (i), (ii) और (iii)
  4. (4) केवल (i), (ii) और (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण विधियाँ सामाजिक विज्ञान में आ रही चुनौतियों से पार पाने (निपटने) हेतु उपयुक्त हैं?
(A) विशिष्ट से सामान्य तक
(B) जटिल से सामान्य तक
(C) ज्ञात से अज्ञात तक
(D) विश्लेषण से संश्लेषण तक
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A), (B) और (D)
  2. (2) (A), (B) और (C)
  3. (3) (B), (C) और (D)
  4. (4) (A), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

सामाजिक विज्ञान कक्षा में शिक्षण में द्वंद्वात्मक उपागम के प्रयोग से क्या तात्पर्य है?

  1. (1) विद्यार्थियों की भूगोल की समझ को समृध्द बनाने हेतु मानचित्रों एवं एटलसों का प्रयोग करना
  2. (2) ज्ञान के विकास की मुख्य विधि के रूप में विद्यार्थी और शिक्षक के बीच वार्ता का प्रयोग करना
  3. (3) विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करने हेतु कक्षा में ड्रामे का प्रयोग करना
  4. (4) अमूर्त अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु उदाहरणों एवं सादृश्यों का प्रयोग करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

कक्षा में शिक्षक द्वारा पूछे गए निम्न में से कौन से प्रश्न अन्वेषणात्मक और आलोचनात्मक प्रश्न की श्रेणी में आते हैं?
(A) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
(B) क्या सूर्य एक तारा है? क्यों?
(C) उत्तरी मैदान में अधिक जनसंख्या निवास क्यों करती है?
(D) पाक जल संधि किन दो देशों के बीच स्थित है?
विकल्प :

  1. (1) केवल (C)
  2. (2) (B) और (C)
  3. (3) केवल (B)
  4. (4) (A), (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

छोटी कार्यशालाएँ और कारखाने अनियमित श्रमिकों को रोजगार देने में तरजीह देते हैं क्योंकि _________।
(A) राज्य ने पहले ही श्रमिकों के लाभ का ख्याल रखा हुआ है
(B) उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाला जा सकता है
(C) उनमें से अधिकांश शिक्षित नहीं होते हैं
(D) उन्हें न्यूनतम संभावित वेतन दिया जा सकता है
विकल्प :

  1. (1) (A) और (C)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) (B) और (D)
  4. (4) (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

नेल्सन मंडेला ने कैद के 28 वर्ष हजारों अश्वेत लोगों के साथ बिताए -

  1. (1) राजा और राजशाही के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए।
  2. (2) रंग भेद का विरोध करने और अलगाव की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए।
  3. (3) अपराध के लिए सजा पाने के लिए।
  4. (4) सरकारी सत्ताधारी पदों की प्राप्ति के लिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

ग्राम सभा के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (1) ग्राम सभा के सचिव का कार्य ग्राम सभा की बैठक और उसमें हुई चर्चा व निर्णयों का रिकार्ड रखना होता है।
  2. (2) ग्राम पंचायत के कार्य को ग्राम सभा से स्वीकृति लेनी पड़ती है।
  3. (3) ग्राम सभा का सचिव एक निर्वाचित व्यक्ति होता है।
  4. (4) ग्राम सभा के सचिव का काम ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने का है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान आधुनिक आदिवासी इतिहास में कौन सा धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म के रूप में उभरा ?

  1. (1) इस्लाम
  2. (2) बौद्ध धर्म
  3. (3) ईसाई धर्म
  4. (4) हिन्दुत्व
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

निम्न कथनों (A) तथा (B) को पढ़िए।
(A) 1909 में बने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट ने कुछ हद तक भारत में निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दी थी।
(B) 1909 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट द्वारा सभी वयस्कों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) न तो (A) सही है और न ही (B) सही है।
  2. (2) केवल (A) सही है।
  3. (3) केवल (B) सही है।
  4. (4) (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

