By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 Dec 2024 Paper 1 Hindi, Question 125

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह नहीं है कि शासक वर्ग ने औद्योगीकरण का मार्ग चुना, ट्रेजेडी यह रही है कि पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाते समय – प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच का नाजुक संतुलन किस तरह नष्ट होने से बचाया जा सकता है – इस ओर हमारे पश्चिम शिक्षित सत्ताधारियों का ध्यान कभी नहीं गया। हम बिना पश्चिम को मॉडल बनाए, अपनी शर्तों और मर्यादाओं के आधार पर, औद्योगिक विकास का भारतीय स्वरूप निर्धारित कर सकते हैं, कभी इसका ख्याल भी हमारे शासकों को आया हो, ऐसा नहीं जान पड़ता।

Q125

गद्यांश में किस बिंदु को अनुचित ठहराया है?

  1. (1) औद्योगिक विकास
  2. (2) पश्चिमी अंधानुकरण कोCorrect answer
  3. (3) प्रकृति की उपेक्षा
  4. (4) प्रकृति को अधिक महत्व

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पश्चिमी अंधानुकरण को

  1. लेखक साफ़ कहता है कि औद्योगीकरण चुनना त्रासदी नहीं है।
  2. त्रासदी है पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाना, यानी बिना सोचे पश्चिम का अनुसरण।

सावधानी: (1) औद्योगिक विकास को लेखक गलत नहीं मानता; (3) प्रकृति की उपेक्षा इसी नकल का परिणाम है, गद्यांश का मुख्य आरोप नकल पर है।