By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 1 Hindi, Question 134

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (129-135)
इस ब्रह्मांड में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे से ज्यादा खास नहीं है क्योंकि परमात्मा की नजर में हम सब एक समान हैं। ध्यान-अभ्यास हमें सभी जीवों को एक समान देखने में मदद करता है। हम मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो एक चौकीदार, क्लर्क या कैशियर है, वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किसी कंपनी का कोई मालिक। हमें समझ आता है कि किसी कंपनी का मालिक कर्मचारियों के बिना काम नहीं कर सकता। चाहे वे अधिक वेतन पाने वाले हों या सबसे कम वेतन पाने वाले। सभी लोग अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। भले ही हम बाहर से रंग, रूप, समाज, संस्कृति आदि के स्तर पर अलग दिखते हैं लेकिन पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हम सभी एक समान हैं।

Q134

‘संस्कृति’ शब्द में ______ प्रत्यय का प्रयोग होगा।

  1. (1) इय
  2. (2) ईय
  3. (3) इकCorrect answer
  4. (4) इत

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) इक

  1. 'संस्कृति' संज्ञा से विशेषण बनाने के लिए 'इक' प्रत्यय लगता है: संस्कृति + इक = सांस्कृतिक।
  2. 'इक' लगने पर पहले स्वर की वृद्धि होती है (सं → सां) और अंतिम 'इ' हट जाती है, जैसे समाज → सामाजिक, इतिहास → ऐतिहासिक।

सावधानी: 'ईय' से 'भारतीय' जैसे शब्द बनते हैं; 'संस्कृतीय' प्रचलित रूप नहीं है।