By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 1 Hindi, Question 130

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (129-135)
इस ब्रह्मांड में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे से ज्यादा खास नहीं है क्योंकि परमात्मा की नजर में हम सब एक समान हैं। ध्यान-अभ्यास हमें सभी जीवों को एक समान देखने में मदद करता है। हम मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो एक चौकीदार, क्लर्क या कैशियर है, वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किसी कंपनी का कोई मालिक। हमें समझ आता है कि किसी कंपनी का मालिक कर्मचारियों के बिना काम नहीं कर सकता। चाहे वे अधिक वेतन पाने वाले हों या सबसे कम वेतन पाने वाले। सभी लोग अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। भले ही हम बाहर से रंग, रूप, समाज, संस्कृति आदि के स्तर पर अलग दिखते हैं लेकिन पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हम सभी एक समान हैं।

Q130

गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि हम सभी समान हैं क्योंकि –

  1. (1) हम ईश्वर की संतान हैं।Correct answer
  2. (2) हम कंपनी के कर्मचारी हैं।
  3. (3) हमारी जीवन-शैली समान हैं।
  4. (4) हमारा जीवन-लक्ष्य समान हैं।

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) हम ईश्वर की संतान हैं।

  1. अंतिम वाक्य कहता है कि बाहर से अलग दिखने पर भी पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हम सब एक समान हैं।
  2. यही समानता का कारण है।

सावधानी: गद्यांश सबको कंपनी का कर्मचारी नहीं कहता, और जीवन-शैली या जीवन-लक्ष्य समान होने की बात भी नहीं करता।