प्रश्न 51
अठारहवीं शताब्दी के अंत में और उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में भारतीय उपनिवेश में विकसित सूती कपड़ा उद्योगों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) भारतीय कपड़ा उद्योग को यूरोपीय और अमेरिकी बाज़ारों में ब्रिटिश कपड़ा उद्योगों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी।
(b) भारतीय कपड़ों के लिए अब ब्रिटिश बाज़ार उपलब्ध था।
(c) कपड़े की वस्तुओं को इंग्लैंड तक निर्यात करना लगातार कठिन होता गया।
(d) बंगाल के बुनकरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि अंग्रेजी और यूरोपीय कंपनियों ने भारतीय कपड़ा खरीदना बंद कर दिया।
विकल्प :
- (1) केवल (c) और (d)
- (2) केवल (a), (c) और (d)
- (3) केवल (b), (c) और (d)
- (4) केवल (a) और (b)