By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 दिसंबर 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

उन बच्चों में अकादमिक प्रदर्शन और बौद्धिक क्षमताओं में धीरे-धीरे सुधार आता है, जो वंचित परिवेश को छोड़कर समृद्ध परिवेश में प्रवेश करते हैं। उपर्युक्त तर्क मुख्य रूप से विकास की निम्नलिखित में से किस बहस की ओर इशारा करता है?

  1. (1) निरंतरता बनाम अनिरंतरता
  2. (2) स्थिर बनाम वृद्धिशील
  3. (3) आनुवंशिकता बनाम पर्यावरण
  4. (4) विभेदीकरण बनाम एकीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : जब हम बचपन को एक ही श्रेणी के रूप में देखते हैं, तो हम जेंडर, जातीयता, सामाजिक वर्ग के संबंध में बच्चों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक अंतर खो देते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सामाजिक संकल्पना है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित संज्ञान में परिवर्तन करने वाले कारकों में से नहीं है?

  1. (1) गतिविधि
  2. (2) जैविक परिपक्वता
  3. (3) सांस्कृतिक उपकरण
  4. (4) संतुलीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : जीन पियाजे ने माना कि सीखने की प्रक्रिया पूरी तरह आनुवंशिकता पर निर्भर है।
कारण (R) : विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रिया का परिणाम है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे के अनुसार, जब बच्चे अपने मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के अनुसार नए अनुभव को नहीं समझ पाते, तो वे _____ अनुभव करते हैं और _____ का सहारा लेते हैं।

  1. (1) असंतुलन; अनुकूलन
  2. (2) असंतुलन; आंतरिककरण
  3. (3) असंगति; अनुकूलन
  4. (4) असंगति; आंतरिककरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

जहाँ पियाजे बच्चों को _____ देखते हैं, वहीं वायगोत्स्की बच्चों को _____ देखते हैं।

  1. (1) विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
  2. (2) विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
  3. (3) विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
  4. (4) विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

लॉरेंस कोहल्बर्ग के सिद्धांत में नैतिक विकास की अवस्था के निर्धारण का/के आधार क्या है/हैं?
(A) व्यक्ति की आयु
(B) व्यक्ति द्वारा दिया गया उत्तर–चोरी के पक्ष में/विपक्ष में
(C) व्यक्ति की अनुक्रिया में अंतर्निहित तर्क
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (B)
  2. (2) (A) और (C)
  3. (3) (A) और (B)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के मायने हैं–

  1. (1) मनोवैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में महारत हासिल करना।
  2. (2) पर्यावरण के अनुकूल ढलना सीखना।
  3. (3) संज्ञानात्मक द्वंद्व पर प्रतिक्रिया को पहचान पाना।
  4. (4) योजनाओं को सुसंगत संपूर्णता में संगठित करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, शिक्षार्थियों की, समीपस्थ विकास के क्षेत्र के माध्यम से, प्रगति में मदद करने में _____ की आवश्यक भूमिका है।

  1. (1) भौतिक पर्यावरण
  2. (2) अधिक जानकार अन्य
  3. (3) परिपक्वता
  4. (4) सकारात्मक सुदृढ़ीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

हॉवर्ड गार्डनर ने प्रस्तावित किया कि बुद्धि

  1. (1) को अलग-अलग प्रकार से विभाजित किया जा सकता है।
  2. (2) केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होती है, वातावरणीय कारकों से नहीं।
  3. (3) प्रमुख रूप से याद करने और रटने के बारे में होती है।
  4. (4) मुख्य रूप से भावनात्मक अधिगम के बारे में होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

प्रगतिशील शिक्षा क्या है?

  1. (1) शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो अनुशासन और रट्टा मारने पर जोर देता है।
  2. (2) शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो व्यक्तिगत शिक्षा और छात्र-केंद्रित कक्षाओं पर जोर देता है।
  3. (3) शिक्षण की एक विधि, जो मानक पाठ्यचर्या के सख्त पालन पर जोर देती है।
  4. (4) शिक्षण का एक तरीका, जो कक्षा में प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर देता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालय में लड़कियाँ अक्सर चुप रहती हैं और कक्षा की चर्चाओं में उनकी ग़ैर-भागीदारी हो सकती है।
कारण (R) : आनुवंशिक बनावट को देखते हुए लड़कियाँ माध्यमिक विद्यालयों में चुनौतीपूर्ण पाठ्यचर्या को समझने और उसका सामना करने में सक्षम नहीं हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

मूल्यांकन की प्रकृति _____ होनी चाहिए और मूल्यांकन कार्य _____ होना चाहिए।

  1. (1) गतिशील; प्रामाणिक
  2. (2) वस्तुनिष्ठ; मानकीकृत
  3. (3) गतिशील; मानकीकृत
  4. (4) वस्तुनिष्ठ; प्रामाणिक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि अधिगम के लिए आकलन करते समय मानकीकृत परीक्षणों पर निर्भर नहीं करना चाहिए।
कारण (R) : निकष-संदर्भित परीक्षण में प्राप्त अंकों की तुलना एक निर्धारित प्रदर्शन मानक से की जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है, जो छात्रों में विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देता है?

