By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह देखा जाता है?

  1. (1) मासूम और आश्रित
  2. (2) आज्ञाकारी और केवल ज्ञान का उपभोग करने में सक्षम
  3. (3) ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले
  4. (4) कमजोर और सुरक्षा की जरूरत में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

छात्रों के लिए कक्षा में प्रतिक्रिया सबसे अधिक प्रभावी होती है जब-

  1. (1) यह छात्रों को तुलनात्मक श्रेणी प्रदान करता है।
  2. (2) यह सीखने की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।
  3. (3) यह इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बच्चा क्या नहीं कर सकता बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है।
  4. (4) यह वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा पर केंद्रित है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

अभिकथन (A) : किशोरावस्था के दौरान जेंडर अपेक्षाओं के अनुरूप स्त्रीत्व या पुरुषत्व की परंपराओं का पालन करने के लिए दबाव बढ़ जाता है।
कारण (R) : जेंडर और जेंडर भूमिकाएँ जैविक रूप से निर्धारित की जाती हैं।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

सुनीता, एक 12 वर्षीय लड़की, विशेष संगीतीय क्षमता रखती है। उसके माता-पिता, दोनों ही निपुण गायक हैं, और वे सुनीता को अपनी आवाज़ को और बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण कक्षा में भेज रहे हैं। सुनीता की यह क्षमता संभावित रूप से किन कारकों के अंतःक्रिया का परिणाम है?

  1. (1) वृद्धि और परिपक्वता
  2. (2) पोषण और अनुशासन
  3. (3) आनुवंशिकता और वातावरण
  4. (4) लैंगिक पहचान और आनुवंशिक संरचना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

संवेदनशील अवधि वह समय अवधि होती है जिसके दौरान कुछ __________विशेष रूप से ‘सामान्य’ विकास के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

  1. (1) उत्पत्तिमूलक कारक
  2. (2) मानवजाति कारक
  3. (3) पर्यावरणीय कारक
  4. (4) वंशानुगत कारक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को विकसित करने के लिए, एक शिक्षक को :

  1. (1) केवल ऐसे ही सवाल पूछने चाहिए जिनका एक ही उत्तर हो।
  2. (2) विद्यार्थियों को उनके संदेह और सवाल पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
  3. (3) ऐसे सवाल देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएँ शामिल होते हैं।
  4. (4) ऐसे सवालों से बचना चाहिए जिनमें विवेचन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

एक शिक्षिका खुद से पूछती है - “मैं ऐसे अनुभव कैसे प्रदान कर सकती हूँ जिसमें छात्रों को पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को वर्गीकृत करने और उनकी वर्गीकरण के स्कीमों का विश्लेषण करने की आवश्यकता हो?” वह छात्रों में किस बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है?

  1. (1) भाषाई बुद्धिमत्ता
  2. (2) अंतर्वैयक्तिक बुद्धिमत्ता
  3. (3) प्राकृतिक बुद्धिमत्ता
  4. (4) शारीरिक-गतिसंवेदी बुद्धिमत्ता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

महारत हासिल करने के लक्ष्य निर्धारित करने से छात्र की अभिप्रेरणा और योग्यता के बारे में विचार कैसे प्रभावित होते हैं?

  1. (1) यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  2. (2) यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  3. (3) यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  4. (4) यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

रमा एक शिक्षिका है जो वायगोत्स्की के सिद्धांत को अपनी कक्षा में लागू कर रही है और वह एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अपने छात्रों को समूहों में काम करने के लिए नियुक्त करती है। कार्य के दौरान, एक छात्र एक महत्वपूर्ण संकल्पना को समझने के लिए संघर्ष करता है। रमा के लिए इस छात्र की मदद करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या होगा?

  1. (1) छात्र को समस्या का उत्तर प्रदान करें ताकि समूह आगे बढ़ सके।
  2. (2) छात्र को समस्या को स्वयं हल करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें।
  3. (3) छात्र को एक अलग कार्य सौंपें जो उसकी योग्यताओं के अनुकूल हो।
  4. (4) छात्र के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच बहस, चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : ज्ञान उत्पादन एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और सामूहिक गतिविधियों में संलग्नता अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा डालता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन और स्थिरता किस विकास में शामिल हैं?

  1. (1) व्यक्तित्व विकास
  2. (2) भावनात्मक विकास
  3. (3) मनोसामाजिक विकास
  4. (4) संज्ञानात्मक विकास
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

छात्रों के विविध समूहों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण’ का सही वर्णन करता है?
(i) सुविचारित
(ii) अनुकूलित
(iii) विभेदित
(iv) मानकीकृत

  1. (1) (i), (iv)
  2. (2) (ii), (iii)
  3. (3) (i), (ii), (iii)
  4. (4) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

अभिकथन (A) : स्कूलों को उस ढाँचे के भीतर कार्य करना चाहिए जो तैयार उत्पाद और सीखने के परिणामों का आकलन करते हैं।
कारण (R) : सीखना पक्के तौर पर आनुक्रमिक और पदानुक्रमित है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

लेव वायगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार के बीच क्या संबंध है?

