By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

प्रगतिशील शिक्षा के हिमायती इनमें से किस कथन से सहमत होंगे ?

  1. (1) बचपन एक अलग जीवन-चरण है जिसमें ‘बच्चे के रूप में वे क्या हैं’ के बजाय ‘वे वयस्कों के रूप में क्या बनेंगे’ ज़्यादा महत्व रखता है।
  2. (2) बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘अच्छे’ होते हैं और समाज उन्हें भ्रष्ट करता है।
  3. (3) बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘असभ्य’ होते हैं और उन्हें नैतिक मानव बनाने के लिए समाजीकरण आवश्यक है।
  4. (4) बच्चे एक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक संदर्भ में पैदा होते हैं और यह पृष्ठभूमि उनके विकास को प्रभावित करती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

विकास के __________ आयाम के तहत भावनाओं, आत्म-धारणा तथा परिवारों, साथियों और दोस्तों के साथ पारस्परिक संबंधों में परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है।

  1. (1) मनो-सामाजिक
  2. (2) भौतिक
  3. (3) संज्ञानात्मक
  4. (4) भाषाई
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

व्यवहार, रुचियाँ, दृष्टिकोण, कौशल और व्यक्तित्व लक्षण जिन्हें एक संस्कृति विशिष्ट जेंडर के लिए उपयुक्त मानती है, उन्हें __________ के रूप में संदर्भित किया जाता है और यह __________ होते हैं।

  1. (1) जेंडर पहचान; आनुवंशिक रूप से निर्धारित
  2. (2) जेंडर भूमिकाएँ; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
  3. (3) जेंडर भूमिकाएँ; आनुवंशिक रूप से निर्धारित
  4. (4) जेंडर पहचान; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में, सभी पाठ्यचर्या अनुकूलन के शैक्षिक मानकों को ‘विशेष बच्चों’ के लिए निम्नस्तर करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।
कारण (R) : ‘विशेष बच्चों’ की मुख्यधारा की कक्षा में सीखने की कोई संभावना नहीं है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार :

  1. (1) पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
  2. (2) परिपक्वता जैसे जैविक कारक संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
  3. (3) सीखने के अनुभव बच्चों के संज्ञानात्मक क्रियाओं के वर्तमान स्तर पर निर्भर करते हैं।
  4. (4) अनुभवों के माध्यम से सीखने के बजाए याद करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

लेव वायगोत्स्की संज्ञानात्मक विकास को किस रूप में देखते हैं ?

  1. (1) पर्यावरण को प्रभावी रूप से अपनाने की प्रक्रिया
  2. (2) एक सहयोगात्मक प्रक्रिया
  3. (3) एक व्यक्तिगत क्रिया
  4. (4) एक एकीकृत प्रक्रिया
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

भाषा और सोच प्रक्रिया के बीच संबंध का प्रस्ताव रखते हुए, लेव वायगोत्स्की ने निम्नलिखित में से किस रूप में भाषा को अवधारणाबद्ध किया ?

  1. (1) भाषा का एक स्वतंत्र क्षेत्र है जोकि संज्ञान से संबंधित नहीं है।
  2. (2) भाषा एक सांस्कृतिक उपकरण है जो संज्ञान को कई तरीकों से सुगम बनाती है।
  3. (3) भाषा आत्मकेंद्रित भाषा का एक रूप है जिसका प्रयोग केवल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
  4. (4) भाषा संज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास में बाधा डालती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

निम्न में से कौन सा प्रदर्शन लक्ष्य अभिविन्यास का एक उदाहरण है ?

  1. (1) एक छात्र अपनी समझ को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
  2. (2) एक छात्र किसी विषय की गहरी समझ हासिल करने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
  3. (3) एक छात्र अच्छा ग्रेड पाने और दूसरों से बेहतर होने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
  4. (4) एक छात्र शिक्षक से अधिक से अधिक सीखने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत का पालन करते हुए, एक शिक्षक को :

  1. (1) अपने विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक अध्यापन का पालन करना चाहिए।
  2. (2) विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक उपकरणों के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
  3. (3) विद्यार्थियों द्वारा कंठस्थ किए जाने वाले ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।
  4. (4) विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

नई अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावी रणनीतियाँ हैं ?
(i) उदाहरण प्रस्तुत करना
(ii) गैर-उदाहरण प्रस्तुत करना
(iii) अवधारणाओं के बीच संबंधों के बारे में सोच को बढ़ावा देना।
(iv) एक परिभाषा देना और छात्रों को इसे याद करने के लिए प्रोत्साहित करना।

  1. (1) (iii), (iv), (i)
  2. (2) (i), (ii)
  3. (3) (i), (iii)
  4. (4) (i), (ii), (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

निम्नलिखित में से किस विधि में शिक्षक और विद्यार्थी अपनी भूमिकाओं का विनिमय करते हैं ?

  1. (1) पारस्परिक अध्यापन
  2. (2) अनुकूलित अधिगम
  3. (3) ग्रहणशील अधिगम
  4. (4) वर्णनात्मक अध्यापन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

फ़िज़ा ने विश्लेषण किया कि उसे विषय Z सीखने की तुलना में विषय X सीखने में अधिक समस्याएँ हैं क्योंकि वह विषय Z में रुचि रखती है और उस पर ध्यान केंद्रित कर रही है। निम्नलिखित में से कौनसी संरचना फ़िज़ा की सोच का विश्लेषण करने की क्षमता का वर्णन करता है ?

