By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 131

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। (129-135)
विज्ञापन का सामान्य अर्थ किसी प्रकार की नयी सूचना को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सूचना सरकार द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ भी हो सकती हैं या फिर किसी नव शोधित, उत्पादित या निर्मित वस्तु के प्रचार से भी संबंधित हो सकती है। सामान्य-विशेष सभी तक विज्ञापित करने का काम प्राचीन काल में भी होता था और आज के युग में तो इसकी अनिवार्यता बढ़ती ही जा रही है। ढिंढोरा पीटना, मुनादी करना ये सब विज्ञापन के ही रूप थे। पुस्तकों के प्रकाशन व रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में क्रान्ति आई। सभी प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, नौकरी, उपलब्धि, यहाँ तक की वर-वधु की खोज यह भी विज्ञापन के क्षेत्र में आ गए हैं। यह कला के साथ-साथ एक व्यवसाय भी बन गया है। पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में ये सब विज्ञापन के सशक्त साधन हैं।

Q131

गद्यांश में विज्ञापन के किस स्वरूप का उल्लेख नहीं हुआ है?

  1. (1) पत्र-पत्रिका
  2. (2) टी.वी.
  3. (3) भित्ति लेखनCorrect answer
  4. (4) रेडियो

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) भित्ति लेखन

  1. गद्यांश में विज्ञापन के साधन गिनाए गए हैं: पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में, साथ ही ढिंढोरा और मुनादी।
  2. दीवार पर लिखकर प्रचार करना (भित्ति लेखन) इनमें कहीं नहीं आया।

सावधानी: प्रश्न में ‘नहीं’ पूछा गया है, इसलिए वही विकल्प चुनें जो गद्यांश में न हो।