By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 1, प्रश्न 14

विषय: समावेशी शिक्षा

प्रश्न 14

अभिकथन (A) : विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कक्षा शिक्षण को सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए।
कारण (R) : कक्षा में समता केवल मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन के द्वारा सुनिश्चित की जा सकती है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।सही उत्तर
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है

  1. (A) सही है: बच्चे अलग संस्कृति, भाषा और परिवेश से आते हैं, इसलिए शिक्षण में उनके अनुभवों को जगह और सम्मान मिलना चाहिए।
  2. (R) गलत है: समता केवल मानकीकृत पाठ्यचर्या और आकलन से नहीं आती। समता का अर्थ है हर बच्चे को उसकी ज़रूरत के अनुसार अवसर देना, जिसके लिए लचीलापन चाहिए।

सावधानी: 'केवल' शब्द (R) को एक अतिवादी दावा बना देता है।