  1. (1) संज्ञानात्मक संघर्ष
  2. (2) अधिसंज्ञान
  3. (3) स्मृति
  4. (4) संज्ञान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत का प्रस्ताव है कि :

  1. (1) बुद्धिमत्ता अकादमिक सफलता का सफलतापूर्वक अनुमान लगा सकती है।
  2. (2) बुद्धि समय के साथ बदलती है।
  3. (3) बुद्धि मुख्य रूप से आनुवनशिक विरासत में मिलती है।
  4. (4) बुद्धि को सटीक रूप से मापा जा सकता है और सटीक रूप से विधेय किया जा सकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

हालाँकि अंतर-समूह व्यक्तिगत भिन्नताओं की संभावना मौजूद है, फिर भी स्वलीनता वाले अधिकांश विद्यार्थी :

  1. (1) कल्पनाशील खेल के उच्चतर कौशलों का प्रदर्शन करते हैं।
  2. (2) उन्नत सामाजिक-भावनात्मक पारस्परिकता की उपलब्धि प्राप्त करते हैं।
  3. (3) उन्नत संवाद के कौशल प्रदर्शित करते हैं।
  4. (4) दिनचर्या या चरणों का सख्ती से पालन करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

अभिकथन (A) : भय और तनाव का वातावरण बनाना छात्रों को सचेत और हरदम तैयार रखता है और सार्थक सीखने को सुसाधित करता है।
कारण (R) : अधिगम केवल बाहरी कारकों द्वारा नियंत्रित होता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

‘वर्ग समावेशन’ का एक उदाहरण :
अभिकथन (A) : लोकेश को एक संकल्पना (दिल्ली) को दूसरी संकल्पना (भारत) के उप-समूह के रूप में वर्गीकृत करने में परेशानी होती है।
कारण (R) : यह समझना कि भावनाएँ स्मृति और सीखने को कैसे प्रभावित करती हैं, स्व-विनियमित सीखने को संसाधित कर सकता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नैदानिक आकलन के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है ?

  1. (1) उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।
  2. (2) विद्यार्थियों को अपने सहकर्मियों के काम का समालोचनात्मक आकलन करने का अवसर प्रदान करना।
  3. (3) विद्यार्थियों के अभिवृत्ति स्वरूप की पहचान करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम तैयार करना।
  4. (4) शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के बारे में प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

दस साल की काकुली गणित के एक कठिन सवाल से जूझ रही है। उसके समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए उसकी शिक्षिका क्या कर सकती है ?

  1. (1) कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो
  2. (2) उसे समस्या का समाधान दें
  3. (3) उसे समस्या को छोड़ने और अगले एक पर जाने के लिए कहें
  4. (4) कोशिश करते रहने के लिए उसे प्रोत्साहित करें और जरूरत पड़ने पर आलम्बन प्रदान करें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

जीन पियाजे __________ को __________ मानता है। लेव वायगोत्स्की __________ को __________ मानता है।

  1. (1) निजी वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी; आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
  2. (2) आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; निजी वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी
  3. (3) आत्मकेन्द्रित वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी; निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
  4. (4) निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; आत्मकेन्द्रित वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प में क्या शामिल नहीं है ?

  1. (1) शिक्षार्थियों के नामीकरण और वर्गीकरण के विभिन्न रूपों को लागू करना।
  2. (2) सभी शिक्षार्थियों को सूचना और ज्ञान प्राप्त करने के विभिन्न तरीके देना।
  3. (3) शिक्षार्थी जो जानते हैं उसे प्रदर्शित करने के लिए सभी शिक्षार्थियों को विकल्प प्रदान करना।
  4. (4) सभी शिक्षार्थियों के हितों में कार्य करना और तदनुसार चुनौतियों की पेशकश करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

  1. (1) यह नैतिक तर्क पर संस्कृति और जेंडर के प्रभाव को ध्यान में रखता है।
  2. (2) यह बच्चों में नैतिक विकास की प्रगति के सटीक अवस्थाओं को निर्दिष्ट नहीं करता है।
  3. (3) यह प्रायोगिक विधियों द्वारा किए गए अध्ययन पर आधारित है।
  4. (4) यह बच्चों को दुविधात्मक स्थितियाँ प्रस्तुत करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

अभिकथन (A) : प्रत्येक बच्चे को खेलने, प्रयोग करने और अपनी दुनिया की खोज करने के अवसर मिलते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सार्वभौमिक निर्माण है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

निम्न में से कौन सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जो विवेचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है ?

  1. (1) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का नेता कौन था ?
  2. (2) द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष समाप्त हुआ था ?
  3. (3) द्वितीय विश्व युद्ध में कौन से देश प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे ?
  4. (4) द्वितीय विश्व युद्ध के फैलने में किन कारकों का योगदान था ?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

उन बच्चों को जिन्हें दृष्टि-बाधिता है उन्हें शामिल करते समय, शिक्षकों को __________ का उपयोग करना चाहिए जो __________ ।

  1. (1) आवृत्ति संग्राहक संचरण उपकरण; श्रवण तंत्र हैं।
  2. (2) ब्रेल; एक स्पर्श प्रणाली है।
  3. (3) ब्रेल; एक श्रवण प्रणाली है।
  4. (4) आवृत्ति संग्राहक संचरण उपकरण; स्पर्श तंत्र हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को आलोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति इस प्रकार की चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है ?

  1. (1) विषय पर व्याख्यान देना और छात्रों को विस्तृत नोट्स प्रदान करना।
  2. (2) एक परियोजना सौंपना जिसमें छात्रों को किसी विषय पर जानकारी को याद रखना और प्रस्तुत करना हो।
  3. (3) छात्रों को उनके अपने समाधान खोजने के लिए खुले सिरे वाले प्रश्न प्रदान करना।
  4. (4) छात्रों को उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए बहुविकल्पी परीक्षण देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

निम्न में से कौन विद्यार्थियों में सीखने के लिए आकलन का एक उदाहरण है ?

