By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 87

विषय: सामाजिक अध्ययन शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 87

एक शिक्षिका चाहती है कि छात्र ग्राम पंचायत जैसे सरकारी निकायों के कामकाज को समझें। निम्नलिखित में से कौन-सा आँकडें-संग्रहण का स्रोत प्रत्यक्ष और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करेगा?

  1. (1) पाठ्यपुस्तक
  2. (2) अखबारी लेख
  3. (3) अध्ययन यात्रासही उत्तर
  4. (4) जीवनी

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) अध्ययन यात्रा

  1. ग्राम पंचायत जाकर बच्चे बैठक देख सकते हैं, सरपंच और सचिव से बात कर सकते हैं और असली रिकार्ड देख सकते हैं।
  2. यह प्रत्यक्ष जानकारी है, जिसे बच्चे स्वयं इकट्ठा करते हैं।
  3. पाठ्यपुस्तक, अखबारी लेख और जीवनी द्वितीयक स्रोत हैं, जिन्हें किसी और ने लिखा है।

सावधानी: पाठ्यपुस्तक (1) विश्वसनीय है, पर प्रत्यक्ष स्रोत नहीं।