Q100
‘वसुधा’ का समानार्थी है :
- (1) अंबा
- (2) समीर
- (3) सरिता
- (4) धरा
नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (100-105)
यह धरती कितना देती है! धरती माता
कितना देती है अपनी संतान को!
नहीं समझ पाया था मैं उसके महत्त्व को!
बचपन में, छिः, स्वार्थ लोभवश पैसे बोकर!
रत्न प्रसविनी है वसुधा, अब समझ सका हूँ!
इसमें सच्ची समता के दाने बोने हैं,
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने हैं,
इसमें मानव ममता के दाने बोने हैं,
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें
मानवता की - जीवन श्रम से हँसें दिशाएँ
हम जैसा बोएँगे वैसा ही पाएँगे।
‘वसुधा’ का समानार्थी है :
CBSE answer: (4)
उत्तर: (4) धरा
सावधानी: कविता में धरती को माता कहा गया है, इसलिए 'अंबा' आकर्षक लगता है, पर वह वसुधा का पर्याय नहीं है।