प्रश्न 27
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : अनुकूलन के साधन जैसे श्रव्य टेप, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का उपयोग जो लिखित लिपि को वाक् में बदलता है, कार्य पूरा करने के लिए विस्तारित समय आदि, उन विद्यार्थियों के लिए अधिगम की सुविधा प्रदान करते हैं जिन्हें दृष्टिबाधिता है ।
कारण (R) : शिक्षकों को समता प्रदान करने और विविध शिक्षार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पाठ्यचर्या को अनुकूलित करना चाहिए ।
- (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
- (2) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
- (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (4) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।