By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 96

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (91-99)
मनुष्य के जीवन के शुरुआती एक-दो वर्ष तक किताब की कोई कल्पना नहीं होती। धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं। हम किताब किसे कहेंगे ? सामान्यतः कुछ ऐसे पन्ने जिन पर कुछ लिखा हो या छपा हो और उन्हें इकट्ठा कर एक ओर से बाँध दिया जाए तो वह पुस्तक कहलाएगी। किताब की शुरुआत हुई ताल के पत्तों पर लिखने, इकट्ठा कर धागों से बाँधने के साथ। इन ताल पत्तों पर केवल वे ही लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुंदर होती थी। जो लोग सुंदर चित्रकारी कर सकते थे वे इन पर चित्र बनाते थे। इससे भी पहले की बात है, मिस्र में पपाइरस नाम के पौधे से बहुत पतला कागज बनाया जाता। उन पर लिखा जाता, चित्र बनाए जाते और इकट्ठा कर किताब तैयार की जाती। इन कागजों पर हाइरोग्लाइफ लिपि में हाथ से लिखा जाता था। छपाई की मशीन के आविष्कार के साथ किताबें मशीन से छपने लगीं।

Q96

पतले कागजों पर किस लिपि में लिखा जाता था ?

  1. (1) हाइरोग्लाइफCorrect answer
  2. (2) देवनागरी
  3. (3) रोमन
  4. (4) ब्राह्मी

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) हाइरोग्लाइफ

  1. पपाइरस से बने पतले कागजों के बारे में गद्यांश कहता है कि उन पर हाइरोग्लाइफ लिपि में हाथ से लिखा जाता था।
  2. देवनागरी, रोमन या ब्राह्मी लिपि का गद्यांश में कोई उल्लेख नहीं है।

सावधानी: ब्राह्मी प्राचीन भारतीय लिपि है, पर यहाँ बात मिस्र की हो रही है।