Q103
रचनाकार स्वयं को किस बात के लिए धिक्कार रहा है ?
- (1) श्रम के महत्व की समझ न बन पाने के लिए।
- (2) धरती माँ के महत्व को न समझ पाने के लिए।
- (3) मानवीय गुणों का आचरण न कर पाने के लिए।
- (4) किसी भी तरह की फसल न बो पाने के लिए।
नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (100-105)
यह धरती कितना देती है! धरती माता
कितना देती है अपनी संतान को!
नहीं समझ पाया था मैं उसके महत्त्व को!
बचपन में, छिः, स्वार्थ लोभवश पैसे बोकर!
रत्न प्रसविनी है वसुधा, अब समझ सका हूँ!
इसमें सच्ची समता के दाने बोने हैं,
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने हैं,
इसमें मानव ममता के दाने बोने हैं,
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें
मानवता की - जीवन श्रम से हँसें दिशाएँ
हम जैसा बोएँगे वैसा ही पाएँगे।
रचनाकार स्वयं को किस बात के लिए धिक्कार रहा है ?
CBSE answer: (2)
उत्तर: (2) धरती माँ के महत्व को न समझ पाने के लिए।
सावधानी: कवि ने बचपन में पैसे बोए थे, यानी कुछ तो बोया था; इसलिए (4) 'किसी भी तरह की फसल न बो पाने के लिए' गलत है।