By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 64

विषय: पर्यावरण अध्ययन का शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 64

एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यपुस्तक में कई पाठ वास्तविक लोग तथा उनके वास्तविक अनुभव पर आधारित हैं। पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति ने वास्तविक लोग तथा उनके वास्तविक अनुभव क्यों शामिल किया होगा ?
(A) बच्चे वास्तविक लोग से अपने आप को आसानी से जोड़ लेते हैं।
(B) पर्यावरण अध्ययन के दौरान बच्चों के साथ उनके अनुभव को शामिल करके उनके विचारों पर चर्चा की जा सकती है।
(C) यह विचार सुदृढ़ करने में सहायता मिलती है कि पर्यावरण अध्ययन केवल कक्षाओं में एवं पाठ्यपुस्तकों से ही हो सकता है।
(D) वास्तविक लोग तथा उनके अनुभव बच्चों को प्रेरित करते हैं।

  1. (1) (A), (B) और (D)सही उत्तर
  2. (2) (B), (C) और (D)
  3. (3) (A), (C) और (D)
  4. (4) (A), (B) और (C)

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) (A), (B) और (D)

  1. (A) सही: बच्चे वास्तविक लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं।
  2. (B) सही: ऐसे पाठ बच्चों के अपने अनुभवों पर चर्चा का अवसर देते हैं।
  3. (D) सही: वास्तविक लोगों का जीवन और संघर्ष बच्चों को प्रेरित करता है।
  4. (C) गलत: पर्यावरण अध्ययन कक्षा और पाठ्यपुस्तक से बाहर ले जाने के लिए है, यह कथन उसके उलट है।