Q104
रचनाकार ने धरती माता की संतान किसे कहा है ?
- (1) समस्त मानव जाति को।
- (2) समस्त वनस्पति को।
- (3) समग्र जल राशि को।
- (4) समग्र रत्न राशि को।
नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (100-105)
यह धरती कितना देती है! धरती माता
कितना देती है अपनी संतान को!
नहीं समझ पाया था मैं उसके महत्त्व को!
बचपन में, छिः, स्वार्थ लोभवश पैसे बोकर!
रत्न प्रसविनी है वसुधा, अब समझ सका हूँ!
इसमें सच्ची समता के दाने बोने हैं,
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने हैं,
इसमें मानव ममता के दाने बोने हैं,
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें
मानवता की - जीवन श्रम से हँसें दिशाएँ
हम जैसा बोएँगे वैसा ही पाएँगे।
रचनाकार ने धरती माता की संतान किसे कहा है ?
CBSE answer: (1)
उत्तर: (1) समस्त मानव जाति को।
सावधानी: रत्न, जल या वनस्पति धरती की देन हैं, जिन्हें वह संतान को देती है; वे स्वयं संतान नहीं।