  1. (1) एक स्तनपायी की परिभाषा क्या है?
  2. (2) स्तनधारियों के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
  3. (3) स्तनधारियों ने अपने को वातावरण के लिए कैसे अनुकूलित किया है?
  4. (4) पाठ्यपुस्तक में दिए गए स्तनधारियों के कुछ उदाहरण तथा कुछ गैर-उदाहरण बताइए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा विभेदित निर्देश का पालन नहीं करती है।
कारण (R) : समावेशन एक नीति है, जो एक जैसे सीखने के लक्ष्यों, रणनीतियों और मूल्यांकन विधियों को प्रदान करके समान अवसरों पर जोर देती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

व्यक्ति-प्रथम भाषा का उपयोग जैसे कि ‘अधिगम-अक्षम छात्रों’ के बजाय ‘अधिगम अक्षमता वाले छात्र’ के सम्बोधन का उपयोग करना

  1. (1) अक्षमता से जोर हटा देता है और समावेशन की सच्ची भावना में सही नहीं है।
  2. (2) समावेशन के मानवाधिकार दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  3. (3) अक्षमता के चिकित्सक मॉडल पर जोर दिखाता है।
  4. (4) अक्षम लोगों की सही पहचान और नामीकरण में बाधक है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

दृष्टिबाधित बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक तकनीकी उपकरणों के उदाहरणों में क्या शामिल हैं?
(A) वैकल्पिक कंप्यूटर इन्‌पुट उपकरण
(B) ब्रेल एम्बॉसर और प्रदर्शक
(C) वाक् पहचान सॉफ्टवेयर (भाषण से पाठ)
(D) सांकेतिक भाषा का प्रयोग
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (A), (B) और (C)
  2. (2) केवल (B), (C) और (D)
  3. (3) केवल (B) और (C)
  4. (4) (A), (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

स्वलीनता वाले विद्यार्थियों के समावेशन का समर्थन करने के लिए, ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि–

  1. (1) दृश्य-संबंधी मदद और संकेत देने से बचना चाहिए।
  2. (2) कक्षा का वातावरण ऐसा बनाना चाहिए जो विद्यार्थियों के लिए अति-उत्तेजक हो।
  3. (3) यादृच्छिक दिनचर्या का प्रयोग करते हुए एक अव्यवस्थित विन्यास की रचना करनी चाहिए।
  4. (4) ठोस, शाब्दिक और सुसंगत भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

कक्षा में प्रतिभाशाली और रचनात्मक बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?

  1. (1) उन्हें सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त रखें और उनकी दिलचस्पी बनाए रखें।
  2. (2) उन्हें विस्तृत और स्पष्ट निर्देश प्रदान करें।
  3. (3) सुनिश्चित करें कि वे अपने साथियों की तुलना में उच्च ग्रेड प्राप्त करें।
  4. (4) भावनात्मक आवश्यकताओं के बजाए उनकी संज्ञानात्मक आवश्यकताओं को प्रधानता दें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

कक्षाओं में छात्रों की असफलता से शिक्षिकाओं को किस प्रकार निपटना चाहिए?

  1. (1) अपनी खुद की शैक्षणिक रणनीतियों का आलोचनात्मक परीक्षण करके
  2. (2) अनुत्तीर्ण छात्रों को सुधार और अत्यधिक सुधार के
  3. (3) बुद्धि का आकलन करने के लिए अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए मानकीकृत बुद्धि परीक्षणों का संचालन करके
  4. (4) छात्रों की जाति की पहचान करके उनके माता-पिता को घर पर अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए कहकर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

संरचनावादी अधिगम में पूर्व ज्ञान की क्या भूमिका है?

  1. (1) पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है क्योंकि बच्चे बहुत सारी भ्रांतियों के साथ स्कूल आते हैं।
  2. (2) संबंध बनाने और नए अधिगम को सुगम बनाने के लिए पूर्व ज्ञान महत्त्वपूर्ण है।
  3. (3) पूर्व ज्ञान केवल उन्नत शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जो पहले से ही विषय से परिचित हैं।
  4. (4) पूर्व ज्ञान केवल उन शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जिनके पास उच्च स्तर की आंतरिक अभिप्रेरणा है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

एक संरचनावादी कक्षा में शिक्षक छात्रों को स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने में कैसे सहायता कर सकते हैं?

