By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 74

विषय: पदार्थ

प्रश्न 74

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : बर्फ जल पर तैरती है ।
कारण (R) : बर्फ अपने आसपास की वायु से संयोजन करती है जिससे उत्प्लावकता में वृद्धि होती है ।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (2) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
  3. (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।सही उत्तर
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।

  1. बर्फ जल पर तैरती है, अतः A सही है।
  2. जमने पर जल फैलता है, इसलिए बर्फ का घनत्व (लगभग 0.92 g/cm30.92\ g/cm^3) जल (1 g/cm31\ g/cm^3) से कम होता है।
  3. कम घनत्व की वस्तु तैरती है क्योंकि उत्प्लावन बल उसके भार को संतुलित कर देता है।
  4. बर्फ आसपास की वायु से संयोजन नहीं करती, अतः R ग़लत है।

सावधानी: साफ़ पारदर्शी बर्फ भी तैरती है, इसलिए हवा कारण नहीं है।