सामाजिक विज्ञान में समालोचनात्मक सोच महत्त्वपूर्ण है क्योंकि :
(A) यह छात्रों को परीक्षा पास करने में मदद करती है।
(B) यह छात्रों को सही उत्तर का अनुमान लगाने की अनुमति देती है।
(C) यह छात्रों को अधिक आसानी से जानकारी याद रखने में मदद करती है।
(D) यह छात्रों को उच्च स्तरीय सोच के लिए तैयार करती है।
(E) यह समस्या-समाधान करने की क्षमता को प्रोत्साहित करती है।
सही विकल्प का चयन करें :

  1. (1) केवल (D) और (E)
  2. (2) केवल (A) और (B)
  3. (3) (A), (B) और (C)
  4. (4) केवल (A), (B), (C) और (E)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में निर्धनता की प्रवृत्तियां एवं उनके तुलनात्मक अध्ययन को समझाने हेतू सर्वोत्तम शिक्षण अधिगम प्रणाली कौन सी होगी?

  1. (1) विचारावेश प्रक्रिया (ब्रेनस्ट्रॉमिंग)
  2. (2) क्षेत्र भ्रमण
  3. (3) वाद-विवाद
  4. (4) द्वितीयक आंकड़ों का विश्लेषण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक क्षमताओं के मूल्यांकन पक्ष को आँकते हैं?
(A) पोषण अभियान भारतीय बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। साक्ष्यों सहित कथन की जाँच कीजिए।
(B) दो शताब्दियों के भारत में औपनिवेशिक शासन ने भारत को अनिवर्त्य सामाजिक परिवर्तन की स्थिति में छोड़ दिया है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? व्याख्या कीजिए।
(C) जन धन योजना की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(D) 1991 के उत्तरार्द्ध में भारत में गरीबी और बेरोज़गारी में गिरावट आई है। कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए।
विकल्प :

  1. (1) केवल (C) और (D)
  2. (2) केवल (A) और (B)
  3. (3) केवल (A), (B) और (C)
  4. (4) केवल (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

शिक्षिका अपनी कक्षा के बच्चों को 4 समूह में विभाजित करके जल के स्रोतों के नाम लिखने को देती है और उसके बाद प्रत्येक समूह से जल के स्रोतों पर चर्चा कराती है। पाठयोजना के 5 ई उपागम के तहत वह निम्न में से कौन सा सबसे पहले प्रयास करेगी?

  1. (1) संलग्न करना
  2. (2) अन्वेषण करना
  3. (3) मूल्यांकन करना
  4. (4) विस्तार करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

एक शिक्षिका चाहती है कि छात्र ग्राम पंचायत जैसे सरकारी निकायों के कामकाज को समझें। निम्नलिखित में से कौन-सा आँकडें-संग्रहण का स्रोत प्रत्यक्ष और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करेगा?

  1. (1) पाठ्यपुस्तक
  2. (2) अखबारी लेख
  3. (3) अध्ययन यात्रा
  4. (4) जीवनी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

एक धारणा कि विज्ञान के लिए एक तकनीकी दिमाग की आवश्यकता होती है और लड़कियाँ तथा महिलाएँ तकनीकी चीज़ों से निपटने में सक्षम नहीं है, यह दर्शाती है :

  1. (1) अज्ञानता
  2. (2) रूढ़िबद्ध धारणा
  3. (3) जातिवाद
  4. (4) निरक्षरता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

एक क्षेत्रीय-भ्रमण के लिए विद्यार्थियों में किस कौशल को पहले विकसित करना चाहिये?

  1. (1) तर्क कौशल
  2. (2) विश्लेषण कौशल
  3. (3) अवलोकन कौशल
  4. (4) प्रयोग कौशल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

रोहित ने पाया कि उसकी कक्षा के कुछ बच्चे मानचित्र पर अक्षांश व देशान्तर रेखाओं की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाते हैं। बच्चों को इसमें सक्षम बनाने में मदद करने के लिए रोहित को क्या करना चाहिए?

  1. (1) प्रायोगिक अनुसंधान
  2. (2) केस अध्ययन
  3. (3) आनुभाविक अनुसंधान
  4. (4) क्रियात्मक अनुसंधान
उत्तर और हल देखें