By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 28

विषय: वृद्धि और विकास

प्रश्न 28

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : किशोरों को भावनात्मक विनियमन और उनके संवेगों को बाधित करने में कठिनाई होती है और वे साथियों के दबाव के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं ।
कारण (R) : किशोरावस्था के दौरान शारीरिक और हॉर्मोनल परिवर्तन किशोरों के व्यवहार को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करते हैं ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  2. (2) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।सही उत्तर
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

  1. (A) सही है: किशोरों को भावनाएँ संभालने और आवेग रोकने में कठिनाई होती है, और साथियों का प्रभाव उन पर अधिक होता है।
  2. (R) सही है: यौवनारंभ में तेज़ शारीरिक और हॉर्मोनल परिवर्तन होते हैं।
  3. यही परिवर्तन मनोदशा में उतार-चढ़ाव, आवेग और साथियों के प्रति संवेदनशीलता का कारण बनते हैं।

सावधानी: (4) ग़लत है, क्योंकि (R) ही (A) के व्यवहार का कारण बताता है।