  1. (1) भाषा विचार को आकार नहीं देती है।
  2. (2) विचार भाषा को आकार देते हैं।
  3. (3) भाषा और विचार एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
  4. (4) भाषा और विचार विकास की जटिल विनिमेय प्रक्रियाएँ हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?

  1. (1) मानदंड-संदर्भित मूल्यांकन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है
  2. (2) मानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है
  3. (3) रचनात्मक मूल्यांकन : यह निर्धारित करना कि छात्र कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं
  4. (4) योगात्मक मूल्यांकन : इनमें पेपर-पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है?

  1. (1) इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
  2. (2) मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्‌स
  3. (3) उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
  4. (4) ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों के नैतिक विकास का अध्ययन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया?

  1. (1) मात्रात्मक शोध कार्य विधि
  2. (2) बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना
  3. (3) खेल के दौरान बच्चों का अवलोकन करना
  4. (4) प्रायोगिक विधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

रचनावादी शिक्षण विद्यार्थियों को __________ अधिगम की ओर ले जाता है।

  1. (1) खोज-आधारित
  2. (2) अर्थहीन
  3. (3) यंत्रवत्
  4. (4) ग्रहणशील
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

पठन वैकल्य से जूझ रहे छात्रों को पढ़ना सिखाया जा सकता है :

  1. (1) व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से।
  2. (2) उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके।
  3. (3) लंबे और जटिल गद्यांश देकर।
  4. (4) अनुकूलन की अनुबंधन विधि के माध्यम से।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत यह बताता है कि :

  1. (1) व्यवहार को दंड और पुरस्कारों के माध्यम से अनुकूलित किया जाना चाहिए।
  2. (2) अवधारणाओं को जटिल से सरल के क्रम में सिखाया जाना चाहिए।
  3. (3) पाठ्यक्रम को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।
  4. (4) शिक्षण का बल गतिविधि के परिणाम पर होना चाहिए न कि सोचने की प्रक्रिया पर।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को परासंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति इस प्रकार के चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?

  1. (1) छात्रों को उनके प्रदर्शन पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि के बजाय अंक देना।
  2. (2) छात्रों को अपने स्वयं के सीखने और सोचने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  3. (3) विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य के लिए सारांशित नोट्‌स प्रदान करना।
  4. (4) गृहकार्य सौंपना जिसके लिए याद रखने और याद करने की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘स्वलीनता’ के संदर्भ में सही है?

  1. (1) स्वलीनता वाले सभी लोगों में कम-से-कम एक विशेष कौशल होता है।
  2. (2) स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।
  3. (3) स्वलीनता केवल वातावरणीय कारकों के कारण होता है।
  4. (4) स्वलीनता का इलाज किया जा सकता है; उम्र के साथ इसमें सुधार आता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

पियाजे और वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख समानता है :

  1. (1) भाषा और विचार के बीच संबंधों के बारे में उनके चिंतन।
  2. (2) बच्चों के विकास में चरण-जैसी प्रगति पर ध्यान।
  3. (3) बच्चों की स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव।
  4. (4) संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में संस्कृति की भूमिका।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

अभिकथन (A) : शिक्षकों को शिक्षार्थियों के बीच व्यक्तिगत भिन्नताओं का सम्मान करना चाहिए और सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार अपने शिक्षण को समायोजित करना चाहिए।
कारण (R) : शिक्षकों को विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को पढ़ाते समय, उनके बीच सहयोग, समूह कार्य और बातचीत से बचना चाहिए।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

किस अधिगम की रणनीति में बच्चों द्वारा दूसरों को सिखाना शामिल है जो उन्होंने सीखा है?

  1. (1) अनुबंधन अधिगम
  2. (2) रटकर सीखना
  3. (3) व्याख्यात्मक शिक्षण
  4. (4) पारस्परिक शिक्षण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अभिकथन (A) : एशियाई संस्कृतियों में जो सामाजिक सद्भावना पर जोर देते हैं, ‘क्रोध’ की अभिव्यक्ति को हतोत्साहित किया जाता है और ‘शर्म’ को प्रोत्साहित किया जाता है।
कारण (R) : भावनाएँ व्यक्तिपरक हैं और सीखने में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?

  1. (1) बच्चे वयस्कों पर निर्भर होते हैं जबकि वयस्क स्वतंत्र होते हैं।
  2. (2) बच्चों की तुलना में वयस्क बहुत अधिक ज्ञानी होते हैं।
  3. (3) बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
  4. (4) बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्न में से कौन सा प्रश्न विश्लेषणात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?

