‘लिख’ में कौन-सा प्रत्यय लगाकर सार्थक शब्द बनाया जा सकता है ?
- (1) आवट
- (2) आरी
- (3) आनी
- (4) आहट
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करें। (91-99)
मनुष्य के जीवन के शुरुआती एक-दो वर्ष तक किताब की कोई कल्पना नहीं होती। धीरे-धीरे किताबें उनके जीवन में आती हैं। हम किताब किसे कहेंगे ? सामान्यतः कुछ ऐसे पन्ने जिन पर कुछ लिखा हो या छपा हो और उन्हें इकट्ठा कर एक ओर से बाँध दिया जाए तो वह पुस्तक कहलाएगी। किताब की शुरुआत हुई ताल के पत्तों पर लिखने, इकट्ठा कर धागों से बाँधने के साथ। इन ताल पत्तों पर केवल वे ही लोग लिखते थे जिनकी लिखाई सुंदर होती थी। जो लोग सुंदर चित्रकारी कर सकते थे वे इन पर चित्र बनाते थे। इससे भी पहले की बात है, मिस्र में पपाइरस नाम के पौधे से बहुत पतला कागज बनाया जाता। उन पर लिखा जाता, चित्र बनाए जाते और इकट्ठा कर किताब तैयार की जाती। इन कागजों पर हाइरोग्लाइफ लिपि में हाथ से लिखा जाता था। छपाई की मशीन के आविष्कार के साथ किताबें मशीन से छपने लगीं।
‘लिख’ में कौन-सा प्रत्यय लगाकर सार्थक शब्द बनाया जा सकता है ?
CBSE answer: (1)
उत्तर: (1) आवट
सावधानी: 'आहट' प्रत्यय 'घबराहट', 'चिल्लाहट' जैसे शब्दों में आता है, पर 'लिख' के साथ नहीं जुड़ता।