  1. (1) एक परियोजना की शुरुआत में छात्रों को दिया गया रूब्रिक, यह रेखांकित करते हुए कि उन्हें एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।
  2. (2) एक अंतिम परीक्षा जिसमें पूरे सत्र में सीखी गई सभी सामग्री शामिल होती है।
  3. (3) पूर्व ज्ञान की जाँच के लिए कक्षा की शुरुआत में एक प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन।
  4. (4) देश भर के छात्रों की तुलना करने के लिए एक मानकीकृत परीक्षण।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

अभिकथन (A) : लड़कों की तुलना में लड़कियों में सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों से अधिक प्रभावित होने की जन्मजात प्रवृत्ति होती है।
कारण (R) : लड़कियाँ आनुवंशिक रूप से लड़कों की तुलना में अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं, जिसके कारण उनकी सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप होने की संभावना अधिक हो जाती है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

अभिकथन (A) : 12 साल की अमाना हर बार डर जाती है जब शिक्षिका उसे ब्लैकबोर्ड पर गणित की समस्या का जवाब देने या हल करने के लिए कहती है क्योंकि उसे डर है कि शिक्षिका उसे डाँटेंगी और वह शर्मिंदा होगी।
कारण (R) : जब छात्र असुरक्षित और चिंतित महसूस करते हैं तो उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  4. (4) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

एक शिक्षिका छात्रों को उनके पूर्व ज्ञान को नई संकल्पनाओं से जोड़ने के अवसर प्रदान करके अपनी कक्षा में सार्थक सीखने व विवेचनात्मक सोच को सक्षम बनाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण रणनीति सबसे प्रभावी होगी ?

  1. (1) छात्रों को नई सामग्री से संबंधित कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान करना।
  2. (2) नई सामग्री पर व्याख्यान देना और छात्रों को याद करने के लिए महत्वपूर्ण शब्दों की सूची प्रदान करना।
  3. (3) विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अध्याय को पढ़ने और अंत में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहना।
  4. (4) छात्रों से नई सामग्री से संबंधित अपने स्वयं के अनुभव साझा करने के लिए कहना और फिर उन्हें विषय से जोड़ना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

एक समावेशी कक्षा में शिक्षक :

  1. (1) प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करता है।
  2. (2) बच्चों में ‘कमियों’ की पहचान करता है और उनका सही ढंग से नामीकरण करता है।
  3. (3) अलग-अलग शैक्षणिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों को अलग करता है।
  4. (4) बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यचर्या और शैक्षणिक रणनीतियों को संशोधित करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

निम्न में से कौन-सी संख्या मानक रूप में लिखी गई है?

  1. (1) 83.7×10−983.7\times10^{-9}
  2. (2) 45×10345\times10^{3}
  3. (3) 8.5×10−128.5\times10^{-12}
  4. (4) 0.6×10150.6\times10^{15}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

किसी पंचभुज ABCDE में; ∠A=(2x+9∘)\angle A=(2x+9^\circ), ∠B=(2x+1∘)\angle B=(2x+1^\circ), ∠C=(2x−1∘)\angle C=(2x-1^\circ), ∠D=(2x+5∘)\angle D=(2x+5^\circ) और ∠E=(2x−4∘)\angle E=(2x-4^\circ) है। तब, (2x+10∘)(2x+10^\circ) का मान है :

  1. (1) 124∘124^\circ
  2. (2) 114∘114^\circ
  3. (3) 116∘116^\circ
  4. (4) 118∘118^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

प्रारंभिक स्तर पर गणित की पाठ्यपुस्तकों में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सबसे उपयुक्त है?

  1. (1) अवधारणाओं को ठोस से अमूर्त की ओर प्रस्तुत किया जाना चाहिए
  2. (2) पुस्तक की भाषा अत्यधिक सटीक और तकनीकी होनी चाहिए
  3. (3) किताबों में अभ्यास करने के लिए बहुत सारे समान प्रश्न होने चाहिए
  4. (4) अवधारणाओं को जटिल से सरल की ओर प्रस्तुत किया जाना चाहिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

₹ 80008000 की एक राशि 7.5%7.5\% वार्षिक दर से xx वर्ष में साधारण ब्याज पर ₹ 95009500 हो जाती है। उसी राशि का 20%20\% वार्षिक दर से उतने ही समय में कितना मिश्रधन होगा, यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है?

  1. (1) ₹ 1382413824
  2. (2) ₹ 1161611616
  3. (3) ₹ 1214412144
  4. (4) ₹ 1267212672
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

किसी तिर्यक द्वारा दो समांतर रेखाओं के प्रतिच्छेदन से बने दो संगत कोण (3x−20∘)(3x-20^\circ) और (5x−60∘)(5x-60^\circ) हैं। तब, (4x+30∘)(4x+30^\circ) का मान है :

  1. (1) 150∘150^\circ
  2. (2) 90∘90^\circ
  3. (3) 110∘110^\circ
  4. (4) 130∘130^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

निम्नलिखित में से किसका उपयोग विद्यार्थियों में समस्या-समाधान की योग्यता, मापन की योग्यता, प्रयोगात्मक योग्यता आदि का रिकार्ड रखने के लिए किया जाता है?

  1. (1) शिक्षक डायरी
  2. (2) संचयी रिकार्ड
  3. (3) रिपोर्ट कार्ड
  4. (4) उपाख्यानात्मक रिकार्ड
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

किसी समलंब ABCD की समांतर भुजाओं AB और CD के बीच की दूरी 12 cm12\text{ cm} है। यदि AB<CDAB<CD, CD=24 cmCD=24\text{ cm} तथा AD=BC=13 cmAD=BC=13\text{ cm} है, तो इस समलंब का क्षेत्रफल (cm2\text{cm}^2 में) निम्न है :

  1. (1) 228228
  2. (2) 123.5123.5
  3. (3) 114114
  4. (4) 247247
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

निम्न आँकड़े एक खिलाड़ी द्वारा उसके द्वारा खेले गए पिछले 1111 मैचों में लिए गए विकिटों की संख्याएँ दर्शाते हैं :
1,0,2,4,0,3,1,1,2,4,11, 0, 2, 4, 0, 3, 1, 1, 2, 4, 1
इन आँकड़ों के माध्य और बहुलक का अंतर क्या है?