  1. (1) छात्रों को एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए लगातार प्रतिपुष्टि और ग्रेड प्रदान करके
  2. (2) सभी सीखने के कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों को निर्धारित करके
  3. (3) छात्रों को अपने स्वयं के सीखने की जिम्मेदारी लेने और स्व-नियमन कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके
  4. (4) सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अपनी कक्षा के छात्रों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके माता-पिता के साथ नियमित संपर्क में रहती है।
कारण (R) : समुदायों को यह निर्देशित करना चाहिए कि बच्चों को कैसे और क्या सीखना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

शिक्षार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों को उन्नत करने के लिए शिक्षकों को _____ को प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षार्थियों के बीच _____ चिंतन को बढ़ावा देना चाहिए।

  1. (1) विश्वास दृढ़ता; पारस्परिक
  2. (2) कार्यात्मक स्थिरता; अपसारी
  3. (3) साधन-अंत विश्लेषण; अभिसारी
  4. (4) मौखिककरण; सादृश्यात्मक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अन्वेषण अधिगम में छात्र–

  1. (1) विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से स्वयं के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
  2. (2) विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से दुनिया में लगातार नई खोज करते हैं।
  3. (3) पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से अपने लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
  4. (4) पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से दुनिया में नई खोज करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

यह महसूस करते हुए कि वह विज्ञान कक्षा में ध्यान नहीं दे रहा है और इसलिए वह संप्रत्यय को समझने में असमर्थ है, रमेश कक्षा में सबसे आगे बैठने का फैसला करता है ताकि वह ध्यान केंद्रित कर सके। रमेश सीखने की किस रणनीति का उपयोग कर रहा है?

  1. (1) दोहराव
  2. (2) अधिसंज्ञान
  3. (3) आलम्बन
  4. (4) स्मृति-सहायक विधियाँ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

संज्ञान के संदर्भ में भावनाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) भावनाएँ कूटलेखन/एन्‌कोडिंग की प्रक्रिया को सुगम बनाती हैं, लेकिन इनका ध्यान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  2. (2) भावनाएँ जानकारी की कुशल पुनर्प्राप्ति में मदद करती हैं, लेकिन सीखने के लिए अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं करती हैं।
  3. (3) भावनाएँ संज्ञान के विभिन्न पहलुओं को नियंत्रित करती हैं, हालाँकि इनके प्रभाव की मात्रा और दिशा बहुत से कारकों पर निर्भर करती हैं।
  4. (4) अधिगम पर भावनाओं का प्रभाव हमेशा एकसंयोजी होता है और जिस भी प्रकार की भावना हो, उसका अधिगम पर केवल सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

शिक्षक छात्रों में आंतरिक प्रेरणा कैसे बढ़ा सकते हैं?

  1. (1) ‘किसी सजा को हटाने’ का प्रलोभन देकर
  2. (2) ‘नकारात्मक पुनर्बलन’ देकर
  3. (3) ‘इनाम और पुरस्कार’ देकर
  4. (4) ‘सीखने का आनंद’ पैदा करके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणा के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?

  1. (1) आंतरिक अभिप्रेरणा और बाह्य अभिप्रेरणा परस्पर अनन्य हैं; व्यक्तियों को एक ही समय में दोनों से अभिप्रेरित नहीं किया जा सकता है।
  2. (2) आंतरिक अभिप्रेरणा बाह्य अभिप्रेरणा को प्रभावित कर सकती है, लेकिन बाह्य अभिप्रेरणा किसी भी संभावित तरीके से आंतरिक अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं कर सकती है।
  3. (3) आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ दोनों एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं।
  4. (4) आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ एक-दूसरे के साथ जटिल तरीके से अंतःक्रिया कर सकती हैं, जिसमें एक प्रकार की अभिप्रेरणा दूसरे को प्रभावित करती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

हड़प्पा सभ्यता के लोग दक्ष शिल्पकार थे तथा _____ धातु-ज्ञान से संपन्न थे।

  1. (1) ताँबा (ताम्र)
  2. (2) काँसा (काँस्य)
  3. (3) लोहा
  4. (4) पीतल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए :
A. पहली ‘सिंह सभा’ की स्थापना लाहौर में 1873 में तथा अमृतसर में 1879 में हुई थी।
B. इन सभाओं ने सिख धर्म को अंधविश्वास, जातीय भेदभाव और ऐसे आचरण जिन्हें वे गैर-सिख समझते थे, से मुक्त कराने का प्रयास किया।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B दोनों सत्य हैं।
  2. (2) A और B दोनों असत्य हैं।
  3. (3) A सत्य है लेकिन B असत्य है।
  4. (4) A असत्य है लेकिन B सत्य है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

सत्रहवीं शताब्दी में मसूलीपट्टनम भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों का नगर था तथा यह _____ नदी के डेल्टा पर स्थित था।

  1. (1) कावेरी
  2. (2) गोदावरी
  3. (3) हुगली
  4. (4) कृष्णा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

सूची–I का सूची–II से मिलान कीजिए :

सूची–I सूची–II
(a) हिरण्यगर्भ (i) शिलालेख
(b) प्रशस्ति (ii) अनुष्ठान
(c) पिश्ताक़ (iii) प्रवेशद्वार
(d) नस्तलिक़ (iv) लेखन-शैली

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
  2. (2) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(iii)
  3. (3) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
  4. (4) (a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(iii), (d)–(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

निम्नलिखित में से किन नृत्य रूपों को भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् ‘शास्त्रीय’ नृत्य रूपों के रूप में पहचान दी गई?