  1. (1) भारत की राजधानी __________ है ।
  2. (2) भारत में कितने राज्य हैं?
  3. (3) भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
  4. (4) भारत में जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न कारण क्या हैं?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

समावेशी कक्षाओं :

  1. (1) को पहचानना चाहिए कि हर बच्चा एक ही दर से और एक ही समय में सीखेगा।
  2. (2) में ‘विशेष बच्चों’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग शैक्षिक कार्यक्रम पेश किया जाता है।
  3. (3) अलग-अलग भिन्नताओं के अनुसार विभेदित निर्देश दिए जाते हैं।
  4. (4) बच्चों के बीच हर तरह की विभिन्नता को दूर करने का लक्ष्य रखती हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों को प्रयोग के लिए बहुत सारे अवसर देने चाहिए और उदाहरणों और गैर-उदाहरणों पर चर्चा करनी चाहिए।
कारण (R) : बच्चों में गलत धारणाओं से निपटने का एक रचनात्मक तरीका विपरीत उदाहरण प्रदान करना है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

किसी चतुर्भुज ABCD का परिमाप 120 cm120\text{ cm} है। यदि BC=48 cmBC=48\text{ cm}, CD=17 cmCD=17\text{ cm}, AD=40 cmAD=40\text{ cm} तथा ∠A=∠B=90∘\angle A=\angle B=90^\circ है, तो चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (cm2\text{cm}^2 में) है :

  1. (1) 660660
  2. (2) 690690
  3. (3) 720720
  4. (4) 750750
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणित में उपपत्तियों के संबंध में सबसे कम उपयुक्त है?

  1. (1) यह व्याख्या करता है कि एक विशेष गणितीय परिणाम सत्य क्यों होना चाहिए।
  2. (2) यह संबंधों को उजागर करने में मदद करता है और गणित की अंतर्निहित संरचना में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
  3. (3) यह विद्यार्थियों को अपने स्वयं के तर्क को मान्य करने में मदद कर सकता है।
  4. (4) उपपत्तियों का निर्माण अंतर्दर्शीय ज्ञान पर होता है ना कि तर्क पर।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

PQRS एक समांतर चतुर्भुज है, जिसके विकर्ण PR और QS परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि OP=(x+7) cmOP=(x+7)\text{ cm}, OQ=(x+y) cmOQ=(x+y)\text{ cm}, OR=20 cmOR=20\text{ cm} तथा OS=16 cmOS=16\text{ cm} है, तो (7y+5)(7y+5) का (cm में) मान है :

  1. (1) 2121
  2. (2) 2323
  3. (3) 2626
  4. (4) 2828
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

52×3÷4+441÷7×3+5−32÷8×1252\times3\div4+\sqrt{441}\div7\times3+5-32\div8\times12 का मान है :

  1. (1) 00
  2. (2) 55
  3. (3) 1515
  4. (4) 2121
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

अरुण, वरुण से तीन वर्ष बड़ा है। आठ वर्ष पहले, अरुण की आयु का 56\frac{5}{6}वाँ, वरुण की आयु के 35\frac{3}{5}वाँ से 66 वर्ष अधिक था। यदि वरुण की वर्तमान आयु xx वर्ष है, तब xx का मान निम्न समीकरण को हल करने से प्राप्त हो सकता है :

  1. (1) 56(x−5)−35(x−8)=6\frac{5}{6}(x-5)-\frac{3}{5}(x-8)=6
  2. (2) 56(x−8)−35(x−5)=6\frac{5}{6}(x-8)-\frac{3}{5}(x-5)=6
  3. (3) 35(x+5)−56(x−8)=6\frac{3}{5}(x+5)-\frac{5}{6}(x-8)=6
  4. (4) 35(x+3)−56(x−8)=6\frac{3}{5}(x+3)-\frac{5}{6}(x-8)=6
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

अधिगम का वह क्षेत्र जो कि व्यवहार एवं मूल्यों के साथ संबंधित है उसे __________ के रूप में जाना जाता है।

  1. (1) ज्ञान क्षेत्र
  2. (2) संज्ञानात्मक क्षेत्र
  3. (3) भावात्मक क्षेत्र
  4. (4) मनो-गत्यात्मक क्षेत्र
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

किसी लंब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई और आधार त्रिज्या क्रमशः 9 cm9\text{ cm} और 6 cm6\text{ cm} हैं। यदि आधार त्रिज्या आधी कर दी जाए तथा ऊँचाई में 3 cm3\text{ cm} की वृद्धि कर दी जाए, तो निम्न में से कौन-सा इस बेलन के नए आयतन की व्याख्या करता है?

  1. (1) नया आयतन मूल आयतन का दुगुना हो जाएगा।
  2. (2) नया आयतन मूल आयतन का आधा हो जाएगा।
  3. (3) नया आयतन मूल आयतन का तिगुना हो जाएगा।
  4. (4) नया आयतन मूल आयतन का एक-तिहाई हो जाएगा।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

वैन हैले के ज्यामितीय अधिगम के सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित कथनों को ज्यामितीय सोच के आरोही स्तरों में व्यवस्थित कीजिए।
(a) ज्यामितीय आकृतियों के गुणों की पहचान
(b) विभिन्न आकृतियों का वर्गीकरण
(c) ज्यामितीय आकृतियों के गुणों के बीच संबंध ढूँढना
(d) ज्यामितीय आकृतियों की, जैसी वे है, उसी रूप में पहचान
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (a), (b), (c), (d)
  2. (2) (d), (b), (a), (c)
  3. (3) (d), (c), (b), (a)
  4. (4) (a), (c), (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

एक पाई चार्ट में, किसी विद्यार्थी द्वारा गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी में प्राप्त अंकों को क्रमशः 90∘90^\circ, 80∘80^\circ, 65∘65^\circ, 75∘75^\circ और 50∘50^\circ के केन्द्रीय कोणों वाले त्रिज्य खंडों द्वारा निरूपित किया है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक 540540 थे, तो उसके द्वारा गणित और अंग्रेजी में प्राप्त अंकों का अंतर क्या है?