  1. (1) 89\frac{8}{9}
  2. (2) 711\frac{7}{11}
  3. (3) 811\frac{8}{11}
  4. (4) 109\frac{10}{9}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

एक नौ-अंकीय संख्या 565x9274y565x9274y, संख्या 8888 से विभाज्य है। तब, (2x+3y)(2x+3y) का मान है :

  1. (1) 2222
  2. (2) 2626
  3. (3) 2525
  4. (4) 2424
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

बहुत से व्यवसाय जैसे कि लेखाशास्त्र (हिसाब-किताब), बैंकिंग, दुकानदारी, सिलाई का काम इत्यादि में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गणित की आवश्यकता होती है। यह गणित के __________ मूल्य की व्याख्या है।

  1. (1) व्यावसायिक
  2. (2) विषयात्मक
  3. (3) सांस्कृतिक
  4. (4) उपयोगितावादी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

रेखा AB पर स्थित O एक बिंदु है। AB के एक ही ओर दो किरणें OC और OD इस प्रकार खींची गई हैं कि OC⊥ODOC\perp OD है, ∠AOC=x\angle AOC=x और ∠BOD=3x\angle BOD=3x है। तब, ∠BOD\angle BOD बराबर है :

  1. (1) 671∘267\frac{1^\circ}{2}
  2. (2) 221∘222\frac{1^\circ}{2}
  3. (3) 45∘45^\circ
  4. (4) 60∘60^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्णांकों का जोड़ पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे कम लाभदायक है?

  1. (1) चार्ट पेपर का उपयोग
  2. (2) सीढ़ियों का उपयोग
  3. (3) लिफ्ट का उपयोग
  4. (4) संख्या रेखा का उपयोग
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

यदि x=kx=k, समीकरण
x−47−1=5−x3+x\frac{x-4}{7}-1=\frac{5-x}{3}+x का हल है, तो 11k+1811k−12\frac{11k+18}{11k-12} का क्या मान होगा?

  1. (1) 49\frac{4}{9}
  2. (2) 12\frac{1}{2}
  3. (3) 34\frac{3}{4}
  4. (4) 58\frac{5}{8}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

मीनू ने श्यामपट्ट पर कुछ संख्याएँ लिखकर उनको बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करके इस प्रकार लिखा 2<7<9<122<7<9<12 । फिर उसने प्रत्येक संख्या को (−12)\left(-\frac{1}{2}\right) से गुणा कर दिया।
उपर्युक्त परिस्थिति में निम्नलिखित कथनों में से सही कथन पहचानिए।

  1. (1) आरोही क्रम में पदों की संख्या बदल जाएगी।
  2. (2) संख्याओं का आरोही क्रम अभी भी यही रहेगा।
  3. (3) संख्याओं का माध्य समान रहेगा।
  4. (4) आरोही क्रम बदल कर अवरोही क्रम हो जाएगा।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

निम्नलिखित में से क्या गणित में आँके जाने वाली विद्यार्थियों की सबसे महत्त्वपूर्ण क्षमताओं को निरूपित करता है?
(a) संबंधों को समझने के लिए अमूर्तता का उपयोग करने की क्षमता
(b) पाठ्यपुस्तक में दिए सभी सूत्रों को याद करने की क्षमता
(c) दैनिक जीवन की परिस्थितियों से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए गणितीय अवधारणाओं का अनुप्रयोग करने की क्षमता
(d) गणित में पूरे अंक प्राप्त करने की क्षमता
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (b) और (d)
  2. (2) (a) और (c)
  3. (3) (a) और (d)
  4. (4) (b), (c) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹ 750750 है। इसे इसके अंकित मूल्य पर 24%24\% की छूट देकर ₹ 608608 में बेचा गया। यदि इस वस्तु को इसके अंकित मूल्य पर बेचा जाता, तो कितना लाभ प्रतिशत प्राप्त होता?

  1. (1) 623%6\frac{2}{3}\%
  2. (2) 5%5\%
  3. (3) 6%6\%
  4. (4) 513%5\frac{1}{3}\%
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

31096÷(2704÷2)+0.6738+0.63+0.059−0.7931096\div(2704\div2)+0.6738+0.63+0.059-0.79 का मान बराबर है :

  1. (1) 24.572824.5728
  2. (2) 23.672823.6728
  3. (3) 23.572823.5728
  4. (4) 24.672824.6728
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

संख्याएँ 12,13,14,…,70,7112, 13, 14, \ldots, 70, 71 कार्डों पर लिख कर एक डिब्बे में रख दी जाती हैं (एक कार्ड पर एक संख्या) तथा फिर इस डिब्बे में से बिना अंदर देखे, एक कार्ड निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाले गए कार्ड पर एक ऐसी संख्या है, जो अभाज्य नहीं है?

  1. (1) 4559\frac{45}{59}
  2. (2) 14\frac{1}{4}
  3. (3) 1559\frac{15}{59}
  4. (4) 34\frac{3}{4}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

निम्नलिखित में से कौन सी गणित शिक्षण की एक शिक्षक-केंद्रित विधि है?

