By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 127

Topic: Vocabulary

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करिए। (121 - 128)
‘अध्ययन’ शब्द का सामान्य अर्थ है - पढ़ना और इसका विशिष्ट अर्थ है - पढ़ने के साथ गुनना अर्थात् हम जो कुछ भी पढ़ते हैं, उस पर गहराई से चिंतन-मनन करना। अध्ययन के द्वारा अपनी रुचियों को विस्तृत, जागृत और परिष्कृत किया जा सकता है, तरह-तरह के विषयों का ज्ञान सहजता से प्राप्त किया जा सकता है, अंधविश्वासों और गलत धारणाओं को मिटाया जा सकता है, आत्मिक शान्ति का लाभ भी पाया जा सकता है। अध्ययन का तात्पर्य पुस्तक में छपी सूचना पढ़कर याद कर लेना नहीं है। अध्ययन के लिए असीमित विषयक्षेत्र हैं - साहित्य, संगीत, विज्ञान, धर्म, दर्शन, मनोरंजन आदि। अध्ययन ने नए क्षितिज का उद्‌घाटन किया है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि अध्ययन - मनन प्रत्येक क्षेत्र की मूल समृद्धि का आधार है।

Q127

‘समृद्धि’ का अर्थ है -

  1. (1) सम्राज्ञी
  2. (2) सम्यक्
  3. (3) संपन्नताCorrect answer
  4. (4) समिधा

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) संपन्नता

  1. ‘समृद्धि’ का अर्थ है धन-धान्य, सुख और साधनों से भरपूर होना।
  2. यही भाव ‘संपन्नता’ में है।
  3. सम्राज्ञी (रानी), सम्यक् (ठीक प्रकार से) और समिधा (हवन की लकड़ी) का समृद्धि से कोई संबंध नहीं है; ये केवल ‘सम’ से शुरू होने के कारण भ्रम पैदा करते हैं।