  1. (1) बिहू, भरतनाट्यम, कथक, कथकली, ओडिसी एवं मणिपुरी
  2. (2) भरतनाट्यम, कथक, कथकली, ओडिसी, कुचिपुड़ी एवं मणिपुरी
  3. (3) भरतनाट्यम, कथकली, ओडिसी, भांगड़ा, कुचिपुड़ी एवं मणिपुरी
  4. (4) भरतनाट्यम, कथक, भांगड़ा, ओडिसी, कुचिपुड़ी एवं कथकली
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

मनसबदारी व्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. ‘मनसबदार’ शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए होता था, जिन्हें कोई पद मिलता था।
B. यह एक श्रेणी-व्यवस्था थी जिसके जरिए पद, वेतन और सैन्य उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाते थे।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B दोनों सत्य हैं।
  2. (2) A और B दोनों असत्य हैं।
  3. (3) A सत्य है लेकिन B असत्य है।
  4. (4) A असत्य है लेकिन B सत्य है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

टोडरमल द्वारा लागू की गई राजस्व-प्रणाली का क्या नाम था?

  1. (1) इक़्तादारी
  2. (2) जब्त
  3. (3) जागीर
  4. (4) मनसब
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

मेहरगढ़ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. मेहरगढ़ वह स्थान था जहाँ लोगों ने पहली बार चावल एवं मक्का उगाना सीखा।
B. मेहरगढ़ में हिरणों, भेड़ों एवं बकरियों की हड्डियाँ भी पाई गईं।
C. मेहरगढ़ में घर चौकोर अथवा आयताकार थे।
सही कथन/कथनों का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) A और C
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

बीसवीं सदी के आरंभ से ही भारतीय महिलाएँ _____ में सुधार हेतु काम कर रही थीं।
A. विधवा पुनर्विवाह
B. महिला मताधिकार
C. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और C
  3. (3) केवल B और C
  4. (4) A, B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

किसने निम्नलिखित मराठी भक्तिमय भजन की रचना की?
“तुमने हमें नीची जाति का बनाया।
मेरे महाप्रभु, तुम स्वयं यह स्थिति स्वीकार करके तो देखो
हमें जीवन-भर जूठन खानी पड़ती है
इसके लिए मेरे प्रभु तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”

  1. (1) चोखामेला
  2. (2) करमामेला
  3. (3) मीराबाई
  4. (4) बसवन्ना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

‘जाति प्रथा की चुनौतियों’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. राजा राम मोहन राय ने उस पुरातन बौद्ध ग्रंथ का अनुवाद किया जो जाति प्रथा की आलोचना करता था।
B. प्रार्थना समाज भक्ति की परंपरा का पालन करता रहा जो सभी जातियों की आध्यात्मिक समानता में विश्वास करता था।
C. जाति प्रथा उन्मूलन हेतु 1860 में परमहंस मंडली की स्थापना की गई थी।
सही कथन/कथनों का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) केवल B
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

सूची–I का सूची–II से मिलान कीजिए :

सूची–I सूची–II
(a) दक्षिण भारत में नमक सत्याग्रह का नेता (i) वीर लखन नायक
(b) प्रभातफेरियों का आयोजन किया (ii) सुभाष चंद्र बोस
(c) विख्यात जनजातीय नेता (iii) सी॰ राजगोपालाचारी
(d) परिवर्तनशील राष्ट्रवादी (iv) अम्बाबाई

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
  2. (2) (a)–(ii), (b)–(iii), (c)–(iv), (d)–(i)
  3. (3) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
  4. (4) (a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के आरंभिक दिनों में निम्नलिखित में से उनकी कौन-सी माँगें थीं?
A. शासन का भारतीयकरण
B. न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करना
C. भारत के कई शहरों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन
D. पूर्ण स्वराज
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) A, B और C
  3. (3) A, C और D
  4. (4) B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

भारतीय संविधान में वर्तमान विषयों की सूची के संदर्भ में सूची–I का सूची–II से मिलान कीजिए :

सूची–I सूची–II
(a) राज्य सूची (i) कर
(b) संघ सूची (ii) शिक्षा
(c) समवर्ती सूची (iii) स्वास्थ्य

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii)
  2. (2) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii)
  3. (3) (a)–(iii), (b)–(i), (c)–(ii)
  4. (4) (a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

अगर पृथ्वी घूर्णन नहीं करे, तो क्या होगा?

  1. (1) दिन छोटा होगा और रात बड़ी होगी।
  2. (2) दिन बड़ा होगा और रात छोटी होगी।
  3. (3) मौसम में अचानक बदलाव आएगा।
  4. (4) पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो पाएगा।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

अगर एक शिक्षिका भारत के मानचित्र के द्वारा बच्चों को मानचित्र को पढ़ना व समझना सिखाना चाहती है, तो उसे सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किन पर चर्चा करनी चाहिए?
A. दिशा एवं पैमाना
B. भारत की भौगोलिक स्थिति
C. प्रतीक/रूढ़चिह्न
D. भारत के राष्ट्रीय चिह्न
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और C
  2. (2) केवल C और D
  3. (3) A, B और C
  4. (4) B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

भारत में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का समय सुबह के 9:00 बजे IST (भारतीय मानक समय) का है। क्रमशः बेंगलुरू के पास 77°30′ पूर्व देशांतर तथा अगरतला के पास 91°15′ पूर्व देशांतर पर स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा?

