By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 76

विषय: सजीवों का संसार

प्रश्न 76

यूकैरियोटिक कोशिकाओं के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं ?
(i) ये एककोशिकीय या बहुकोशिकीय दोनों हो सकते हैं ।
(ii) इनमें एक भली-भाँति व्यवस्थापित केन्द्रक होता है ।
(iii) नीला-हरा शैवाल यूकैरियोटिक कोशिकाएँ होती हैं ।
(iv) इनमें केन्द्रक झिल्ली नहीं होती है ।
विकल्प :

  1. (1) (i) और (ii)
  2. (2) (ii) और (iii)
  3. (3) (iii) और (iv)सही उत्तर
  4. (4) केवल (iv)

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (iii) और (iv)

  1. (i) सही: यूकैरियोट में अमीबा जैसे एककोशिकीय और पौधे-जंतु जैसे बहुकोशिकीय दोनों आते हैं।
  2. (ii) सही: इनमें सुसंगठित केन्द्रक होता है।
  3. (iii) ग़लत: नीला-हरा शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) प्रोकैरियोट है।
  4. (iv) ग़लत: यूकैरियोट में केन्द्रक झिल्ली होती है; झिल्ली न होना प्रोकैरियोट का लक्षण है।
  5. अतः सही नहीं कथन (iii) और (iv) हैं।