By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 118

Topic: Listening and speaking

Q118

राजकीय हाईस्कूल की अंग्रेजी भाषा की अध्यापिका श्रीमती उषारानी अपने शिक्षार्थियों को दिन-प्रतिदिन के उद्देश्यों के लिए भाषा प्रयोग और सूत्रों के प्रयोगों के शिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी भाषा बोलना सीखने में मदद करती हैं। वह अपने शिक्षार्थियों में किसके विकास की कोशिश कर रही हैं ?

  1. (1) सम्प्रेषण कौशल
  2. (2) अन्तः वैयक्तिक कौशल
  3. (3) संज्ञानात्मक अकादमिक भाषायी निपुणता
  4. (4) बुनियादी अन्तः वैयक्तिक सम्प्रेषण कौशलCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) बुनियादी अन्तः वैयक्तिक सम्प्रेषण कौशल

  1. कमिन्स के अनुसार रोजमर्रा के कामों में बोलचाल की भाषा और बने-बनाए वाक्यांशों (सूत्रों) का प्रयोग बुनियादी अन्तः वैयक्तिक सम्प्रेषण कौशल है।
  2. पढ़ाई के विषयों की जटिल भाषा संज्ञानात्मक अकादमिक भाषायी निपुणता है, जो यहाँ लक्ष्य नहीं है।

सावधानी: विकल्प (1) और (2) सामान्य शब्द हैं, पर दैनिक प्रयोग और सूत्रों वाली बोलचाल का सटीक नाम (4) है।