  1. (1) सुबह के 9:35 बजे तथा सुबह के 8:40 बजे
  2. (2) सुबह के 8:40 बजे तथा सुबह के 9:35 बजे
  3. (3) सुबह के 9:20 बजे तथा सुबह के 8:25 बजे
  4. (4) सुबह के 8:25 बजे तथा सुबह के 9:20 बजे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. कर्करेखा और उत्तरध्रुवीय वृत्त (आर्कटिक वृत्त) के बीच वाले क्षेत्र का तापमान मध्यम रहता है।
R. कर्करेखा के बाद के किसी भी अक्षांश पर दोपहर का सूर्य कभी सिर के ऊपर नहीं होता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) A सत्य है परन्तु R असत्य है।
  4. (4) A असत्य है परन्तु R सत्य है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

किस प्रकार की ग्रामीण बस्तियाँ मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों, घने जंगलों एवं चरम जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती हैं?

  1. (1) सघन
  2. (2) केन्द्रीकृत
  3. (3) प्रकीर्ण
  4. (4) रेखीय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

सूची–I का सूची–II से मिलान कीजिए :

सूची–I सूची–II
(a) P तरंगें (i) अनुप्रस्थ तरंगें
(b) L तरंगें (ii) अनुदैर्घ्य तरंगें
(c) S तरंगें (iii) पृष्ठीय तरंगें

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (a)–(iii), (b)–(i), (c)–(ii)
  2. (2) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii)
  3. (3) (a)–(ii), (b)–(iii), (c)–(i)
  4. (4) (a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

भूगोल कक्षा में निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं को मानचित्र पर चित्रित किया जा सकता है?
A. विश्व के महासागरीय बेसिन
B. जिब्राल्टर जलसन्धि (खाड़ी)
C. दिल्ली का वायुमंडल
D. जुलाई माह में वर्षा
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, B और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्थलमंडल के बारे में सही है?

  1. (1) यह पृथ्वी की नरम पर्पटी या नरम ऊपरी परत है।
  2. (2) यह चट्टानों एवं खनिज से बना होता है तथा मिट्टी की मोटी परत से ढका होता है।
  3. (3) यह विभिन्न स्थलाकृतियों वाला सम धरातल होता है।
  4. (4) यह हमें वन, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि प्रदान करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. गर्म वायु हमेशा ऊपर उठती है।
R. गर्म वायु सघन होती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) A सही है, R गलत है।
  4. (4) A गलत है, R सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

यातायात के साधन के रूप में सड़कमार्ग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (1) यह परिवहन का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला साधन है, खासकर कम दूरियों के लिए।
  2. (2) भूमिगत बनाए गए सड़कमार्ग को सबवे/अंडरपाथ कहा जाता है।
  3. (3) मैदानी भागों में सड़कों का सघन जाल पाया जाता है।
  4. (4) लंबी दूरी पर भारी सामान ले जाने के लिए सड़कमार्ग सबसे सस्ता साधन है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

विश्व के एक-चौथाई विद्युत् का उत्पादन किस संसाधन द्वारा होता है?

  1. (1) ऊष्मीय शक्ति
  2. (2) जलविद्युत् शक्ति
  3. (3) सौर ऊर्जा
  4. (4) नाभिकीय शक्ति
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. पिट्सबर्ग एक समय में संयुक्त राज्य अमेरिका का महत्त्वपूर्ण इस्पात शहर था।
R. पिट्सबर्ग में लौह अयस्क प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था तथा कोयला मिनेसोटा की खदानों से आता था।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

नीचे दिए गए कथनों के आधार पर सही फसल का चयन कीजिए :
A. इसकी वृद्धि जलोढ़ मृदा में अच्छी होती है।
B. उत्तम वृद्धि के लिए इसे उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
C. इसे भारी वर्षा तथा आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
D. बांग्लादेश इस फसल के अग्रणी उत्पादकों में से एक है।

  1. (1) धान
  2. (2) जूट
  3. (3) मक्का
  4. (4) गेहूँ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

निम्नलिखित में से किस धर्म में अंबेडकर अपने उत्तरकालीन जीवन में धर्मान्तरित हो गए थे?

  1. (1) जैन धर्म
  2. (2) बौद्ध धर्म
  3. (3) बहाई धर्म
  4. (4) सिख धर्म
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्नलिखित में से कौन-सा/से ‘रूढ़िबद्ध धारणा भंग करने’ का/के उदाहरण है/हैं?
A. पुरुष नर्स
B. महिला किसान
C. पुरुष पायलट
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) केवल A
  3. (3) B और C
  4. (4) केवल B
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

1956 में भारत में राज्यों के पुनर्गठन की शुरुआत निम्नलिखित में से किस आधार पर हुई थी?

