By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 1 Hindi, Question 146

Topic: Pedagogy of language

Q146

एक अध्यापक हिंदी भाषी विद्यार्थियों को द्वितीय भाषा के रूप मे अंग्रेजी का अध्यापन करते समय उन्हें स्पष्ट रूप से नियम बताए बगैर अंग्रेजी में संक्षिप्त संवाद करने के संदर्भ और अवसर देता है वह उनके वार्तालाप में प्रयुक्त उदाहरण उनके समक्ष प्रस्तुत करता है। धीरे-धीरे शिक्षार्थी अध्यापक की मदद से स्वतः ही नियम सीख लेते हैं। अध्यापक किस मॉडल/उपागम का अनुपालन कर रहा है?

  1. (1) सम्प्रेषणात्मक उपागमCorrect answer
  2. (2) प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि
  3. (3) व्याकरण अनुवाद विधि
  4. (4) श्रव्य-भाषिक विधि

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) सम्प्रेषणात्मक उपागम

  1. अध्यापक नियम सीधे नहीं बताता, बल्कि संदर्भ और बातचीत के अवसर देता है।
  2. बच्चे वास्तविक संवाद करते हुए उदाहरणों से स्वयं नियम खोज लेते हैं; यही सम्प्रेषणात्मक उपागम है।

सावधानी: प्रत्यक्ष विधि में भी नियम नहीं बताए जाते, पर उसका ज़ोर अध्यापक के मॉडल और लक्ष्य भाषा की ड्रिल पर रहता है, संदर्भ में संवाद पर नहीं।