प्रश्न 76
निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयुक्त दृष्टिकोण है जब एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका कक्षा में एक गतिविधि में संलग्न है?
- (1) शिक्षिका यह केवल अपनी पाठ योजना को पूरा करने हेतु करती है।
- (2) शिक्षिका अपनी प्रधानाचार्य/प्रधान शिक्षिका के गतिविधि-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के आदेश की पूर्ति करने का अभिनय करती है।
- (3) शिक्षिका को नहीं पता है कि वह यह क्यों कर रही है।
- (4) शिक्षिका को यह विश्वास है कि गतिविधि-आधारित अधिगम, अवधारणा को समझने में बच्चों की सहायता करता है।