  1. (1) 6060
  2. (2) 5050
  3. (3) 4040
  4. (4) 3030
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

NCERT के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर पर, संख्या प्रणाली के अंतर्गत, निम्नलिखित में से कौन-से प्रकरण सम्मिलित नहीं किए गए हैं?

  1. (1) सम्मिश्र संख्याएँ
  2. (2) भिन्न
  3. (3) घातांक और घात
  4. (4) वर्गमूल और घनमूल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

निम्नलिखित में से कौन सा कथन आकलन के एक साधन के रूप में रूब्रिक के लिए सत्य नहीं है?

  1. (1) रूब्रिक का एक निश्चित पैमाना होता है।
  2. (2) रूब्रिक के पैमाने पर प्रत्येक बिन्दू पर प्रदर्शन का वर्णन करने वाली विशेषताओं की सूची होती है।
  3. (3) रूब्रिक में विद्यार्थियों के लिए एक स्पष्ट प्रदर्शन लक्ष्य होता है।
  4. (4) रूब्रिक मूल्यांकन को अधिक व्यक्तिपरक बनाता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

किसी बहुफलकी के फलकों (F), किनारों (E) और शीर्षों (V) की संख्याएँ क्रमशः 77, 1515 और xx हैं। तब, (2F+3E−4x)(2\mathrm{F}+3\mathrm{E}-4x) का मान है :

  1. (1) 2020
  2. (2) 1919
  3. (3) 1818
  4. (4) 1717
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

यदि (2x+5y)2−5(2x+5y)−14=(2x+5y+p)(2x+5y+q)(2x+5y)^2-5(2x+5y)-14=(2x+5y+\mathrm{p})(2x+5y+\mathrm{q}) है, तो (p+q)(\mathrm{p}+\mathrm{q}) का मान है :

  1. (1) 77
  2. (2) −14-14
  3. (3) 99
  4. (4) −5-5
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

एक तिर्यक रेखा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करती है तथा इस प्रकार तिर्यक रेखा के एक ही ओर बने दो अंतःकोण (2x+15∘)(2x+15^\circ) और (3x−20∘)(3x-20^\circ) हैं। तब, (4x+6∘)(4x+6^\circ) का मान है :

  1. (1) 154∘154^\circ
  2. (2) 150∘150^\circ
  3. (3) 148∘148^\circ
  4. (4) 146∘146^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

भिन्नों 67\frac{6}{7}, 2352\frac{3}{5}, 38\frac{3}{8} और 28152\frac{8}{15} में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्नों का योग है :

  1. (1) 29352\frac{9}{35}
  2. (2) 237402\frac{37}{40}
  3. (3) 27352\frac{7}{35}
  4. (4) 239402\frac{39}{40}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

निम्नलिखित में से क्या आकलन के अर्थ को नहीं समझाता?

  1. (1) यह मूल्यांकन है।
  2. (2) यह विद्यार्थियों को नामांकित करने में सहायता करता है।
  3. (3) यह व्यक्तिगत भिन्नताओं का निदान करने में सहायता करता है।
  4. (4) यह विद्यार्थी के प्रदर्शन पर जानकारी एकत्रित करने का एक तरीका है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

निम्नलिखित में से क्या गणित में रचनात्मकता का संकेतक नहीं है?

  1. (1) विद्यार्थी विभिन्न संदर्भों में अभिसारी चिंतन का उपयोग करते है।
  2. (2) विद्यार्थी लचीली सोच में सक्षम हैं।
  3. (3) विद्यार्थी विविध और वैकल्पिक समस्या समाधान की कार्यनीतियों का उपयोग करते हैं।
  4. (4) विद्यार्थी प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

यदि 955955 में जोड़ी जाने वाली xx ऐसी न्यूनतम संख्या है, जो उसे एक पूर्ण वर्ग बना देती है, तो 3x+23x+2 का मान बराबर है :

  1. (1) 2020
  2. (2) 1414
  3. (3) 1111
  4. (4) 55
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

11 और 500500 के बीच ऐसी कितनी प्राकृत संख्याएँ हैं, जो संख्याओं 33, 55 और 77 में से प्रत्येक से विभाज्य हैं?

  1. (1) 33
  2. (2) 44
  3. (3) 55
  4. (4) 66
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया गणित में सबसे कम महत्वपूर्ण है?

