समूह से भिन्न शब्द है ______।
- (1) संस्कृति
- (2) भारतीय
- (3) मर्यादा
- (4) शर्त
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह नहीं है कि शासक वर्ग ने औद्योगीकरण का मार्ग चुना, ट्रेजेडी यह रही है कि पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाते समय – प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच का नाजुक संतुलन किस तरह नष्ट होने से बचाया जा सकता है – इस ओर हमारे पश्चिम शिक्षित सत्ताधारियों का ध्यान कभी नहीं गया। हम बिना पश्चिम को मॉडल बनाए, अपनी शर्तों और मर्यादाओं के आधार पर, औद्योगिक विकास का भारतीय स्वरूप निर्धारित कर सकते हैं, कभी इसका ख्याल भी हमारे शासकों को आया हो, ऐसा नहीं जान पड़ता।
समूह से भिन्न शब्द है ______।
CBSE answer: (2)
उत्तर: (2) भारतीय
सावधानी: उत्पत्ति के आधार पर 'शर्त' (4) अरबी से आया आगत शब्द है और बाकी तीन तत्सम हैं; यह आधार भी तर्कसंगत लगता है, पर यहाँ समूह शब्द-भेद से बना है।