ताल पत्तों को किताब का स्वरूप देने के लिए कौन-से लोग लिख सकते थे ?
- (1) जिनका हस्तलेखन बहुत सुंदर था।
- (2) जिनके विचार बहुत सुंदर थे।
- (3) जिनकी चित्रकारी बहुत सुंदर थी।
- (4) जिनके पास सुंदर ताल पत्र थे।
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (91-99)
मनुष्य के जीवन के शुरुआती एक-दो वर्ष तक किताब की कोई कल्पना नहीं होती। धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं। हम किताब किसे कहेंगे ? सामान्यतः कुछ ऐसे पन्ने जिन पर कुछ लिखा हो या छपा हो और उन्हें इकट्ठा कर एक ओर से बाँध दिया जाए तो वह पुस्तक कहलाएगी। किताब की शुरुआत हुई ताल के पत्तों पर लिखने, इकट्ठा कर धागों से बाँधने के साथ। इन ताल पत्तों पर केवल वे ही लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुंदर होती थी। जो लोग सुंदर चित्रकारी कर सकते थे वे इन पर चित्र बनाते थे। इससे भी पहले की बात है, मिस्र में पपाइरस नाम के पौधे से बहुत पतला कागज बनाया जाता। उन पर लिखा जाता, चित्र बनाए जाते और इकट्ठा कर किताब तैयार की जाती। इन कागजों पर हाइरोग्लाइफ लिपि में हाथ से लिखा जाता था। छपाई की मशीन के आविष्कार के साथ किताबें मशीन से छपने लगीं।
ताल पत्तों को किताब का स्वरूप देने के लिए कौन-से लोग लिख सकते थे ?
CBSE answer: (1)
उत्तर: (1) जिनका हस्तलेखन बहुत सुंदर था।
सावधानी: सुंदर चित्रकारी वाले लोग चित्र बनाते थे, लिखते नहीं थे।