  1. (1) दिन प्रतिदिन की समस्याओं का समाधान करना।
  2. (2) यह समझना कि गणितीय तकनीक का उपयोग कब और कैसे किया जा सकता है।
  3. (3) गणित में शार्टकट खोजना।
  4. (4) गणितीय सूत्र का सामान्यीकरण।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

किसी त्रिभुज ABC की भुजा AB पर M एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि AM=BM=CMAM=BM=CM है। यदि कोण A और B क्रमशः xx और 70∘70^\circ हैं, तो (3x+25∘)(3x+25^\circ) का मान बराबर है :

  1. (1) 70∘70^\circ
  2. (2) 85∘85^\circ
  3. (3) 100∘100^\circ
  4. (4) 115∘115^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

10%10\% वार्षिक दर पर निवेश की गई एक धनराशि 22 वर्ष में ₹ 3,267\text{₹}\,3{,}267 हो जाती है, जब ब्याज वार्षिक संयोजित होता है। उसी राशि पर उसी दर से 2122\frac{1}{2} वर्ष में कितना साधारण ब्याज होगा?

  1. (1) ₹ 625\text{₹}\,625
  2. (2) ₹ 650\text{₹}\,650
  3. (3) ₹ 675\text{₹}\,675
  4. (4) ₹ 700\text{₹}\,700
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

किसी त्रिभुज ABC की भुजा AB पर स्थित D एक बिंदु इस प्रकार है कि CD, कोण ACB का समद्विभाजक है। यदि ∠A=50∘\angle A=50^\circ और ∠B=70∘\angle B=70^\circ है, तो ∠ADC\angle ADC बराबर है :

  1. (1) 30∘30^\circ
  2. (2) 50∘50^\circ
  3. (3) 70∘70^\circ
  4. (4) 100∘100^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

किसी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक 36,37,31,42,23,38,17,18,35,25,2936, 37, 31, 42, 23, 38, 17, 18, 35, 25, 29 और 3535 हैं।
इन आँकड़ों के माध्य और परिसर का अंतर है :

  1. (1) 4.54.5
  2. (2) 5.05.0
  3. (3) 5.55.5
  4. (4) 6.06.0
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

एक व्यापारी 1212 पंखे ₹ 24,000\text{₹}\,24{,}000 में खरीदता है। वह प्रत्येक पंखे को उसके क्रयमूल्य से 25%25\% अधिक पर अंकित करता है। यदि वह सभी पंखों को 10%10\% की छूट देकर बेच देता है, तो कुल मिलाकर उसका लाभ (₹ में) है :

  1. (1) 27002700
  2. (2) 30003000
  3. (3) 32003200
  4. (4) 35003500
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

(a−b+c)2−(a−b−c)2b−a\dfrac{(a-b+c)^2-(a-b-c)^2}{b-a} बराबर है :

  1. (1) b−cb-c
  2. (2) c−ac-a
  3. (3) −4c-4c
  4. (4) 2c2c
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

किसी समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल 240 cm2240\text{ cm}^2 है। यदि कर्ण के अतिरिक्त उसकी एक भुजा 30 cm30\text{ cm} है, तो उस त्रिभुज का परिमाप (cm में) है :

  1. (1) 8080
  2. (2) 8484
  3. (3) 9292
  4. (4) 100100
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

एक शिक्षक शिक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार के त्रिभुजाकार कागज़ की कतरनें वितरित करता है और उन्हें कोणों का योग ज्ञात करने के लिए कोणों को मापने और सारणीबद्ध करने के लिए कहता है। वह उन्हें प्रत्येक परिस्थिति में परिणाम नोट करने के लिए कहता है।
शिक्षण की यह विधि __________ का एक उदाहरण है।

  1. (1) खोज विधि
  2. (2) शिक्षक केंद्रित उपागम
  3. (3) निगमनात्मक विधि
  4. (4) विश्लेषणात्मक उपागम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है?

  1. (1) 3+4×53+4\times5 एक गणितीय व्यंजक नहीं है
  2. (2) गुणन की संक्रियाएँ गणितीय व्यंजकों पर की जा सकती हैं
  3. (3) व्यंजक (x2+10x+25)(x^2+10x+25) को और अधिक सरल नहीं किया जा सकता है
  4. (4) समीकरण में चर का वह मान जो समीकरण को संतुष्ट करता है, समीकरण का हल कहलाता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

दो संख्याओं का अनुपात 3:73:7 है तथा इनका LCM=630\text{LCM}=630 है। तब, इन संख्याओं के LCM और HCF का योग है :

  1. (1) 3030
  2. (2) 300300
  3. (3) 600600
  4. (4) 660660
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

(A) धातु–ऑक्साइड प्रकृति में क्षारकीय होते हैं।
(B) वायु गर्म होने पर फैलती है।
(C) कार्बन डाइऑक्साइड प्रवेश (डालने पर) कराने पर चूने का पानी दुधिया हो जाता है।
(D) सोडियम हाइड्रोक्साइड एवं हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक दूसरे को उदासीन कर देते हैं।
अगर अवलोकन O द्वारा निरूपित है एवं I द्वारा अध्याहार (निष्कर्ष) है तो निम्नलिखित में से कौन–सा कथन सही है?

