By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 94

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (91-99)
मनुष्य के जीवन के शुरुआती एक-दो वर्ष तक किताब की कोई कल्पना नहीं होती। धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं। हम किताब किसे कहेंगे ? सामान्यतः कुछ ऐसे पन्ने जिन पर कुछ लिखा हो या छपा हो और उन्हें इकट्ठा कर एक ओर से बाँध दिया जाए तो वह पुस्तक कहलाएगी। किताब की शुरुआत हुई ताल के पत्तों पर लिखने, इकट्ठा कर धागों से बाँधने के साथ। इन ताल पत्तों पर केवल वे ही लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुंदर होती थी। जो लोग सुंदर चित्रकारी कर सकते थे वे इन पर चित्र बनाते थे। इससे भी पहले की बात है, मिस्र में पपाइरस नाम के पौधे से बहुत पतला कागज बनाया जाता। उन पर लिखा जाता, चित्र बनाए जाते और इकट्ठा कर किताब तैयार की जाती। इन कागजों पर हाइरोग्लाइफ लिपि में हाथ से लिखा जाता था। छपाई की मशीन के आविष्कार के साथ किताबें मशीन से छपने लगीं।

Q94

पपाइरस नाम का पौधा किस काम आता था ?

  1. (1) छपाई की मशीन बनाने के लिए।
  2. (2) पतला कागज बनाने के लिए।Correct answer
  3. (3) स्याही बनाने के लिए।
  4. (4) वस्त्र बनाने के लिए।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पतला कागज बनाने के लिए।

  1. गद्यांश के अनुसार मिस्र में पपाइरस नाम के पौधे से बहुत पतला कागज बनाया जाता था।
  2. उसी कागज पर लिखकर और चित्र बनाकर किताब तैयार की जाती थी।
  3. स्याही, वस्त्र या मशीन का कोई उल्लेख पपाइरस के साथ नहीं है।