प्रश्न 68
एक प्लास्टिक की बोतल में भिन्न–भिन्न स्तरों (ऊँचाईयों) पर समरूप (एकरूप) तीन छेद किए गए। बोतल को पानी से भर दिया गया। निम्नलिखित में से कौन सा कथन छेदों से पानी के (प्रवाह) बहाव के बारे में सही है?
(a) निम्नतम छेद से पानी अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा
(b) उच्चतम छेद से पानी अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा
(c) सभी छेदों से पानी समान रूप से बाहर आएगा
(d) निम्नतम छेद से पानी अधिकतम दूरी पर गिरेगा
(e) उच्चतम छेद से पानी अधिकतम दूरी पर गिरेगा
(f) सभी छेदों से पानी समान दूरी पर गिरेगा
- (1) (c) और (f)
- (2) (a) और (e)
- (3) (b) और (e)
- (4) (a) और (d)