By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 132

Topic: Vocabulary

Passage

नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। (129-135)
विज्ञापन का सामान्य अर्थ किसी प्रकार की नयी सूचना को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सूचना सरकार द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ भी हो सकती हैं या फिर किसी नव शोधित, उत्पादित या निर्मित वस्तु के प्रचार से भी संबंधित हो सकती है। सामान्य-विशेष सभी तक विज्ञापित करने का काम प्राचीन काल में भी होता था और आज के युग में तो इसकी अनिवार्यता बढ़ती ही जा रही है। ढिंढोरा पीटना, मुनादी करना ये सब विज्ञापन के ही रूप थे। पुस्तकों के प्रकाशन व रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में क्रान्ति आई। सभी प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, नौकरी, उपलब्धि, यहाँ तक की वर-वधु की खोज यह भी विज्ञापन के क्षेत्र में आ गए हैं। यह कला के साथ-साथ एक व्यवसाय भी बन गया है। पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में ये सब विज्ञापन के सशक्त साधन हैं।

Q132

‘प्राचीन’ का विलोम है :

  1. (1) परंपरागत
  2. (2) नवीनCorrect answer
  3. (3) अधीन
  4. (4) भविष्य

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) नवीन

  1. ‘प्राचीन’ का अर्थ है बहुत पुराना; इसका विलोम ‘नवीन’ (नया) है।
  2. ‘अर्वाचीन’ भी ‘प्राचीन’ का विलोम होता है।

सावधानी: ‘परंपरागत’ पुराने के निकट का अर्थ देता है। ‘भविष्य’ समय का बोध कराने वाला संज्ञा शब्द है, वह ‘प्राचीन’ जैसे विशेषण का विलोम नहीं बनता।