  1. (1) बाह्य व आंतरिक सुरक्षा
  2. (2) प्रशासनिक सुविधा
  3. (3) भाषाई एवं सांस्कृतिक एकरूपता
  4. (4) भौगोलिक समानता एवं संसाधन वितरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

निम्नलिखित में से कौन ग्राम प्रशासन से जुड़ा/जुड़े है/हैं?
A. निगम पार्षद
B. लेखपाल
C. तहसीलदार
D. पटवारी
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) B, C और D
  2. (2) A और B
  3. (3) A और C
  4. (4) केवल D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से किस प्रणाली में छोटे पैमाने के उत्पादकों/श्रमिकों को अपने उत्पादों का एक उचित मूल्य प्राप्त होने की अधिक संभावना होती है?

  1. (1) दादन व्यवस्था
  2. (2) सहकारी
  3. (3) उप-ठेका देना
  4. (4) आउटसोर्सिंग
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

शहरी आजीविका के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं :
A. शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका कमाने का अधिकार नहीं है क्योंकि उनका गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होना माना जाता है।
B. यह नगरपालिका/शहर की पंचायत यह निर्धारित करती है कि शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के किस दिन बाजार बंद रहेगा।
C. प्रायः अनियमित कामगारों को एक से अधिक कार्य/रोजगार करना पड़ता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A
  2. (2) A और B
  3. (3) A और C
  4. (4) B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

एक राजनीतिक दल का बहुमत हासिल करना तब कहा जा सकता है, जब वह _____ जीत जाता है।

  1. (1) राज्य में सभी बड़े निर्वाचन-क्षेत्रों को
  2. (2) राज्य में एक-चौथाई निर्वाचन-क्षेत्रों को
  3. (3) राज्य में आधे से अधिक निर्वाचन-क्षेत्रों को
  4. (4) राज्य में सभी महत्त्वपूर्ण निर्वाचन-क्षेत्रों को
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्नलिखित में से कौन-से कथन रूढ़िबद्ध धारणा को इंगित करते हैं?
A. एक अभिभावक अपने बच्चे से कहता है, ‘‘मत रो। तू एक लड़का है।’’
B. शहरों में लोग केवल पैसे के बारे में ध्यान रखते हैं, लोगों के बारे में नहीं।
C. लड़कियों को खाना बनाना सीखना चाहिए।
D. शहरों में जीवन सरल और परिष्कृत है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और C
  3. (3) केवल A, B और C
  4. (4) A, B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

भारतीय संविधान के आधारभूत ढाँचे के सिद्धांत (मत/वाद) के संबंध में सही कथनों की पहचान कीजिए :
A. शब्दावली ‘आधारभूत ढाँचा’ भारतीय संविधान में उल्लिखित नहीं है।
B. इसे 1973 के केशवानन्द भारती मामले के समय विचारार्थ प्रस्तुत किया गया था।
C. उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से ‘आधारभूत ढाँचा’ शब्दावली को परिभाषित किया है।
D. उच्चतम न्यायालय संसद के संशोधन करने के अधिकार को सीमाबद्ध करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A, B और D
  2. (2) केवल B, C और D
  3. (3) केवल A, C और D
  4. (4) A, B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्नलिखित में से कौन-सी जिम्मेदारियाँ केन्द्र सरकार के अन्तर्गत आती हैं?
A. चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाना
B. कारागार का रखरखाव
C. राज्य में नई रेलगाड़ियों का संचालन
D. जनगणना
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और C
  2. (2) केवल A, C और D
  3. (3) केवल B, C और D
  4. (4) A, B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

भारत में न्यायपालिका की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
A. नागरिकों और सरकार व नागरिकों के मध्य पैदा हुए विवादों का निपटारा
B. देश हित में नए कानूनों का निर्माण
C. न्यायिक समीक्षा
D. मौलिक अधिकारों का क्रियान्वयन
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A, B और C सत्य हैं।
  2. (2) केवल B, C और D सत्य हैं।
  3. (3) केवल A, C और D सत्य हैं।
  4. (4) A, B, C और D सभी सत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकार मान्यता) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नहीं आता है?

  1. (1) वनवासियों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को दूर करना
  2. (2) वन्य समुदायों के घर के आस-पास की जमीन, खेती और चराई योग्य जमीन पर उनके अधिकार को मान्यता दी गई है
  3. (3) वन्य समुदायों के लकड़ी वन उत्पादों पर अधिकार को मान्यता दी गई है
  4. (4) वन एवं जैव-विविधता संरक्षण भी वनवासियों के अधिकार में आता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

हाशियाकरण, व्यक्तियों और समूहों को ले जाता है
A. निम्न सामाजिक प्रतिष्ठा की ओर
B. शिक्षा और संसाधनों पर असमान पहुँच की ओर
C. अभाव की ओर
D. सामाजिक विकास के लिए अथाह मौकों की ओर
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B, C और D
  2. (2) केवल A, B और C
  3. (3) केवल A, C और D
  4. (4) केवल B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में अंतर्विषयी उपागम का उपयोग करना चाहिए।
R. यह उपागम बच्चों को सामाजिक विज्ञान की एकीकृत प्रकृति को समझने में मदद करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

