By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 123

Topic: Reading comprehension

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करिए। (121 - 128)
‘अध्ययन’ शब्द का सामान्य अर्थ है - पढ़ना और इसका विशिष्ट अर्थ है - पढ़ने के साथ गुनना अर्थात् हम जो कुछ भी पढ़ते हैं, उस पर गहराई से चिंतन-मनन करना। अध्ययन के द्वारा अपनी रुचियों को विस्तृत, जागृत और परिष्कृत किया जा सकता है, तरह-तरह के विषयों का ज्ञान सहजता से प्राप्त किया जा सकता है, अंधविश्वासों और गलत धारणाओं को मिटाया जा सकता है, आत्मिक शान्ति का लाभ भी पाया जा सकता है। अध्ययन का तात्पर्य पुस्तक में छपी सूचना पढ़कर याद कर लेना नहीं है। अध्ययन के लिए असीमित विषयक्षेत्र हैं - साहित्य, संगीत, विज्ञान, धर्म, दर्शन, मनोरंजन आदि। अध्ययन ने नए क्षितिज का उद्‌घाटन किया है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि अध्ययन - मनन प्रत्येक क्षेत्र की मूल समृद्धि का आधार है।

Q123

‘पढ़ने के साथ गुनना’ का क्या तात्पर्य है?

  1. (1) पढ़कर याद कर लेना।
  2. (2) पढ़े गए पर चिंतन मनन करना।Correct answer
  3. (3) पढ़े गए पर वक्तव्य तैयार करना।
  4. (4) पढ़कर पुनर्लेखन करना।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पढ़े गए पर चिंतन मनन करना।

  1. गद्यांश में ‘अध्ययन’ का विशिष्ट अर्थ बताया गया है: पढ़ने के साथ गुनना।
  2. ठीक आगे ‘अर्थात्’ लगाकर उसका अर्थ भी दिया है: जो पढ़ा, उस पर गहराई से चिंतन-मनन करना।

सावधानी: (1) ‘पढ़कर याद कर लेना’ को लेखक ने स्वयं अध्ययन मानने से मना किया है।