  1. (1) सामूहिक परिचर्चा विधि
  2. (2) समस्या समाधान विधि
  3. (3) व्याख्यान विधि
  4. (4) स्वतः शोध (ह्यूरिस्टिक) विधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

त्रिज्या 25 cm25\text{ cm} वाले एक पहिए द्वारा 350350 चक्कर लगाने में तय की गई दूरी (मीटरों में) है (π=227\pi=\frac{22}{7} का उपयोग कीजिए) :

  1. (1) 11001100
  2. (2) 275275
  3. (3) 550550
  4. (4) 825825
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

20pq2+4pq+45pr2−60pqr−6rp20pq^2+4pq+45pr^2-60pqr-6rp के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड निम्न है :

  1. (1) 15p−10r+215p-10r+2
  2. (2) 2r−3q2r-3q
  3. (3) 2q−3r2q-3r
  4. (4) 10p−15r+210p-15r+2
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ग्रेड देने के लिए रचनात्मक आकलन का उपयोग किया जाता है।
  2. (2) अधिगम के रूप में मूल्यांकन, स्व-मूल्यांकन और सहकर्मी मूल्यांकन के अवसर उत्पन्न करता है।
  3. (3) योगात्मक आकलन यह जानने में मदद करता है कि किसी अवधारणा के शिक्षण के दौरान निर्देशात्मक उद्देश्यों को किस हद तक प्राप्त किया गया है।
  4. (4) ‘अधिगम के लिए आकलन’ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्रतिपुष्टि प्रदान करने का कोई अवसर नहीं होता।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

कथन में दी गई जानकारी के आधार पर, कौन सी सुझाई गई कार्यवाई तार्किक रूप से अनुपालन करती है?
कथन : क्षेत्रमिति की समस्याओं को हल करते समय अनामिका अवधारणात्मक त्रुटि करती है।
कार्यवाई :
(I) शिक्षिका अनामिका को बहुत सारे व्यावहारिक और दृश्यात्मक अभ्यास करने के लिए देती हैं।
(II) शिक्षिका खुले सिरे वाले प्रश्न देकर चर्चा के अवसर प्रदान करती है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) कार्यवाई (I) और (II) दोनों
  2. (2) केवल कार्यवाई (I)
  3. (3) केवल कार्यवाई (II)
  4. (4) न तो कार्यवाई (I) और न ही कार्यवाई (II)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

PQRS एक समांतर चतुर्भुज है, जिसमें PQ=(4x+1) cmPQ=(4x+1)\text{ cm}, QR=26 cmQR=26\text{ cm}, RS=25 cmRS=25\text{ cm} और PS=(3y−1) cmPS=(3y-1)\text{ cm} है। तब, (3x+2y)(3x+2y) का मान (cm में) है :

  1. (1) 3939
  2. (2) 3535
  3. (3) 3636
  4. (4) 3838
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

निम्न में से कौन-सी परिमेय संख्याएँ −710\frac{-7}{10} और −14\frac{-1}{4} के बीच में स्थित हैं?

  1. (1) 5−8,−23,−35\frac{5}{-8}, \frac{-2}{3}, \frac{-3}{5}
  2. (2) −35,0,−15\frac{-3}{5}, 0, \frac{-1}{5}
  3. (3) −23,−35,−34\frac{-2}{3}, \frac{-3}{5}, \frac{-3}{4}
  4. (4) 5−8,23,−35\frac{5}{-8}, \frac{2}{3}, \frac{-3}{5}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

यदि xx वह न्यूनतम संख्या है, जिसे 26052605 में से घटाने पर वह पूर्ण वर्ग हो जाती है, तो (4x+7)(4x+7) का मान है :

  1. (1) 3131
  2. (2) 1111
  3. (3) 2323
  4. (4) 2727
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

माना कि A=3x2−8x+11A=3x^2-8x+11, B=−2x2+12xB=-2x^2+12x, C=−4x2+7C=-4x^2+7 और D=x2−x−11D=x^2-x-11 है।
यदि (A+B+C)−D=px2+qx+r(A+B+C)-D=px^2+qx+r है, तो (p+q+r)(p+q+r) का मान है :

  1. (1) 3131
  2. (2) 2727
  3. (3) 2828
  4. (4) 3030
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

नीतू हमेशा परिवर्तनों (ट्रांसफारमेशन) की पहचान करने में उलझन में रहती है। उसकी गणित की शिक्षिका ने उसे प्रत्येक परिवर्तन के लिए एक सरल शब्द देकर उसकी मदद की जो कि है : परिवर्तन, प्रतिबिम्ब, रोटेशन, स्थानान्तरित और आवर्धन।
ऊपर दिए गए हर परिवर्तन के अर्थ को निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम में निरूपित करता है?

  1. (1) पलटना, फिसलना, घुमाना और बड़ा आकार
  2. (2) घुमाना, फिसलना, पलटना और बड़ा आकार
  3. (3) पलटना, घुमाना, फिसलना और बड़ा आकार
  4. (4) फिसलना, पलटना, घुमाना और बड़ा आकार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्न में से किन मापनों के लिए, त्रिभुज ABC की रचना की जा सकती है?

  1. (1) AB=5 cm,BC=6 cm,∠ABC=130∘,∠BAC=25∘AB=5\text{ cm}, BC=6\text{ cm}, \angle ABC=130^\circ, \angle BAC=25^\circ
  2. (2) AB=3 cm,BC=4 cm,AC=7 cmAB=3\text{ cm}, BC=4\text{ cm}, AC=7\text{ cm}
  3. (3) AB=8 cm,BC=4 cm,∠BCA=90∘,∠ABC=60∘AB=8\text{ cm}, BC=4\text{ cm}, \angle BCA=90^\circ, \angle ABC=60^\circ
  4. (4) ∠ACB=120∘,∠ABC=25∘,AC=BC=4 cm\angle ACB=120^\circ, \angle ABC=25^\circ, AC=BC=4\text{ cm}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

12 cm12\text{ cm} भुजा वाले एक ठोस घन को छोटे ठोस घनों में काटा जाता है, जिनमें से प्रत्येक की भुजा 4 cm4\text{ cm} है। प्रारंभिक घन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा इस प्रकार बने नए छोटे घनों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के बीच क्या संबंध होगा?