  1. (1) O - C, D; I - A, B
  2. (2) O - B, C; I - A, D
  3. (3) O - C; I - A, B, D
  4. (4) O - A, B; I - B, C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में वैकल्पिक अवधारणाओं की विशेषता नहीं है?

  1. (1) विचार स्थिर होते हैं।
  2. (2) विचार परिवर्तन प्रतिरोधी होते हैं।
  3. (3) विचार अवलोकीकृत विशेषताओं से विकसित होते हैं।
  4. (4) विचार, कारण और प्रभाव तर्क को प्रदर्शित नहीं करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए :
अभिकथन (A) : यह अनुशंसित है कि अम्ल को तनु बनाने के लिए जल में अम्ल डाला जाना चाहिए न कि अम्ल में जल।
तर्क (R) : अम्ल का मंदन (तनुकरण) करना उच्च रूप से ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए :
अभिकथन (A) : थल प्राणियों की तुलना में जलीय प्राणियों की श्वसन दर धीमी होती है।
तर्क (R) : जल में घुली हुई ऑक्सीजन की उच्च मात्रा जलीय प्राणियों की श्वसन दर को प्रभावित करती है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

अभिकथन (A) : सिनेमा हॉल और संगीत समारोह हॉल की छतें सामान्यतः वक्रित होती है।
तर्क (R) : एक वक्रित सतह से टकराने के पश्चात् ध्वनि तरंगें सभी दिशाओं में परावर्तित हो जाती हैं।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

निम्नलिखित में से कौन सा/से वैज्ञानिक अनुसंधान/अन्वेषण के बारे में सही है/हैं?
(a) परिणाम क्रिया विधि द्वारा प्रभावित नहीं होते हैं।
(b) किसी अनुसंधान/अन्वेषण में सामाजिक संदर्भ प्रभावित कर सकते हैं।
(c) आकड़ें और साक्ष्य (प्रमाण) समान होते हैं।
(d) कोई भी सार्विक (सर्वव्यापी) वैज्ञानिक विधि नहीं है।

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (d)
  3. (3) (a) और (c)
  4. (4) (c) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए :
अभिकथन (A) : एक तापदीप्त बल्ब का पुंतंतु (तंतु) टंग्स्टेन का बना होता है।
तर्क (R) : टंग्स्टेन का निम्न प्रतिरोध एवं उच्च गलनांक होता है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) (A) सही है और (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

एक प्लास्टिक की बोतल में भिन्न–भिन्न स्तरों (ऊँचाईयों) पर समरूप (एकरूप) तीन छेद किए गए। बोतल को पानी से भर दिया गया। निम्नलिखित में से कौन सा कथन छेदों से पानी के (प्रवाह) बहाव के बारे में सही है?
(a) निम्नतम छेद से पानी अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा
(b) उच्चतम छेद से पानी अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा
(c) सभी छेदों से पानी समान रूप से बाहर आएगा
(d) निम्नतम छेद से पानी अधिकतम दूरी पर गिरेगा
(e) उच्चतम छेद से पानी अधिकतम दूरी पर गिरेगा
(f) सभी छेदों से पानी समान दूरी पर गिरेगा

  1. (1) (c) और (f)
  2. (2) (a) और (e)
  3. (3) (b) और (e)
  4. (4) (a) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से क्या मानव परिसंचारी प्रणाली तंत्र को वर्णित करेगा?

  1. (1) विवृत, एकल संचारी
  2. (2) विवृत, द्विकसंचारी
  3. (3) संवृत, एकल संचारी
  4. (4) संवृत, द्विकसंचारी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

कक्षा VII का एक शिक्षक “पादपों और जीव–जंतुओं में अनुकूलन” विषय पर विद्यार्थियों की वैकल्पिक अवधारणाओं की पहचान करने की योजना बनाता है। इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित रणनीतियों के समुच्चय में से कौन–सा सर्वाधिक उपयुक्त है?

  1. (1) आरेखण (चित्रांकन), जाँच–सूची, साक्षात्कार
  2. (2) पोर्टफोलिओ (पत्राधान), सामूहिक परिचर्चा, नैदानिक प्रश्नावली
  3. (3) नैदानिक प्रश्नावली, साक्षात्कार, आरेखण (चित्रांकन)
  4. (4) प्रायोजना (परियोजना), जाँच–सूची, आरेखण (चित्रांकन)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अति प्रयोग के कारण निम्नलिखित में से कौन सा नहीं होता है?

  1. (1) मृदा अपरदन
  2. (2) नाइट्रीकरण
  3. (3) सुपोषण
  4. (4) जैव आवर्धन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

एक कार में ओडोमीटर मापता है :

  1. (1) कार द्वारा तय की गई दूरी
  2. (2) कार की तात्कालिक चाल (गति)
  3. (3) कार की औसत चाल (गति)
  4. (4) कार का त्वरण (गतिवर्धन)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

निम्नलिखित में से वैज्ञानिक नियमों के बारे में कौन–सा सही है?