एक सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को कक्षा में समसामयिक मामलों पर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि
A. यह विद्यार्थियों को समाज/देश के मामलों के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायता करता है
B. यह विद्यार्थियों की आलोचनात्मक चिंतन-संबंधी क्षमताओं को विकसित करता है
C. यह विद्यार्थियों को दैनिक मुद्दों को उनके विषय के साथ जोड़कर देखने में सहायता करता है
D. यह विद्यार्थियों के लिए कुछ मनोरंजन प्रदान करता है
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल B और C
  3. (3) A, B और D
  4. (4) A, B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. अवधारणा मानचित्रण एक ऐसी प्रविधि है जिसके द्वारा शिक्षक नई अवधारणाओं को पूर्व अर्जित की गई अवधारणाओं के साथ समावेशित करके विषयवस्तु को सरल व सहज बना सकता है।
R. अवधारणा मानचित्र पदानुक्रमित होता है, यह अवधारणाओं के बीच के बहु-संबंधों को प्रदर्शित नहीं करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

जब कक्षा में छात्रों ने भूमिका निर्वहन (रोल प्ले) की योजना बनाई, सुनैना ने अपने विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ‘भीमराव अंबेडकर’ की भूमिका को यह कहकर निभाने से इंकार कर दिया कि वह एक लड़की है, इसलिए वह एक लड़की के कपड़े पहनेगी और एक लड़की या एक औरत की भूमिका ही निभाएगी। उसके इस व्यवहार का कारण प्रतिबिंबित करता है

  1. (1) लैंगिक भेदभाव
  2. (2) लैंगिक समानता
  3. (3) जातिगत भेदभाव
  4. (4) लैंगिक रूढ़िबद्ध धारणा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

एक समावेशी सामाजिक विज्ञान की कक्षा में सभी प्रकार के बच्चों का नामांकन होता है, इसलिए एक शिक्षक का कर्तव्य है
A. इसका आकलन करना कि बच्चे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
B. ऐसी अधिगम रणनीतियों की योजना बनाना जिनमें सभी विद्यार्थी भागीदारी करें
C. बच्चों के अनुभवों, उनकी आवाज तथा उनकी सहभागिता को अपने स्वयं के नियंत्रण में रखना
D. परियोजनाओं और दत्त कार्यों हेतु गतिविधियों के चयन के लिए छात्रों की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) C और D
  4. (4) A और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयुक्त दृष्टिकोण है जब एक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका कक्षा में एक गतिविधि में संलग्न है?

  1. (1) शिक्षिका यह केवल अपनी पाठ योजना को पूरा करने हेतु करती है।
  2. (2) शिक्षिका अपनी प्रधानाचार्य/प्रधान शिक्षिका के गतिविधि-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के आदेश की पूर्ति करने का अभिनय करती है।
  3. (3) शिक्षिका को नहीं पता है कि वह यह क्यों कर रही है।
  4. (4) शिक्षिका को यह विश्वास है कि गतिविधि-आधारित अधिगम, अवधारणा को समझने में बच्चों की सहायता करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

निम्नलिखित में से कौन-से सामाजिक अध्ययन कक्षा में शिक्षण हेतु सकारात्मक परिवेश की रचना करने में सहायता करेंगे?
A. नियत कार्यों को करने की बच्चों की क्षमताओं में विश्वास
B. आकलन में एक विद्यार्थी अथवा कक्षा की अन्य के साथ तुलना करना
C. कार्य के संतोषजनक समापन पर बल देना
D. नियत कार्यों/परियोजनाओं को देरी से जमा करने के लिए वास्तविक बहाने स्वीकार करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) A, C और D
  3. (3) B, C और D
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दियों की ‘क्षेत्रीय संस्कृतियों’ के बारे में चर्चा करने के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग प्राथमिक स्रोतों की तरह किया जा सकता है?
A. केरल के मंदिर-रंगमंच से कहानियाँ
B. मराठों की लोकप्रिय गाथाएँ
C. लोकप्रिय कथक नर्तक की नृत्य पोशाक
D. भानु दत्त की चित्रकला ‘रसमंजरी’
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) A, B और D
  3. (3) A, C और D
  4. (4) B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

निम्नलिखित में से कौन-सा उस गतिविधि का एक उदाहरण है, जो समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है?

  1. (1) मूल लेख को पढ़े बिना किसी लेख का सारांश पढ़ना
  2. (2) किसी विवादास्पद विषय पर विभिन्न दृष्टिकोणों से चर्चा करना
  3. (3) इंटरनेट से जानकारी कॉपी और पेस्ट करना
  4. (4) विषय-संबंधी महत्त्वपूर्ण संकल्पनाओं की सूची याद करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देता है?