  1. (1) नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का तिगुना हो जाएगा।
  2. (2) नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का 12\frac{1}{2} हो जाएगा।
  3. (3) नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का दुगुना हो जाएगा।
  4. (4) नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का 13\frac{1}{3} हो जाएगा।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

अभिकथन (A) : STEM (स्टेम) संबंधी पाठ्यक्रमों में उपलब्धि लिंग(जेंडर) द्वारा प्रभावित होती है।
तर्क (R) : लड़के एवं लड़कियों द्वारा प्रयोग की गई समस्या समाधान रणनीतियाँ भिन्न होती हैं।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  4. (4) (A) सही है तथा (R) गलत है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

(A) कायिक प्रवर्धन की एक प्रविधि (तकनीक) है, जिसमें तने (स्तंभ) के एक भाग अथवा पादप (पौधे) की तरुण शाखा को खींच कर आर्द्र मृदा में इस प्रकार (गाड़) दबा दिया जाता है कि वह शाखा अपने जनक पादप (पौधे) से फिर भी जुड़ी रहे। कुछ समय पश्चात, गाड़े गए भाग में जड़े विकसित हो जाती हैं तथा यह एक नए पादप (पौधे) में विकसित हो जाता है। (B) सामान्यतः इस प्रविधि (तकनीक) के माध्यम से उगाए पादप (पौधे) का उदाहरण है।
(A) और (B) क्रमशः है :

  1. (1) परतन, चमेली
  2. (2) कर्तन, आलू
  3. (3) रोपण, गुलाब
  4. (4) मुकुलन, हाइड्रा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
(A) क्रिस्टलन (क्रिस्टलीकरण) एक रासायनिक परिवर्तन है।
(B) प्रकाश-संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है।
(C) फल का पक्वन एक भौतिक परिवर्तन है।
(D) दूध से दही बनना एक रासायनिक परिवर्तन है।

  1. (1) (C) और (D)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) (B) और (D)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति जाँच-पड़ताल उन्मुख विज्ञान शिक्षण का समर्थन करेगी ?

  1. (1) वास्तविक एवं आभासी भार के बीच के भेद समझाना
  2. (2) आर्किमिडीज सिध्दांत को परिभाषित एवं व्याख्या करना
  3. (3) जल में डुबाने पर किसी वस्तु के भार घटने को प्रदर्शित करना
  4. (4) विद्यार्थियों को तैरने एवं डूबने से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त (लगाना) रखना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

(A) हार्मोन हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा उपापचय को नियंत्रित करता है। यह (B) ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है तथा हमारे आहार में (C) इस ग्रंथि के कामकाज को प्रभावित करता है।
(A), (B), (C) क्रमशः हैं :

  1. (1) वृद्धिकर हार्मोन, पीयूष, प्रोटीन
  2. (2) इन्सुलिन, अग्नाशय, शर्करा
  3. (3) ऐड्रिनीलन, एड्रिनल (अधिवृक्क), लवण
  4. (4) थायरॉक्सिन, थाइरॉइड, आयोडीन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

धातुओं की आपेक्षिक अभिक्रियाशीलता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) जिंक (जस्त), लोह से अधिक अभिक्रियाशील है परन्तु ऐलुमिनियम से कम अभिक्रियाशील है।
(B) सोडियम, पोटैशियम और कैल्सियम से अधिक अभिक्रियाशील है।
(C) ऐलुमिनियम, मैग्नीशियम से अधिक अभिक्रियाशील है।

  1. (1) केवल (C)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) केवल (A)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्नलिखित में से कौन सा जलीय पादपों (पौधों) के संदर्भ में सही सुमेलन समुच्चय को निरूपित करता है ?

अनुकूलन उद्देश्य
(a) बृहत् वृत्तीय पर्ण (i) क्षय से सुरक्षित होती है
(b) मोमी आवरण (ii) जल धाराओं से प्रतिरोध (देता) प्रस्तुत होता है
(c) तनों (स्तंभों) में बृहत् सुरंगें और छिद्र होते हैं (iii) उत्प्लावकता प्रदान होती है
(d) फीते (रिबन) जैसे पर्ण (iv) तिरता (तैरते) रहने में सहायता होती है
  1. (1) (a) - (iii), (b) - (i), (c) - (iv), (d) - (ii)
  2. (2) (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)
  3. (3) (a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (iv)
  4. (4) (a) - (ii), (b) - (iv), (c) - (iii), (d) - (i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

कक्षा VII में निम्नलिखित गतिविधि की गई :
विद्यार्थियों को चार लोह दंड दिए गए जिनमें से दो दंड चुंबक हैं। उन्हें दंड चुंबक की पहचान करने के लिए कहा गया। इस गतिविधि के माध्यम से निम्नलिखित में से कौन से प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित किया जा सकता है ?

  1. (1) प्रेक्षण (अवलोकन), अनुमान, प्रयोग, चरों को नियन्त्रित करना
  2. (2) प्रेक्षण (अवलोकन), परिकल्पना बनाना, मापना
  3. (3) प्रेक्षण (अवलोकन), वर्गीकरण, निष्कर्ष निकालना
  4. (4) प्रेक्षण (अवलोकन), वर्गीकरण, संप्रेषण (संचारण), माप
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में खुली पुस्तक आकलन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?

  1. (1) पुस्तक के अन्वेषण के अवसर प्रदान करना
  2. (2) अधिगमकर्ताओं में आकलन के भय को कम करना
  3. (3) अधिगमकर्ताओं की अवधारणात्मक समझ को मापना
  4. (4) परीक्षाओं में अधिक अंक लाना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

माध्यम A का घनत्व B के घनत्व से अधिक है किन्तु माध्यम C के घनत्व से कम है। किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेज़ गति करेगी ?

