By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 107

Topic: Language acquisition

Q107

भाषा अर्जन और भाषा अधिगम में सहजात परिकल्पना से क्या तात्पर्य है ?

  1. (1) यह इस विचार बिन्दु को निरस्त करती है कि सभी भाषाओं में व्याकरण है और सभी बच्चे भाषा अपने तरीकों से सीखते हैं।
  2. (2) यह इस तथ्य में विश्वास रखती है कि सभी मनुष्य भाषा शारीरिक ड्रिल और अनुकूलन के माध्यम से सीख सकते हैं।
  3. (3) यह इस तथ्य में विश्वास रखती है कि सभी मनुष्य जन्म से ही भाषा ज्ञान रखते हैं।Correct answer
  4. (4) यह इस तथ्य में विश्वास रखती है कि भाषा आदत निर्माण के रूप में सीखी जाती है।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) सभी मनुष्य जन्म से ही भाषा ज्ञान रखते हैं।

  1. सहजात परिकल्पना चॉम्स्की से जुड़ी है।
  2. इसके अनुसार हर बच्चे में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है, इसलिए वह कम समय में जटिल भाषा पकड़ लेता है।
  3. ड्रिल, अनुकूलन और आदत निर्माण व्यवहारवादी विचार हैं, सहजात नहीं।

सावधानी: विकल्प (2) और (4) स्किनर के व्यवहारवाद की बात करते हैं।