  1. (1) वे अवलोकनशील परिघटनाओं के मध्य संबंधों का वर्णन करते हैं।
  2. (2) वे वैज्ञानिक सिद्धांतों से बनते हैं।
  3. (3) उन्हें चुनौती नहीं दी जा सकती है।
  4. (4) वे भौतिक परिघटनाओं के लिए तर्क (विवेचन) प्रदान करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही हैं?
(a) स्वपरागण केवल द्विलिंगी पुष्पों (फूलों) में होता है।
(b) द्विलिंगी पुष्प (फूल), स्व एवं पर–परागण दोनों प्रकार से पराग सींच सकते हैं।

  1. (1) (a) सही है और (b) गलत है।
  2. (2) (a) गलत है और (b) सही है।
  3. (3) (a) और (b) दोनों गलत हैं।
  4. (4) (a) और (b) दोनों सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन–सी गतिविधि आगमिक विवेचन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

  1. (1) विद्यार्थियों को परावर्तन के नियम बताने के लिए कहना
  2. (2) विद्यार्थियों को समतल दर्पण में आपतन–कोण के विभिन्न मापों के लिए परावर्तन–कोण मापने के लिए कहना
  3. (3) प्रयोगात्मक रूप से परावर्तन के नियमों को सत्यापित करना
  4. (4) परावर्तन के नियम पर आधारित संख्या विषयक (संख्यात्मक) समस्याओं को हल करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

पुरुष के दो शुक्राणु स्त्री के दो अंडों (अंड) के साथ मिलते हैं। बनने वाले जुड़वाँ होते हैं :

  1. (1) समरूप
  2. (2) भ्रात्रीय
  3. (3) समरूप अथवा भ्रात्रीय हो सकते हैं
  4. (4) सदैव संयुक्त
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन वर्षा–जल संरक्षण के बारे में सही है/हैं?
(a) यह भू–जल का संरक्षण करता है।
(b) यह स्थानीय आप्लावन को कम करता है।
(c) यह जल निकास संबंधी समस्याओं को उत्पन्न करता है।
(d) इसका उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए किया जा सकता है।

  1. (1) (a), (b), (c)
  2. (2) (a), (c), (d)
  3. (3) (a), (b), (d)
  4. (4) (b), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

कक्षा में सामाजिक–वैज्ञानिक मामलों की परिचर्चा सहायता करती है :
(a) अधिगमकर्ताओं में तर्कसंगत कौशल का विकास करने में
(b) किसी मामले पर बहु–परिप्रेक्ष्यों का विकास करने में
(c) नागरिक विज्ञान संबंधी गतिविधियों को प्रेरित करने में
(d) विज्ञान के विकास में समाज की भूमिका के महत्व को स्वीकार करने में

  1. (1) (b) और (c)
  2. (2) (a), (b) और (c)
  3. (3) (c) और (d)
  4. (4) (b), (c) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

निम्नलिखित में से कौन सा ‘जाँच–पड़ताल की तरह विज्ञान’ को चित्रित करता है?

  1. (1) दिए गए पादपों (पौधों) का शाकों, झाड़ियों एवं वृक्षों में वर्गीकरण करना
  2. (2) चने के बीजों में अंकुरण की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का अन्वेषण करना
  3. (3) नारियल के पेड़ (वृक्ष) के पाँच उपयोग सूचिबद्ध करना
  4. (4) विभिन्न पर्णों में शिराबिन्यास के प्रकारों का अवलोकन करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

विज्ञान में लिंग (जेंडर) प्रतिसंवेदी शिक्षाशास्त्र अपरिहार्य बनाता है :
(a) लिंग संबंधित (जेंडर) संवेदनशील भाषा के उपयोग को
(b) रूढ़िबद्ध धारणाओं की जाँच/परख करने में विद्यार्थियों को संलिप्त करने को
(c) लिंग (जेंडर) आधारित समूह बनाने को
(d) विभेदीकृत निर्देश एवं आकलन के प्रयोग को

  1. (1) (a), (b) और (c)
  2. (2) (a), (c) और (d)
  3. (3) (a) और (b)
  4. (4) (c) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

नीचे दिए कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए :
S1 - प्रकाश संश्लेषण ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।
S2 - श्वसन ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

  1. (1) S1 और S2 दोनों सही हैं।
  2. (2) S1 और S2 दोनों गलत हैं।
  3. (3) S1 सही है और S2 गलत है।
  4. (4) S1 गलत है और S2 सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

निम्नलिखित सारणी विभिन्न सूचकों के डाले जाने पर अम्ल और क्षार में होने वाले रंग परिवर्तन को चित्रित करती है :

सूचक अम्ल में होने वाला रंग परिवर्तन क्षारक में होने वाला रंग परिवर्तन
हल्दी कोई परिवर्तन नहीं A
चाइना रोज़ गहरा गुलाबी B
फ़ीनॉलफ्थेलिन C गुलाबी
मेथिल-ऑरेन्ज D गुलाबी