  1. (1) इस सूचना से निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता
  2. (2) A
  3. (3) B
  4. (4) C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए :

परमाणु संख्या द्रव्यमान संख्या इलेक्ट्रॉन की संख्या प्रोटॉन की संख्या न्यूट्रॉन की संख्या
99 A B C 1010
D 2424 E 1212 F

A, B, C, D, E, F क्रमशः हैं :

  1. (1) 9,9,10,24,12,129, 9, 10, 24, 12, 12
  2. (2) 19,10,9,12,12,1219, 10, 9, 12, 12, 12
  3. (3) 19,9,9,12,12,1219, 9, 9, 12, 12, 12
  4. (4) 9,10,9,24,12,129, 10, 9, 24, 12, 12
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

अभिकथन (A) : अवमुख (उत्तल) दर्पणों का उपयोग वाहनों में पश्चदर्शन-दर्पणों (रियरव्यू-मिरर) के रूप में होता है।
तर्क (R1) : वे ऊर्ध्वशीर्ष एवं विवर्ध्दित प्रतिबिम्ब बनाते हैं।
तर्क (R2) : उनका व्यापक दृष्टिक्षेत्र होता है।

  1. (1) (A) सही है परन्तु (R1) और (R2) दोनों ही (A) की सही व्याख्याएँ नहीं है।
  2. (2) (A) सही है तथा (R1) और (R2) दोनों (A) के लिए सही व्याख्याएँ हैं।
  3. (3) (A) सही है तथा केवल (R1) ही (A) की सही व्याख्या है।
  4. (4) (A) सही है तथा केवल (R2) ही (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

S1 - स्वपरागण केवल द्विलिंगी पुष्पों (फूलों) में हो सकता है।
S2 - पर-परागण केवल एकलिंगी पुष्पों (फूलों) में हो सकता है।

  1. (1) S1 गलत है तथा S2 सही है
  2. (2) S1 और S2 दोनों सही हैं
  3. (3) S1 और S2 दोनों गलत हैं
  4. (4) S1 सही है तथा S2 गलत है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

  1. (1) निम्न जल-धारक क्षमता वाली मृदा का उत्तम वातन होता है तथा उच्च अंतःस्रवण दर होती है।
  2. (2) निम्न जल-धारक क्षमता वाली मृदा का कमजोर वातन होता है तथा उच्च अंतःस्रवण दर होती है।
  3. (3) निम्न जल-धारक क्षमता वाली मृदा का उत्तम वातन होता है तथा निम्न अंतःस्रवण दर होती है।
  4. (4) निम्न जल-धारक क्षमता वाली मृदा का कमजोर वातन होता है तथा निम्न अंतःस्रवण दर होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन से कथन यौगिक के संबंध में सही नहीं हैं ?
(A) यौगिक संघटक पदार्थों के गुणों को दर्शाते हैं।
(B) केवल तत्व ही यौगिक बनाने के लिए अभिक्रिया कर सकते हैं।
(C) प्रत्येक यौगिक का संयोजन सदैव स्थिर (निश्चित) होता है।
(D) यौगिकों को भौतिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा ही पृथक किया जा सकता है।

  1. (1) (A), (C), (D)
  2. (2) (A), (B), (C)
  3. (3) (B), (C), (D)
  4. (4) (A), (B), (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

निम्नलिखित में से कौन से कथन व्हेल और डॉल्फिन में श्वसन के संदर्भ में सही हैं ?
(A) वे विलीन ऑक्सीजन का उपयोग नहीं कर सकती हैं।
(B) उनके पास गिल (क्लोम) होते हैं।
(C) उनके पास बृहत् नासाद्वार होते हैं।
(D) वे प्रायः जल-पृष्ठ पर श्वास लेने के लिए आती हैं।

  1. (1) (A), (B), (D)
  2. (2) (A), (B), (C)
  3. (3) (A), (C), (D)
  4. (4) (B), (C), (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

विज्ञान में कला एकीकृत अधिगम को बढ़ावा देने की संभावना निम्न में से किस में सबसे अधिक है ?

  1. (1) जर्नल लेखन, क्षेत्र भ्रमणों द्वारा
  2. (2) पोर्टफोलियों, उपाख्यानात्मक प्रलेखों द्वारा
  3. (3) प्रायोजनाओं (परियोजनाओं), पोर्टफोलियों द्वारा
  4. (4) उपाख्यानात्मक प्रलेखों, जर्नल लेखन द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

अभिकथन (A) : निक्रोम का प्रयोग विद्युत-टोस्टर और विद्युत गीज़र जैसे यंत्रों में तापन तत्व के रूप में होता है।
तर्क (R) : निक्रोम का उच्च गलनांक और निम्न प्रतिरोधकता होती है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  4. (4) (A) सही है तथा (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

मानव पाचकतंत्र में पित्त रस के कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) यह आमाशय से आते हुए आंशिक रूप से पचे भोजन को क्षारीय बना देता है।
(B) यह वसा के पाचन में सहायता करता है।

  1. (1) (A) और (B) दोनों गलत हैं
  2. (2) (A) सही है तथा (B) गलत है
  3. (3) (A) गलत है तथा (B) सही है
  4. (4) (A) और (B) दोनों सही हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

निम्नलिखित सूचना के आधार पर उन पदार्थों की पहचान कीजिए जो जलने पर ज्वाला देते हैं :

पदार्थ अवस्था जलने पर बाष्प बनता है
A ठोस नहीं
B द्रव (तरल) हाँ
C ठोस हाँ
D द्रव (तरल) नहीं
  1. (1) C और D
  2. (2) A और D
  3. (3) A और B
  4. (4) B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

अभिकथन (A) : शिराओं की तुलना में धमनियों की मोटी और प्रत्यास्थ भित्तियाँ होती हैं।
तर्क (R) : शिराओं की तुलना में धमनियों में रक्त प्रवाह का दाब कम (निम्न) होता है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  4. (4) (A) सही है तथा (R) गलत है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

द्रव में डूबे (निमज्जित) बिम्ब पर उत्प्लावन बल कार्य करता है :

  1. (1) तरल सतह से समांतर
  2. (2) ऊर्ध्वमुखी दिशा में
  3. (3) अधोमुखी दिशा में
  4. (4) सभी दिशाओं में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

निम्न में से कौन से प्रश्न अपसारी हैं ?

