प्रश्न 69
दो परिपथ A और B एक दूसरे के निकट रखे गए । परिपथ A में एक गैल्वेनोमीटर संवृत परिपथ के दो सिरों से जुड़ा है । परिपथ B में एक बैटरी और एक स्विच है जो परिपथ के दो सिरों से जुड़े हैं । प्रारंभ में स्विच ऑफ स्थिति में है । निम्नलिखित में से क्या प्रेक्षण होगा यदि स्विच को ऑन करके ऑफ कर दिया जाए ?
- (1) गैल्वेनोमीटर में विपरीत दिशाओं में क्षणिक विक्षेप होते हैं जो जल्दी ही बंद हो जाते हैं ।
- (2) गैल्वेनोमीटर में एक ही दिशा में क्षणिक विक्षेप होते हैं जो जल्दी ही बंद हो जाते हैं ।
- (3) गैल्वेनोमीटर आद्योपान्त कोई विक्षेप नहीं दर्शाता है ।
- (4) गैल्वेनोमीटर में क्षणिक विक्षेप होता है जो थोड़े ही समय में हट जाता है और कोई प्रभाव नहीं होता है जब स्विच को ऑफ किया जाता है ।