By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 80

विषय: पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और क्षेत्र

प्रश्न 80

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की क्या सार्थकता है ? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) यह बाल केंद्रित है।
(B) इसका केंद्र बिंदु बच्चों को पर्यावरण पढ़ाना है।
(C) पर्यावरण अध्ययन, बच्चों को उसके पर्यावरण का अनुभव करवाती है।
(D) इसका उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक अभिवृत्ति, समस्या समाधान कौशल और मूल्यों का विकास करना है।

  1. (1) (B), (C) और (D)
  2. (2) (A) और (D)
  3. (3) (A), (C) और (D)सही उत्तर
  4. (4) (A), (B) और (C)

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (A), (C) और (D)

  1. (A) सही: पर्यावरण अध्ययन बच्चे और उसके परिवेश से शुरू होता है।
  2. (C) सही: बच्चे अपने पर्यावरण को देखकर और अनुभव करके सीखते हैं।
  3. (D) सही: इसका उद्देश्य सकारात्मक अभिवृत्ति, समस्या समाधान कौशल और मूल्यों का विकास है।
  4. (B) गलत: बच्चों को पर्यावरण पढ़ाना केंद्र बिंदु नहीं है; बच्चे स्वयं उसे खोजते और समझते हैं।