  1. (1) अगर पृथ्वी को आकार में आधा कर दिया जाए तो गुरुत्व (गुरुत्वाकर्षण) कैसे प्रभावित होगा ?
  2. (2) क्यों ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद नीचे आती है ?
  3. (3) क्या होता अगर पृथ्वी पर कोई गुरुत्व (गुरुत्वाकर्षण) नहीं होता ?
  4. (4) कैसे ऊँचाई के साथ गुरुत्व (गुरुत्वाकर्षण) बदल जाता है ?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

जब प्रकाश की किरण माध्यम A से माध्यम B में प्रवेश करती है तब उसकी चाल (गति) घटती है और आगे माध्यम C में प्रवेश करने पर उसकी चाल (गति) बढ़ती है।
इससे निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

  1. (1) A, B, C के अपवर्तनांक की तुलना उपरोक्त सूचना के आधार पर नहीं की जा सकती है
  2. (2) A का अपवर्तनांक B और C से अधिक है
  3. (3) A का अपवर्तनांक B से कम है परन्तु C के समान है
  4. (4) A और C के अपवर्तनांक B से कम हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
S1 : मानव शरीर का सामान्य तापमान 37∘C37^\circ\text{C} है।
S2 : ऊष्मा उच्च तापमान वाले शरीर से निम्न तापमान वाले शरीर की ओर प्रवाहित होती है।

  1. (1) S1 अनुमान है तथा S2 अवलोकन (प्रेक्षण) है।
  2. (2) S1 और S2 दोनों अवलोकन (प्रेक्षण) हैं।
  3. (3) S1 और S2 दोनों अनुमान हैं।
  4. (4) S1 अवलोकन (प्रेक्षण) है तथा S2 अनुमान है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

(A) सुनीता परख-नली (टेस्ट-ट्यूब) में 0.50.5 ग्राम सोडियम कार्बोनेट लेती है फिर उसमें 55 मि.ली. तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालती है।
(B) वह उपरोक्त अभिक्रिया से उत्पन्न गैस को चूने के पानी के माध्यम से गुजारती है।
निम्नलिखित में से कौन (A) और (B) में हो रही रासायनिक अभिक्रियाओं को निरूपित करता है ?

  1. (1) (A) - NaHCO3+HCl→NaCl+H2O+CO2\text{NaHCO}_3 + \text{HCl} \rightarrow \text{NaCl} + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2
    (B) - CaCO3+H2O+CO2→Ca(HCO3)2\text{CaCO}_3 + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2 \rightarrow \text{Ca(HCO}_3\text{)}_2
  2. (2) (A) - Na2CO3+2HCl→2NaCl+H2O+CO2\text{Na}_2\text{CO}_3 + 2\text{HCl} \rightarrow 2\text{NaCl} + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2
    (B) - CaCO3+H2O+CO2→Ca(HCO3)2\text{CaCO}_3 + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2 \rightarrow \text{Ca(HCO}_3\text{)}_2
  3. (3) (A) - Na2CO3+2HCl→2NaCl+H2O+CO2\text{Na}_2\text{CO}_3 + 2\text{HCl} \rightarrow 2\text{NaCl} + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2
    (B) - Ca(OH)2+CO2→CaCO3+H2O\text{Ca(OH)}_2 + \text{CO}_2 \rightarrow \text{CaCO}_3 + \text{H}_2\text{O}
  4. (4) (A) - NaHCO3+HCl→NaCl+H2O+CO2\text{NaHCO}_3 + \text{HCl} \rightarrow \text{NaCl} + \text{H}_2\text{O} + \text{CO}_2
    (B) - Ca(OH)2+CO2→CaCO3+H2O\text{Ca(OH)}_2 + \text{CO}_2 \rightarrow \text{CaCO}_3 + \text{H}_2\text{O}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन विज्ञान की प्रकृति के बारे में सही है/हैं ?
(A) वैज्ञानिक विचार सांस्कृतिक संदर्भ द्वारा प्रभावित नहीं हैं।
(B) कोई एकल वैज्ञानिक विधि (पद्धति) नहीं है।

  1. (1) (A) और (B) दोनों गलत हैं
  2. (2) (A) और (B) दोनों सही हैं
  3. (3) (A) सही है और (B) गलत है
  4. (4) (A) गलत है और (B) सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

जब बर्फ (हिम) 0∘C0^\circ\text{C} पर पिघलती है तो उसका तापमान :

  1. (1) पहले घटता है और फिर समान रहता है
  2. (2) बढ़ता है
  3. (3) घटता है
  4. (4) समान रहता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

सभी आयु वर्ग के बच्चों की विभिन्न धारणाएँ होती हैं जोकि विज्ञान अवधारणाओं से भिन्न हो सकती हैं। निम्नलिखित में से इन धारणाओं के संबंध में कौन से कथन सही हैं ?
(A) ये धारणाएँ सामान्यतः स्थिर होती हैं।
(B) ये प्रेक्षित (अनुपालनीय) परिघटनाओं के कारण बनती हैं।
(C) ये समान विकासात्मक प्रतिरूप का पालन करती हैं।
(D) उन्हें सरलता से परिवर्तित किया जा सकता है।
(E) वे प्रायः प्रभाव-क्षेत्र (डोमेन) विशिष्ट होती हैं।

  1. (1) (A), (B), (C), (E)
  2. (2) (A), (B), (C)
  3. (3) (B), (C), (D)
  4. (4) (A), (B), (C), (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

विज्ञान में नियमों एवं सिध्दांतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
S1 : नियम सामान्यीकरण कथन हैं जबकि सिध्दांत व्याख्याएँ हैं।
S2 : नियम बहुत पुराने हैं और सिध्दांत समकालीन हैं।
S3 : नियम बदले नहीं जा सकते हैं जबकि सिध्दांत परिवर्तन के आधीन हैं।

  1. (1) S3 सही है जबकि S1 और S2 गलत हैं
  2. (2) S1 सही है; S2 और S3 गलत हैं
  3. (3) S1 और S2 सही हैं जबकि S3 गलत है
  4. (4) S1 और S3 सही हैं जबकि S2 गलत है
उत्तर और हल देखें