By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 1 Hindi, Question 127

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह नहीं है कि शासक वर्ग ने औद्योगीकरण का मार्ग चुना, ट्रेजेडी यह रही है कि पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाते समय – प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच का नाजुक संतुलन किस तरह नष्ट होने से बचाया जा सकता है – इस ओर हमारे पश्चिम शिक्षित सत्ताधारियों का ध्यान कभी नहीं गया। हम बिना पश्चिम को मॉडल बनाए, अपनी शर्तों और मर्यादाओं के आधार पर, औद्योगिक विकास का भारतीय स्वरूप निर्धारित कर सकते हैं, कभी इसका ख्याल भी हमारे शासकों को आया हो, ऐसा नहीं जान पड़ता।

Q127

गद्यांश में किसके संतुलन की बात की गई है?

  1. (1) प्रकृति, मानव और उद्योग
  2. (2) प्रकृति, मानव और मानवता
  3. (3) प्रकृति, मानवता और विकास
  4. (4) प्रकृति, मानव और संस्कृतिCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) प्रकृति, मानव और संस्कृति

  1. गद्यांश में शब्दशः 'प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच का नाजुक संतुलन' लिखा है।
  2. 'मनुष्य' और 'मानव' एक ही अर्थ के शब्द हैं।

सावधानी: उद्योग, मानवता या विकास को संतुलन के तीन घटकों में नहीं गिना गया है।