By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 130

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। (129-135)
विज्ञापन का सामान्य अर्थ किसी प्रकार की नयी सूचना को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सूचना सरकार द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ भी हो सकती हैं या फिर किसी नव शोधित, उत्पादित या निर्मित वस्तु के प्रचार से भी संबंधित हो सकती है। सामान्य-विशेष सभी तक विज्ञापित करने का काम प्राचीन काल में भी होता था और आज के युग में तो इसकी अनिवार्यता बढ़ती ही जा रही है। ढिंढोरा पीटना, मुनादी करना ये सब विज्ञापन के ही रूप थे। पुस्तकों के प्रकाशन व रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में क्रान्ति आई। सभी प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, नौकरी, उपलब्धि, यहाँ तक की वर-वधु की खोज यह भी विज्ञापन के क्षेत्र में आ गए हैं। यह कला के साथ-साथ एक व्यवसाय भी बन गया है। पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में ये सब विज्ञापन के सशक्त साधन हैं।

Q130

प्राचीन काल में विज्ञापन का क्या स्वरूप था?

  1. (1) टी.वी. द्वारा विज्ञापन प्रसारित करवाना।
  2. (2) रेडियो द्वारा विज्ञापन प्रसारित करवाना।
  3. (3) पत्र-पत्रिकाओं में विज्ञापन छपवाना।
  4. (4) मुनादी द्वारा विज्ञापन करवाना।Correct answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) मुनादी द्वारा विज्ञापन करवाना।

  1. गद्यांश बताता है कि प्राचीन काल में ढिंढोरा पीटना और मुनादी करना विज्ञापन के रूप थे।
  2. रेडियो, टी.वी. और पत्र-पत्रिकाएँ बाद के आधुनिक साधन हैं।

सावधानी: गद्यांश के अनुसार रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में ‘क्रान्ति’ आई, यानी रेडियो बाद का साधन है, प्राचीन नहीं।