By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 119

Topic: Remedial teaching

Q119Two answers accepted

एक अध्यापक कक्षा सात के शिक्षार्थियों द्वारा की गई गलतियों के विशिष्ट प्रतिमान (पैटर्न) की पहचान करती है और अपने शिक्षार्थियों को इन गलतियों के प्रति जागरूक करने के लिए माह में एक बार इन पर चर्चा करती है। अध्यापिका यह बिलकुल भी ज़ाहिर नहीं करती है कि गलतियाँ किसके द्वारा की गई हैं। वह शिक्षार्थियों को इन गलतियों पर विमर्श करने के लिए भी कहती है। इस प्रकार के अभ्यास को क्या कहेंगे ?

  1. (1) व्याकरण का अध्ययन और संलग्नता
  2. (2) व्याकरण शिक्षण
  3. (3) पृष्ठपोषण देना (फीडबैक)Correct answer
  4. (4) त्रुटि विश्लेषणCorrect answer

Solution.

CBSE accepts (3) or (4)

उत्तर: (3) या (4) पृष्ठपोषण देना (फीडबैक) / त्रुटि विश्लेषण

  1. अध्यापिका गलतियों के विशिष्ट प्रतिमान पहचानती है और उनका अध्ययन करती है। गलतियों को इकट्ठा करके उनका ढाँचा समझना त्रुटि विश्लेषण है, इसलिए (4) सबसे सटीक है।
  2. वह हर माह इन गलतियों पर कक्षा में चर्चा करती है, नाम नहीं बताती और बच्चों से इन पर विमर्श करवाती है। बच्चों को उनकी गलतियाँ बताकर सुधार का मौका देना पृष्ठपोषण है, इसलिए (3) भी सही है।
  3. दोनों विकल्प एक ही अभ्यास के दो हिस्से बताते हैं, इसलिए दोनों मान्य हैं।