  1. (1) विश्व के मानचित्र पर प्रत्येक 1° का अंतराल रखते हुए कितने देशांतर खींचे जा सकते हैं?
  2. (2) आग्नेय शैलों का निर्माण कैसे होता है?
  3. (3) आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 1991 को भारत तथा कई अन्य देशों के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण माना जाता है?
  4. (4) ‘‘भारत के लिए मिश्रित अर्थव्यवस्था चुनना एक आपदा बन गया है।’’ क्या आप इस कथन से सहमत हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

एक रचनावादी कक्षा में शिक्षक को क्या नहीं करना चाहिए?

  1. (1) विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना ताकि वे अपने सामाजिक जगत् को खोज सकें
  2. (2) कक्षा के वातावरण को बदलना ताकि विद्यार्थियों के व्यवहार को आकार दिया जा सके
  3. (3) विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर चिंतन करने से वर्जित करना
  4. (4) विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के लिए संसाधन प्रदान करना ताकि वे स्वयं प्रयोग व खोज कर सकें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

एक सृजन और मननशील सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में आप अपने शिक्षण कौशलों को उन्नत एवं कुशाग्र बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या करेंगे?
A. स्वयं अध्ययन
B. केवल पाठ्यपुस्तक का अनुसरण तथा उससे ही काम करना
C. क्रियात्मक अनुसंधान करना
D. केस अध्ययन का संग्रहण या निर्माण
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल C और D
  3. (3) A, B और C
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A. शिक्षक को स्थानीय विषयवस्तु के चयन में बहुत चयनशील और विवेकशील होने की आवश्यकता होती है।
R. कई बार शिक्षक द्वारा समुदाय के इतिहास से परिचय करवाने हेतु प्रयोग किए जाने वाले लोकसंगीत, लोकनृत्य, लोककथाएं व पहेलियाँ पूर्वाग्रहित हो सकती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सत्य है लेकिन R असत्य है।
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

केन्द्रशासित राज्य के 8वीं कक्षा पास लड़कों और लड़कियों की साक्षरता दर की तुलना, राज्यों के 8वीं कक्षा पास लड़कों और लड़कियों की साक्षरता दर से करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से बेहतर स्रोत होंगे?

  1. (1) प्राथमिक आँकड़े
  2. (2) द्वितीयक आँकड़े
  3. (3) प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़े
  4. (4) नृजातिय आँकड़े
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

परियोजना पद्धति के किस चरण में परियोजना के लिए संसाधनों, समय-सीमा और बजट की पहचान की जाती है?

  1. (1) चयन
  2. (2) योजना बनाना
  3. (3) निष्पादन
  4. (4) मूल्यांकन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में निम्नलिखित में से किन पक्षों पर मूल्यांकन कार्यविधियों के भाग के रूप में विचार किया गया है?
A. यह सुनिश्चित करना कि विद्यार्थी स्कूल में होने वाली सभी परीक्षाओं में उपस्थित हों
B. भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों की पुष्टि करें
C. बच्चे की उसके विचारों/मतों को मुक्त रूप से अभिव्यक्त करने में सहायता करें
D. नियमित रूप से गृहकार्य की जाँच करें
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) केवल A और B
  4. (4) केवल B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्नलिखित में से सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन की कौन-सी विशेषताएँ हैं?
A. मूल्यांकन एक सतत प्रक्रिया है।
B. यह कक्षा शिक्षण का एक अभिन्न भाग है।
C. यह केवल लिखित परीक्षाओं के आधार पर ही किया जाता है।
D. यह शिक्षा के उद्देश्यों से निकटतम रूप से संबद्ध है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, B और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

इकाई परीक्षण, कक्षा परीक्षण, गृहकार्य एवं शिक्षण-अधिगम के दौरान कक्षा में छात्रों से पूछे गए प्रश्न आकलन की किस श्रेणी में आते हैं?

  1. (1) रचनात्मक आकलन
  2. (2) योगात्मक आकलन
  3. (3) मानदंड-आधारित आकलन
  4. (4) अधिगम का आकलन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

निम्नलिखित में से कौन-सा/से विद्यार्थियों के प्रगतिशील विकास और उपलब्धि के आकलन के लिए सर्वोत्तम उपाय है/हैं, जिसे/जिन्हें आवश्यकता होने पर प्रमाण के रूप में माता-पिता को भी दिखाया जा सके?
A. सत्र-अंत परीक्षा के अंक
B. रूब्रिक्स
C. प्रगति-पत्र
D. पोर्टफोलियो
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल A
  2. (2) A, B और C
  3. (3) केवल D
  4. (4) C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के केवल स्मरण पक्ष को आँकते हैं?
A. दूसरी पंचवर्षीय योजना के समय आरंभ हुई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को सूचीबद्ध कीजिए।
B. आपके स्कूल में होने वाली पाठ्यचर्या तथा सहपाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों पर टिप्पणी लिखिए।
C. औषधि के क्षेत्र में की गई प्रगति का उदाहरणों सहित वर्णन कीजिए।
D. भारत में अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की जाँच कीजिए।
E. कोंकण रेलवे की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B, C और D
  2. (2) B, C, D और E
  3. (3) केवल A, C और D
  4. (4) A, C और E
उत्तर और हल देखें