By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 86

विषय: विज्ञान शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 86

निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान में ‘समालोचनात्मक/विवेचनात्मक शिक्षाशास्त्र’ की विशेषता नहीं है ?
(i) शिक्षक कक्षा में नैतिक प्राधिकारी की भूमिका निभाते हैं तथा अनुशासन सुनिश्चित करते हैं ।
(ii) शिक्षक शिक्षार्थियों को स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं ।
(iii) शिक्षक शिक्षार्थियों के बीच विवादों एवं मन-मुटाव को टालने का प्रयास करते हैं ।
(iv) शिक्षक शिक्षार्थियों में सामाजिक-आर्थिक विविधता के बोध का पोषण करते हैं ।
विकल्प :

  1. (1) (iii) और (iv)
  2. (2) (i) और (iii)सही उत्तर
  3. (3) (i) और (ii)
  4. (4) (ii) और (iii)

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) (i) और (iii)

  1. समालोचनात्मक शिक्षाशास्त्र शिक्षार्थियों को प्रश्न करने, अपने अनुभव व्यक्त करने और वर्ग, जाति, लिंग जैसी सामाजिक वास्तविकताओं की जाँच करने के लिए प्रेरित करता है।
  2. (ii) अभिव्यक्ति का अवसर और (iv) सामाजिक-आर्थिक विविधता की समझ इसके अनुरूप हैं।
  3. (i) शिक्षक का नैतिक प्राधिकारी बनकर अनुशासन थोपना इसके विपरीत है; शिक्षक सह-अधिगमकर्ता है।
  4. (iii) मतभेदों को टालना भी इसके विपरीत है; मतभेदों पर खुलकर चर्चा होती है।