A, B, C, D क्रमशः हैं :

  1. (1) रक्ताभ भूरा, हरा, रंगहीन, ऑरेन्ज (नारंगी)
  2. (2) पीला, हरा, ऑरेन्ज (नारंगी), रंगहीन
  3. (3) रक्ताभ भूरा, गुलाबी, ऑरेन्ज (नारंगी), रंगहीन
  4. (4) पीला, ऑरेन्ज, गुलाबी, रंगहीन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

ज्वाला का रंग निर्भर करता है :
(a) दाह्य पदार्थ की प्रकृति पर
(b) ऑक्सीजन आपूर्ति पर
(c) आस–पास के तापमान पर

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (b)
  3. (3) (a) और (b)
  4. (4) (a) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

निम्नलिखित में से कौन से कारक पृथ्वी पर पवनों के जनन एवं बहाव के लिए उत्तरदायी हैं?
(a) पृथ्वी का अनियमित (परिवर्तनीय) तापन
(b) महासागरों का अनियमित (परिवर्तनीय) तापन
(c) पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी
(d) पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) (a) और (c)
  3. (3) (a) और (b)
  4. (4) (a) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

A का परमाणु–क्रमांक 1313 है तथा B का परमाणु–क्रमांक 1717 है। A और B से निर्मित यौगिक का रसायनिक सूत्र हो सकता है :

  1. (1) A3B\mathrm{A_3B}
  2. (2) AB3\mathrm{AB_3}
  3. (3) AB2\mathrm{AB_2}
  4. (4) AB\mathrm{AB}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ताप के चालन के बारे में सही नहीं है?

  1. (1) द्रवों की तुलना में ठोस वस्तुओं में चालन तीव्र होता है।
  2. (2) ऊष्मा के प्रवाह के लिए दो वस्तुओं को एक–दूसरे के संपर्क में होना चाहिए।
  3. (3) गैसों में चालन नहीं होता है।
  4. (4) सभी पदार्थ (सामग्रियाँ) ऊष्मा को स्वयं से समान प्रकार से प्रवाहित होने की अनुमति नहीं देते/देती हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

एक वस्तु को जब द्रव A में डाला जाता है तब वह द्रव के बाहर अपने आयतन के 14\frac{1}{4} (एक चौथाई) भाग के साथ तैरती है तथा जब द्रव B में डाला जाता है तब वह द्रव के बाहर अपने आयतन के 34\frac{3}{4} (तीन चौथाई) भाग के साथ तैरती है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. (1) द्रव A का घनत्व, द्रव B के घनत्व से अधिक है।
  2. (2) दोनों द्रवों का समान घनत्व है।
  3. (3) द्रव B का घनत्व, द्रव A के घनत्व से अधिक है।
  4. (4) उपरोक्त सूचना के आधार पर द्रवों के घनत्वों की तुलना नहीं की जा सकती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

सुनीता शीतजल के बीकर में पोटैशियम धातु का एक टुकड़ा डाल देती है तथा अवलोकनों को लिखती है।
निम्नलिखित में से कौन सा अवलोकन सही नहीं है?

  1. (1) पोटैशियम जल के साथ प्रचंड रूप से अभिक्रिया करता है।
  2. (2) यह ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।
  3. (3) हाइड्रोजन गैस विकसित होती है।
  4. (4) फट ध्वनि सुनाई देती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

विज्ञान कक्षा में अपसारी प्रश्नों का उद्देश्य हो सकता है :
(a) आलोचनात्मक (विवेचनात्मक) चिंतन को प्रोत्साहित (बढ़ावा देना) करने का
(b) विद्यार्थियों के बीच भेद करने का
(c) संचारण (सम्प्रेषण) विकसित करने का
(d) प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करने का
(e) वैकल्पिक अवधारणाओं की पहचान करने का
(f) विज्ञान में व्यक्तिनिष्ठता को स्वीकारने का

  1. (1) (a), (b), (d) और (e)
  2. (2) (a), (b), (c) और (f)
  3. (3) (a), (c), (e) और (f)
  4. (4) (b), (d), (e) और (f)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

निम्नलिखित सारणी में दी गई सूचना के आधार पर दर्पणों की पहचान कीजिए :

दर्पण प्रतिबिम्ब की प्रकृति प्रतिबिम्ब का आकार
A आभासी और ऊर्ध्वशीर्षी वस्तु के समानुरूप
B वास्तविक और प्रतिलोमित वस्तु के समानुरूप
C वास्तविक और प्रतिलोमित विवर्द्धित
D आभासी और ऊर्ध्वशीर्षी आकार में छोटी
  1. (1) A - समतल, B - अवमुख, C - अवतल, D - अवमुख
  2. (2) A - अवमुख, B - अवतल, C - अवमुख, D - अवतल
  3. (3) A - समतल, B - अवतल, C - अवतल, D - अवमुख
  4. (4) A - अवतल, B - समतल, C - अवमुख, D - अवतल
उत्तर और हल देखें