By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 1, प्रश्न 74

विषय: मानचित्र और दिशाएँ

प्रश्न 74

आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। आपके घर से विद्यालय तक के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में लगभग 125 मीटर की दूरी पर है, फिर आप B पर जाते हैं, जो A के ठीक पश्चिम में 75 मीटर की दूरी पर है, फिर आप C पर जाते हैं जो B के ठीक उत्तर में लगभग 150 मीटर दूरी पर है और अन्त में आप Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं जो C के ठीक पूर्व में 75 मीटर की दूरी पर है। Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष X पर आपके घर की सही दिशा क्या है ?

  1. (1) ठीक उत्तर
  2. (2) ठीक दक्षिणसही उत्तर
  3. (3) उत्तर पश्चिम
  4. (4) दक्षिण पूर्व

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) ठीक दक्षिण

  1. X से शुरू करें। उत्तर की ओर कुल दूरी: 125+150=275125 + 150 = 275 मीटर।
  2. पहले 75 मीटर पश्चिम, फिर 75 मीटर पूर्व, अतः पूर्व-पश्चिम में कुल हटाव 00 है।
  3. इसलिए विद्यालय Y, घर X के ठीक उत्तर में 275 मीटर पर है।
  4. Y से देखने पर घर X ठीक दक्षिण में है।

सावधानी: 'ठीक उत्तर' X से Y की दिशा है, प्रश्न उल्टी दिशा पूछ रहा है।