By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 121

Topic: Grammar

Passage

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करिए। (121 - 128)
‘अध्ययन’ शब्द का सामान्य अर्थ है - पढ़ना और इसका विशिष्ट अर्थ है - पढ़ने के साथ गुनना अर्थात् हम जो कुछ भी पढ़ते हैं, उस पर गहराई से चिंतन-मनन करना। अध्ययन के द्वारा अपनी रुचियों को विस्तृत, जागृत और परिष्कृत किया जा सकता है, तरह-तरह के विषयों का ज्ञान सहजता से प्राप्त किया जा सकता है, अंधविश्वासों और गलत धारणाओं को मिटाया जा सकता है, आत्मिक शान्ति का लाभ भी पाया जा सकता है। अध्ययन का तात्पर्य पुस्तक में छपी सूचना पढ़कर याद कर लेना नहीं है। अध्ययन के लिए असीमित विषयक्षेत्र हैं - साहित्य, संगीत, विज्ञान, धर्म, दर्शन, मनोरंजन आदि। अध्ययन ने नए क्षितिज का उद्‌घाटन किया है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि अध्ययन - मनन प्रत्येक क्षेत्र की मूल समृद्धि का आधार है।

Q121

उपसर्ग की दृष्टि से ‘समालोचना’ का विग्रह है -

  1. (1) सम् + आलोचनाCorrect answer
  2. (2) स + म + आलोचना
  3. (3) सम + आलोचना
  4. (4) समा + लोचना

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) सम् + आलोचना

  1. ‘समालोचना’ में उपसर्ग ‘सम्’ है, जो हलंत रूप में होता है।
  2. सम् + आलोचना में ‘म्’ और ‘आ’ मिलकर ‘मा’ बनते हैं, इसलिए शब्द ‘समालोचना’ बनता है।
  3. इसी उपसर्ग से संयोग, संतोष, संहार जैसे शब्द भी बनते हैं।

सावधानी: (3) में ‘सम’ हलंत के बिना लिखा है; उपसर्ग का शुद्ध रूप ‘सम्’ है।