Q136
एक अध्यापक कक्षा 8 के शिक्षार्थियों को निम्नलिखित प्रदत्त कार्य देता है। इस प्रकार के लेखन को क्या कहा जाएगा?
अपने सहपाठी (जोड़ीदार) के साथ मानस मंथन करो, विचार बिन्दु नोट करो और एक ऐसा लेखा तैयार करो जिसमें इस विषय पर पक्ष और विपक्ष के लिए दो-दो तर्क हों।
टॉपिक - “विद्यार्थियों को मुद्रित पाठ्य पुस्तकें देने की आवश्यकता नहीं है।”
- (1) निज लेखन
- (2) व्याख्यात्मक लेखन
- (3) विमर्शात्मक लेखन
- (4) वर्णनात्मक लेखन